⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय PYQ in Hindi - पेज 7

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 358 प्रश्नों में से यह पेज 7 है।

61

निम्नलिखित में से किस संत को पर्यावरण के प्रति लगाव के कारण पर्यावरणविद् भी कहा जाता है?

📋 पूछा गया: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)
Aजसनाथजी
Bधन्ना
Cपीपा
Dजम्भोजी

सही उत्तर: जम्भोजी

व्याख्या (Explanation)

जम्भोजी (गुरु जंभेश्वर) बिश्नोई पंथ के संस्थापक थे। उन्होंने पेड़ों और पर्यावरण की रक्षा के लिए अपने अनुयायियों को प्रेरित किया। उनका संदेश प्रकृति और जीवों के प्रति प्रेम पर आधारित था।

📋

स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)

62

निम्न में से ‘देश-दर्पण’ की रचना किसने की थी -

📋 पूछा गया: Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk)
Aनरोत्तम स्वामी
Bदयालदास
Cमुहणोत नैणसी
Dबांकीदास

सही उत्तर: दयालदास

व्याख्या (Explanation)

“देश-दर्पण” नामक कृति राजस्थान के प्रसिद्ध इतिहासकार और कवि दयालदास द्वारा लिखी गई थी।

📋

स्रोत: Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk)

63

नाथ परंपरा का मुख्य तीर्थ स्थल, महामंदिर, कहां स्थित है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)
Aपाली
Bजोधपुर
Cनागौ
Dबीकानेर

सही उत्तर: जोधपुर

व्याख्या (Explanation)

नाथ सम्प्रदाय के प्रमुख जालन्धरनाथ को अपना स्वामी मानने वाले योगी आयस देवनाथ की प्रेरणा से महाराजा मानसिंह ने जोधपुर दुर्ग से बाहर मेड़ती दरवाजे से कुछ दूरी पर एक भव्य मंदिर का निर्माण करवाया जो महामंदिर के नाम से विख्यात हुआ।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)

64

संत मीराबाई का जन्मस्थान, ‘कुड़की’, वर्तमान में राजस्थान के किस जिले में है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)
Aउदयपुर
Bचित्तौड़गढ़
Cराजसमंद
Dब्यावर

सही उत्तर: ब्यावर

व्याख्या (Explanation)

कुड़की , कुर्की या कुडकी ब्यावर जिले की जैतारण तहसील में एक छोटा सा गाँव है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)

65

दादू पंथ का मुख्य पीठ कहाँ स्थित है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)
Aआमेर
Bनारायणा
Cमंडोर
Dकरौली

सही उत्तर: नारायणा

व्याख्या (Explanation)

दादू-पंथ की प्रमुख पीठ नारायणा में स्थित है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)

66

सुप्रसिद्ध ‘कायाबेलि’ ग्रन्थ की रचना किसने की -

Aसूरदास
Bरहीम
Cदादू दयाल
Dप्रतापसिंह

सही उत्तर: दादू दयाल

व्याख्या (Explanation)

दादू दयाल भारत में संत परंपराओं के प्रमुख प्रतिनिधि हैं। इनका जन्म 1544 ई. में अहमदाबाद में हुआ और इन्होंने 1601ई. में जयपुर के नरैना में समाधि प्राप्त की। दादू दयाल निर्गुण भाक्ति शाखा के उपासक थे। इन्होंने सांभर क्षेत्र में परब्रह्म संप्रदाय की स्थापना की जिसे बाद में ‘दादू पंथ’ कहा गया। कायाबेलि ग्रंथ की रचना दादू दयाल ने की।

67

‘मंत्र राजप्रकाश’ किस संत के आध्यात्मिक विचारों का संकलन है -

Aसंत लाल दास
Bसंत सुंदरदास
Cसंत चरणदास
Dसंत हरिदास

सही उत्तर: संत हरिदास

व्याख्या (Explanation)

‘मंत्र राजप्रकाश’ संत हरिदास के आध्यात्मिक विचारों का संकलन है। ‘हरिपुरूष जी की वाणी’ में भी इनके उपदेश संग्रहित हैं। हरिदास जी का मूल नाम हरि सिंह था। इन्होंने निर्गुण भक्ति का उपदेश देकर निरंजनी संप्रदाय चलाया था। इन्हें कलियुग का बाल्मीकि भी कहते हैं। इनके प्रमुख ग्रंथ विरदावली भरथरी संवाद और साखी हैं।

68

सम्राट अकबर ने किस संत को फतेहपुर सीकरी में आमंत्रित किया था -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 Shift 1
Aहरिदास जी
Bदादू दयाल जी
Cरज्जब जी
Dनामदेव जी

सही उत्तर: दादू दयाल जी

व्याख्या (Explanation)

मुगल सम्राट अकबर द्वारा फतेहपुर सीकरी में आमंत्रित किए गए संत दादू दयाल थे।

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 1

69

निम्न में से कौन गागरोण के राजपूत शासक थे -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Punjabi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)
Aपीपाजी
Bदादूदयालजी
Cचरणदास
Dधन्नाजी

सही उत्तर: पीपाजी

व्याख्या (Explanation)

भगत पीपा, जिन्हें संत पीपाजी के नाम से भी जाना जाता है, गगारोनगढ़ के एक राजपूत राजा थे, जिन्होंने एक हिंदू रहस्यवादी कवि और भक्ति आंदोलन के संत बनने के लिए सिंहासन को त्याग दिया था।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Punjabi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)

70

निम्न में से कौन सी दादूपंथ की शाखा नहीं है -

📋 पूछा गया: Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III
Aविरक्त
Bनागा
Cथाम्भा
Dखालसा

सही उत्तर: थाम्भा

व्याख्या (Explanation)

दादू पंथ की शाखाएं : 1.खालसा 2. विरक्त 3. उत्तराधि 4. नागा 5. खाकी 6. स्थानधारी

📋

स्रोत: Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams