‘निष्कलंक संप्रदाय’ के संस्थापक थे -
सही उत्तर: संत मावजी
व्याख्या (Explanation)
माव जी को ज्ञान की प्राप्ति बेणेश्वर धाम (डूंगरपुर) में हुई। मावजी का ग्रन्थ/ उपदेश चैपडा कहलाता है। यह बागड़ी भाषा गया है।
स्रोत: Statistical Office Exam - 2023 (GK)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 358 प्रश्नों में से यह पेज 8 है।
‘निष्कलंक संप्रदाय’ के संस्थापक थे -
सही उत्तर: संत मावजी
व्याख्या (Explanation)
माव जी को ज्ञान की प्राप्ति बेणेश्वर धाम (डूंगरपुर) में हुई। मावजी का ग्रन्थ/ उपदेश चैपडा कहलाता है। यह बागड़ी भाषा गया है।
स्रोत: Statistical Office Exam - 2023 (GK)
निम्नलिखित में से कौन बिश्रोई सम्प्रदाय के प्रवर्तक हैं -
सही उत्तर: जम्भेश्वरजी
व्याख्या (Explanation)
श्री गुरु जम्भेश्वर बिश्नोई संप्रदाय के संस्थापक थे। उन्हें जाम्भोजी के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 1451 में राजस्थान के नागौर के पिपासर गांव में हुआ था।
स्रोत: Agriculture Supervisor Exam 2023
उस युग्म को चुनिए जिसके दोनों संत रामानंद के शिष्य थे -
सही उत्तर: धन्ना एवं पीपा
व्याख्या (Explanation)
रामानुज सम्प्रदाय की शुरूआत दक्षिण भारत के आन्ध्रप्रदेश राज्य के अन्तर्गत आचार्य रामानुज द्वारा की गई। उत्तर भारत में इस सम्प्रदाय की शुरूआत रामानुज के परम शिष्य रामानंद जी द्वारा की गई और यह सम्प्रदाय, रामानंदी सम्प्रदाय कहलाया। कबीर जी, रैदास जी, संत धन्ना, संत पीपा आदि रामानंद जी के शिष्य रहे है।
स्रोत: Veterinary Officer Exam 2019
निम्नलिखित में से किस संप्रदाय के अनुयायी मेव भी हैं -
सही उत्तर: लालदासी
व्याख्या (Explanation)
मेव जाति के लोग लालदासी संप्रदाय के अनुयायी हैं। लालदासी संप्रदाय के प्रवर्तक लालदास जी थे।
स्रोत: Veterinary Officer Exam 2019
बीकानेर के निकट सम्भराथल को किसने अपना कर्म-स्थल बनाया -
सही उत्तर: जाम्भोजी
स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)
दादूपंथ की मुख्य गद्दी (गादी) ___ में स्थित है।
सही उत्तर: नरैना
स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam)
मावजी के अनुयायी उन्हें विष्णु का ‘____’ मानते हैं।
सही उत्तर: कल्कि अवतार
स्रोत: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2
निम्नलिखित में से किस संत को ‘राजस्थान का कबीर’ कहा जाता है -
सही उत्तर: दादूदयाल
व्याख्या (Explanation)
संत दादू जी को राजस्थान के कबीर के रूप में जाना जाता है क्योंकि इन्होंने राजस्थान में कबीर की तरह एक भक्ति आंदोलन शुरू किया था।
स्रोत: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
निरंजनी संप्रदाय की स्थापना किसने की -
सही उत्तर: हरिदास
स्रोत: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
निम्न में से रामस्नेही सम्प्रदाय की सिंहथल शाखा के संस्थापक कौन थे -
सही उत्तर: हरि रामदास जी
स्रोत: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)