राजस्थान लोकसेवा आयोग से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए - (i) राजस्थान लोकसेवा आयोग का सदस्य अपने पद ग्रहण की तारीख से छह वर्ष की अवधि तक या बासठ वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक इनमें से जो भी पहले हो अपना पद धारण करेगा। (ii) कोई व्यक्ति जो राजस्थान लोकसेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद धारण करता है, अपनी पदावधि की समाप्ति पर, उस पद पर पुनर्नियुक्ति का पात्र नहीं होगा।
सही उत्तर: (i) व (ii) दोनों सही हैं
व्याख्या (Explanation)
आयोग के अध्यक्ष और सदस्य छह वर्ष या 62 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, की अवधि के लिए पद धारण करते हैं। जो भी व्यक्ति राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का सदस्य होता है, अपनी पदावधि की समाप्ति पर, उस पद पर पुनः नियुक्त होने का पात्र नहीं होता है।
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (Group E)