⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान लोक सेवा आयोग PYQ in Hindi - पेज 4

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान लोक सेवा आयोग से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 62 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।

31

राजस्थान लोक सेवा आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: I. संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य श्री एस. सी. त्रिपाठी की नियुक्ति, 1952 में अध्यक्ष के रूप में की गई। II. आयोग के कार्यों को नियमित करने के उद्देश्य से राष्ट्रपति द्वारा राजस्थान लोक सेवा आयोग (सेवा की शर्तें) नियम, 1951 एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग (कार्यों की सीमा) नियम, 1951 पारित किए गये। निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही है -

📋 पूछा गया: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)
Aकथन I एवं II दोनों असत्य हैं।
Bकेवल कथन I सत्य है ।
Cकेवल कथन II सत्य है।
Dकथन I एवं II दोनों सत्य हैं।

सही उत्तर: कथन I एवं II दोनों असत्य हैं।

व्याख्या (Explanation)

आंरभिक चरण में आयोग में एक अध्‍यक्ष एवं दो सदस्‍य थे। राजस्‍थान के तत्‍कालीन मुख्‍य न्‍यायाधीरा सर एस.के. घोष को अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया। तत्‍पश्‍चात श्री देवीशंकर तिवारी एवं श्री एन.आर. चन्‍दोरकर की नियुक्‍ती सदस्‍यों के रूप में एवं संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्‍य श्री एस.सी. त्रिपाठी (1950-51), आई.ई.एस की नियुक्‍ती अध्‍यक्ष के रूप में की गयी। राष्ट्रपति द्वारा राजस्थान लोक सेवा आयोग (सेवा की शर्तें) नियम, 1951 और (कार्यों की सीमा) नियम, 1951 पारित नहीं किए गए। RPSC के कार्य और नियम राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किए जाते हैं, न कि राष्ट्रपति द्वारा।

📋

स्रोत: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)

32

राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B
A6 वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो।
B5 वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो।
C5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो।
D6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो।

सही उत्तर: 6 वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो।

व्याख्या (Explanation)

आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य अधिकतम 6 वर्ष या 62 वर्ष की आयु जो भी पहले हो, के लिए आयोग में प्रशिक्षणार्थी रहते हैं।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B

33

राजस्थान लोक सेवा आयोग से संबंधित निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A
Aप्रारंभ में, आयोग में एक अध्यक्ष और 3 सदस्य थे।
Bराजस्थान के गठन के समय कुल 22 प्रांतों में से केवल तीन प्रांत - जयपुर, जोधपुर और बीकानेर में ही लोक सेवा आयोग कार्यरत थे।
Cराजस्थान लोक सेवा आयोग 22 दिसम्बर, 1949 से प्रभाव में आया।
Dभारतीय संविधान के अनुच्छेद 234, 315 से 323 तक लोक सेवा आयोगों के विभिन्न कार्यों और शक्तियों से संबंधित हैं।

सही उत्तर: प्रारंभ में, आयोग में एक अध्यक्ष और 3 सदस्य थे।

व्याख्या (Explanation)

आरंभिक चरण में आयोग में एक अध्यक्ष एवं दो सदस्य थे। राजस्थान के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश सर एस. के. घोष को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। तत्पश्चात् श्री देवीशंकर तिवारी एवं श्री एन. आर. चन्दोरकर की नियुक्ति सदस्यों के रूप में एवं संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य श्री एस. सी. त्रिपाठी, आई. ए. एस. की नियुक्ति अध्यक्ष के रूप में की गई।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A

34

राजस्थान लोक सेवा आयोग के संबंध में निम्नांकित में से कौन सा कथन सही है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
Aराजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य आयोग के अध्यक्ष को संबोधित अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकता है।
Bअध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों की नियुक्तिभारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
Cराजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों में से यथाशक्य निकटतम एक-तिहाई ऐसे व्यक्ति होंगे जो अपनी-अपनी नियुक्ति की तारीख पर भारत सरकार अथवा राजस्थान सरकार के अधीन कम से कम दस वर्ष तक पद धारण कर चुके हैं।
Dराजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य छह वर्ष की अवधि तक या बासठ वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक, इनमें से जो भी पहले हो, अपना पद धारण करेगा।

सही उत्तर: राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य छह वर्ष की अवधि तक या बासठ वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक, इनमें से जो भी पहले हो, अपना पद धारण करेगा।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D

35

राजस्थान लोक सेवा आयोग अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करता है :

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
Aसंघ लोक सेवा आयोग को
Bभारत के राष्ट्रपति को
Cराजस्थान के राज्यपाल को
Dराजस्थान की राज्य विधानसभा को

सही उत्तर: राजस्थान के राज्यपाल को

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान लोक सेवा आयोग अपनी वार्षिक रिपोर्ट राजस्थान के राज्यपाल को प्रस्तुत करता है। आयोग भर्ती परीक्षा आयोजित करने, सरकार के विभिन्न विभागों में अधिकारियों की भर्ती के लिए नीति बनाने के लिए राजस्थान सरकार का मुख्य आयोग है।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D

36

निम्न में से कौन सा कथन राजस्थान लोक सेवा आयोग के संबद्ध में गलत है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
Aइसकी स्थापना दिसंबर 1949 को हुई ।
Bप्रारंभ में इसमें अध्यक्ष सहित चार सदस्य थे ।
C1951 में राजप्रमुख द्वारा आयोग के कार्यों को नियमित करने के उद्देश्य से विनियम पारित किये गए।
Dमुख्य न्यायाधीश एस. के. घोष को इसका अध्यक्ष बनाया गया।

सही उत्तर: प्रारंभ में इसमें अध्यक्ष सहित चार सदस्य थे ।

व्याख्या (Explanation)

आरंभिक चरण में आयोग में एक अध्यक्ष एवं दो सदस्य थे। राजस्थान के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश सर एस. के. घोष को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। तत्पश्चात् श्री देवीशंकर तिवारी एवं श्री एन. आर. चन्दोरकर की नियुक्ति सदस्यों के रूप में एवं संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य श्री एस. सी. त्रिपाठी, आई. ए. एस. की नियुक्ति अध्यक्ष के रूप में की गई।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C

37

राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष या सदस्य को कार्यकाल की समाप्ति से पूर्व किसके द्वारा हटाया जा सकता है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-2
Aराज्यपाल द्वारा
Bराष्ट्रपति द्वारा
Cविधान सभा द्वारा
Dमुख्य मंत्री द्वारा

सही उत्तर: राष्ट्रपति द्वारा

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को राष्ट्रपति द्वारा हटाया जा सकता है। हालांकि SPSC (RPSC) के अध्यक्ष और सदस्यों को राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया जाता है, उन्हें केवल राष्ट्रपति द्वारा हटाया जा सकता है (और राज्यपाल द्वारा नहीं)।

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-2

38

राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य को पद से हटाया जा सकता है :

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1
Aसंसद के महाभियोग प्रस्ताव के तहत् राष्ट्रपति के द्वारा
Bराज्यपाल के द्वारा उच्च न्यायालय के जाँच के बाद
Cराष्ट्रपति के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के जाँच के बाद
Dविधान सभा के महाभियोग प्रस्ताव के तहत् राज्यपाल द्वारा

सही उत्तर: राष्ट्रपति के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के जाँच के बाद

व्याख्या (Explanation)

भारत के राष्ट्रपति के आदेश से ही राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्यों को उनके पद से हटाया जाएगा। राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों की नियुक्ति राज्य के राज्यपाल द्वारा की जाती है।

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1

39

राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है -

Aराज्यपाल द्वारा
Bराज्य मंत्रिमंडल द्वारा
Cमुख्यमंत्री द्वारा
Dप्रधान मंत्री द्वारा

सही उत्तर: राज्यपाल द्वारा

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान लोक सेवा आयोग में एक अध्यक्ष एवं सात सदस्य है। यह पद संवैधानिक है एवं राज्य के महामहिम राज्यपाल की आज्ञा से इन पदों पर नियुक्ति की जाती है।

40

राजस्थान राज्य के गठन के समय अनुबंध करने वाले कुल 22 प्रांतों में से मात्र ______ में ही लोक सेवा आयोग कार्यरत थे।

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2
A1
B3
C4
D2

सही उत्तर: 3

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान राज्य के गठन के समय कुल 22 प्रांतों में से मात्र 3 प्रांत जयपुर, जोधपुर एवं बीकानेर में ही लोक सेवा आयोग कार्यरत थे। रियासतों के एकीकरण के पश्चात्, राजस्थान राज-पत्र में दिनांक 20 अगस्त, 1949 के प्रकाशन के अनुसार राजस्थान लोक सेवा आयोग अध्यादेश, 1949 प्रभाव में आया था। अध्यादेश की धारा 1(3) के मुताबिक उक्त अध्यादेश आगामी उस तिथि को प्रभाव में आना बता रखा है जिस तिथि को नियुक्ति बाबत् नोटिफिकेशन का गजट में प्रकाशन होगा एवं 22 दिसम्बर, 1949 को राजपत्र में राजस्थान लोक सेवा आयोग अध्यादेश की धारा 1(3) की पालना में नोटिफिकेशन का गजट में प्रकाशन किया गया।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams