⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय PYQ in Hindi - पेज 25

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 358 प्रश्नों में से यह पेज 25 है।

241

किस लोकसंत के समाधि स्थल पर उनकी पत्नी की याद में ‘भंवरी ओढ़नी’ हमेशा चढ़ी रहती है -

Aजसनाथ जी
Bजांभोजी
Cलालदासजी
Dपीपाजी

सही उत्तर: जसनाथ जी

व्याख्या (Explanation)

जसनाथ जी का जन्म 1482 ई .कतरियासर ( वर्तमान बीकानेर जिले में ) गाँव में हम्मीर जी जाट व रूपादे के घर हुआ । जसनाथ जी ने 24 वर्ष की आयु में कतरियासर में जीवित समाधि ली । इनकी समाधि स्थल पर इनकी पत्नी सती काजलदे की याद में भगवी चादर के नीचे ‘ भंवरी ओढ़नी ‘ हमेशा चढी रहती है।

242

‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मन्त्र किस सम्प्रदाय से सम्बंधित है -

Aवैष्णव सम्प्रदाय
Bवल्लभ सम्प्रदाय
Cरामानुज सम्प्रदाय
Dरामस्नेही सम्प्रदाय

सही उत्तर: वैष्णव सम्प्रदाय

243

निम्न में से किसने गुरू गोरखनाथ से दीक्षा ली थी -

📋 पूछा गया: JSA Toxicology-2019(Rajasthan Gk)
Aजाम्भो जी
Bसंत पीपा
Cदादू दयाल
Dसंत चरणदास

सही उत्तर: जाम्भो जी

📋

स्रोत: JSA Toxicology-2019(Rajasthan Gk)

244

किस सन्त ने मुस्लिम आक्रमणकारी नादिरशाह के आक्रमण की पहले से भविष्यवाणी की थी -

Aसंत सुंदरदास
Bसंत हरिदास
Cसंत लालदास
Dसंत चरणदास

सही उत्तर: संत चरणदास

व्याख्या (Explanation)

चरणदास जी ने भारत पर नादिर शाह के आक्रमण की भविष्यवाणी की थी। चरणदास जी का जन्म डेहरा गांव (अलवर) में हुआ।

245

‘लसोडिया’ आंदोलन के प्रणेता कौन थे -

Aमोतीलाल तेजावत
Bगोविंद गिरी
Cविजयसिंह पथिक
Dसन्त मावजी

सही उत्तर: सन्त मावजी

व्याख्या (Explanation)

संत मावजी ने मेवाड़ व वागड क्षेत्र में भीलों में जागृति हेतु यह आंदोलन चलाया।

246

किस सम्प्रदाय में ‘जुगल सरकार’(सीता-राम) की पूजा की जाती है -

Aरामानुज सम्प्रदाय
Bवैष्णव सम्प्रदाय
Cवल्लभ सम्प्रदाय
Dनिम्बार्क सम्प्रदाय

सही उत्तर: रामानुज सम्प्रदाय

व्याख्या (Explanation)

रामानुज संप्रदाय की एक प्रमुख गद्दी जयपुर में (तत्कालीन आमेर राज्य में) गलता नामक स्थान में थी।

247

निम्नलिखित में से कौन दादूपंथी उप-संप्रदाय नहीं है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(welder)
Aखालसा
Bनाग
Cखाकी
Dचंडाल

सही उत्तर: चंडाल

📋

स्रोत: Junior Instructor(welder)

248

दादू पंथ का साहित्य किस भाषा में संगृहीत है -

📋 पूछा गया: 2nd Grade Teacher (SANSKRIT EDUCATION) Comp. Exam-2018 (Group -B)
Aमारवाड़ी
Bबागड़ी
Cमेवाती
Dढूंढाड़ी

सही उत्तर: ढूंढाड़ी

📋

स्रोत: 2nd Grade Teacher (SANSKRIT EDUCATION) Comp. Exam-2018 (Group -B)

249

निम्नलिखित संतों में से कौन जन्म से मुसलमान थे -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(copa)
Aमावजी
Bदादूदयाल
Cलालदास
Dचरणदास

सही उत्तर: लालदास

📋

स्रोत: Junior Instructor(copa)

250

सही युग्म सुमेलित कीजिए - अ जसनाथ जी 1 रेवासा(सीकर) ब शीतला जी 2 चाकसू(जयपुर) स जाम्भो जी 3 मुकाम(नोखा) द जीण माता 4 कातरियासर(बीकानेर) अ, ब, स, द

A4, 2, 3, 1
B1, 2, 3, 4
C2, 1, 4, 3
D3, 4, 1, 2

सही उत्तर: 4, 2, 3, 1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams