राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों और अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है -
सही उत्तर: राजस्थान के राज्यपाल
स्रोत: Raj Police Constable(8416)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान लोक सेवा आयोग से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 62 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों और अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है -
सही उत्तर: राजस्थान के राज्यपाल
स्रोत: Raj Police Constable(8416)
राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों के सम्बन्ध में निम्नांकित में से कौन सा कथन सही नहीं है -
सही उत्तर: सदस्य अपने पद ग्रहण करने की तारीख से 6 वर्ष की अवधि अथवा 65 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक, इनमें से जो भी पहले हो अपना पद धारण करेगा।
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष और अन्य सदस्य शामिल होते हैं जिन्हें राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया जाता है। इसके अतिरिक्त कोई अन्य योग्यता नहीं होगी, सिवाय इसके कि सदस्यों में से आधे ऐसे व्यक्ति होंगे जो अपनी नियुक्ति की तिथि पर भारत सरकार/राज्य सरकार के अधीन कम से कम 10 वर्ष तक पद पर रहे हों। कार्यकाल: 6 वर्ष या 62 वर्ष की आयु जो भी पहले हो। त्यागपत्र- राज्यपाल को संबोधित।
स्रोत: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)
राजस्थान लोक सेवा आयोग अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करता है -
सही उत्तर: राजस्थान के राज्यपाल को
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान लोक सेवा आयोग अपनी वार्षिक रिपोर्ट राजस्थान के राज्यपाल को प्रस्तुत करता है।आयोग भर्ती परीक्षा आयोजित करने, सरकार के विभिन्न विभागों में अधिकारियों की भर्ती के लिए नीति बनाने के लिए राजस्थान सरकार का मुख्य आयोग है। अनुच्छेद 315 से 323 में भारतीय संविधान के भाग XIV के तहत राज्य लोक सेवा आयोग की शक्तियों, सदस्यों की नियुक्ति और बर्खास्तगी आदि का उल्लेख है।
स्रोत: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)
राजस्थान लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष सहित कितने सदस्य होते हैं -
सही उत्तर: 8
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान लोक सेवा आयोग में एक अध्यक्ष एवं सात सदस्य है। आयोग अध्यक्ष एवं सदस्य अधिकतम 6 वर्ष अथवा 62 वर्ष की उम्र जो भी पहले हो, के लिए आयोग में कार्यरत रहते है।
स्रोत: Asstt. Jailor Exam 2013(paper-II)
राजस्थान लोक सेवा आयोग अपने कार्यों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करता है –
सही उत्तर: राज्यपाल के समक्ष
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान लोक सेवा आयोग अपनी वार्षिक रिपोर्ट राजस्थान के राज्यपाल को प्रस्तुत करता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 323 (2) के तहत, राज्य लोक सेवा आयोग अपने प्रदर्शन पर राज्यपाल को एक वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करता है। राज्यपाल इस रिपोर्ट को राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के समक्ष रखता है।
स्रोत: RPSC Ras Pre. Exam 2021
यदि राजस्थान लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष/सदस्य इस्तीफा देना चाहता है, तो वह अपना त्याग-पत्र किसे देगा -
सही उत्तर: राज्यपाल
व्याख्या (Explanation)
यदि राजस्थान लोक सेवा आयोग का कोई सदस्य पद छोड़ना चाहता है, तो उसे राज्यपाल को त्याग पत्र प्रस्तुत करना होगा।
स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 1st shift
राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को ________ द्वारा निलम्बित किया जा सकता है।
सही उत्तर: राजस्थान के राज्यपाल
व्याख्या (Explanation)
अनुच्छेद 317 के अनुसार, राज्यपाल राज्य PSCs के अध्यक्ष और सदस्यों को निलंबित कर सकते हैं, लेकिन राष्ट्रपति उन्हें जांच के बाद ही हटा सकते हैं।
स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 1st shift
राजस्थान लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे -
सही उत्तर: सर एस.के. घोष
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष सर एस. के. घोष थे। सर शरत कुमार घोष या घोष, ICS (3 जुलाई 1879 - 8 जनवरी 1963) एक भारतीय जनसेवक और न्यायविद थे।
स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)
1949 में राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्थापना कहां की गई -
सही उत्तर: जयपुर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान राज्य के गठन के समय कुल 22 प्रांतों में से मात्र 3 प्रांत-जयपुर, जोधपुर एवं बीकानेर में ही लोक सेवा आयोग कार्यरत थे । रियासतों के एकीकरण के बाद गठित राजस्थान राज्य के तत्कालीन प्रबंधन ने 16 अगस्त, 1949 को एक अध्यादेश के अधीन राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्थापना की । इस अध्यादेश का प्रकाशन राजस्थान के राजपत्र में 20 अगस्त 1949 को हुआ और इसी तिथी से अध्यादेश प्रभाव में आया। राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्थापना जयपुर में दिनांक 22 दिसम्बर, 1949 को हुयी थी।
निम्नांकित में से कौन राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव एवं अध्यक्ष दोनों रहे हैं -
सही उत्तर: एन.के. बैरवा
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव और अध्यक्ष दोनों एन.के. बैरवा रहे हैं।
स्रोत: Police SI 13 September 2021 (Gk)