⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान सूचना आयोग PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान सूचना आयोग से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 39 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

राजस्थान राज्य के प्रथम मुख्य सूचना आयुक्त कौन थे -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (Wireman) Exam 2024
Aश्री टी. श्रीनिवासन
Bश्री नारायण बारेठ
Cश्री एम. डी. कौरानी
Dश्री लक्ष्मण सिंह राठौड़

सही उत्तर: श्री एम. डी. कौरानी

व्याख्या (Explanation)

श्री एम. डी. कौरानी राजस्थान के पहले मुख्य सूचना आयुक्त थे। सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 में उल्लिखित मामलों के संबंध में, RIC अंतिम अपीलीय प्राधिकारी है और इसके निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होते हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor (Wireman) Exam 2024

22

राज्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा एक समिति की सिफ़ारिश पर की जाती है। निम्नलिखित में से कौन इस समिति का सदस्य नहीं होता है -

📋 पूछा गया: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
Aमुख्यमंत्री
Bराज्य विधान सभा में विपक्ष का नेता
Cमुख्यमंत्री द्वारा मंनोनीत केबिनेट मंत्री
Dउच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

सही उत्तर: उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

व्याख्या (Explanation)

नियुक्ति : राज्यपाल द्वारा एक समिति की सिफारिश पर जिसमें मुख्यमंत्री (अध्यक्ष), विधानसभा में विपक्ष का नेता (सदस्य) एवं मुख्यमंत्री द्वारा मनोनीत एक कैबिनेट मंत्री शामिल होता है।

📋

स्रोत: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024

23

गलत कथन का चुनाव कीजिये -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (WCS) Exam 2024
Aराज्य सूचना आयोग अर्धन्यायिक निकाय है।
Bआयोग को सिविल कोर्ट की शक्ति प्राप्त है।
Cआयोग अपनी वार्षिक रिपोर्ट राज्यपाल को प्रस्तुत करता है।
Dराज्य मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा निम्नलिखित से मिलकर बनी समिति द्वारा की जाएगी - मुख्यमंत्री, विपक्ष का नेता, मुख्यमंत्री द्वारा नामनिर्दिष्ट मंत्रिमंडल का सदस्य।

सही उत्तर: आयोग अपनी वार्षिक रिपोर्ट राज्यपाल को प्रस्तुत करता है।

व्याख्या (Explanation)

राज्य सूचना आयोग अपनी वार्षिक रिपोर्ट राज्यपाल को नहीं, बल्कि राज्य सरकार को प्रस्तुत करता है। राज्य सूचना आयोग राज्य सूचना आयोग अधिनियम की धारा 25(1) के अन्तगत आयोग को अधिनियम के क्रियान्वयन के पर्यवेक्षण का अधिकार प्राप्त है। आयोग द्वारा वर्ष की समाप्ति पर अधिनियम के क्रियान्वयन का प्रतिवेदन राज्य सरकार को प्रस्तुत किया जाता है। राज्य सरकार द्वारा प्रतिवेदन को विधानसभा के पटल पर रखा जाता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (WCS) Exam 2024

24

राजस्थान सूचना आयोग का गठन कब हुआ था -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (MDE) Exam 2024
A14 नवम्बर, 2011
B12 सितंबर, 2009
C8 मार्च, 2005
D13 अप्रैल, 2006

सही उत्तर: 13 अप्रैल, 2006

व्याख्या (Explanation)

केन्द्रीय कानून के अन्तर्गत 13 अप्रैल, 2006 से राजस्थान में ‘राज्य सूचना आयोग’ का गठन किया गया और राज्य के पहले सूचना आयुक्त की नियुक्ति की गईं। श्री एम.डी कोरानी को 18 अप्रेल, 2006 को राज्यपाल द्वारा राज्य का प्रथम सूचना आयुक्त बनाया गया।

📋

स्रोत: Junior Instructor (MDE) Exam 2024

25

आरटीआई अधिनियम 2005 के अनुसार, प्रथम अपील के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सबसे उपयुक्त है - 1. अपील तीन प्रतियों में की जानी चाहिए। 2. प्रत्येक विभाग में सबसे वरिष्ठ अधिकारी को प्रथम अपील अधिकारी नियुक्त किया जाता है। 3. प्रथम अपील सूचना अधिकारी की अधिसूचना की तिथि से तीस दिन के भीतर अथवा कोई सूचना न दिये जाने पर की जानी चाहिए।

📋 पूछा गया: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024
Aसभी 1, 2 और 3 सही हैं
Bकेवल 1 और 2 सही हैं
Cकेवल 2 सही हैं
Dकेवल 2 और 3 सही हैं

सही उत्तर: केवल 2 और 3 सही हैं

व्याख्या (Explanation)

प्रथम अपील आरटीआई आवेदक के लिए उपलब्ध वैधानिक उपाय है, जब निर्धारित समय सीमा के भीतर लोक सूचना अधिकारी से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है या पीआईओ का निर्णय संतोषजनक नहीं होता है या पीआईओ ने गलत/भ्रामक जानकारी पेश की / आपूर्ति की है या अत्यधिक अतिरिक्त शुल्क की मांग की है आदि। प्रथम अपील सूचना अधिकारी की अधिसूचना की तिथि से 30 दिन के भीतर की जानी चाहिए।

📋

स्रोत: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024

26

राजस्थान में राज्य सूचना आयोग का गठन सूचना के अधिकार अधिनियम की किस धारा के तहत किया गया -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (ED) Exam 2024
Aधारा 15
Bधारा 5
Cधारा 18
Dधारा 25

सही उत्तर: धारा 15

व्याख्या (Explanation)

सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 15(1) के द्वारा राज्यों में राज्य सूचना आयोग के गठन का प्रावधान किया गया है। सूचना के अधिकार 2005 के अन्तर्गत प्रत्येक नागरिक को यह अधिकार है कि वह बिना कोई कारण बताये किसी भी सार्वजनिक प्राधिकरण से, सूचना प्राप्त करें। इस हेतु राजस्थान सरकार ने अधिनियम की धारा 27 के अन्तर्गत दिनांक 12 अक्टूबर, 2005 को परिपत्र जारी कर नियम बनाये जो दिनांक 13 अक्टूबर, 2005 को राजपत्र में प्रकाशित होकर प्रभावी हुए।

📋

स्रोत: Junior Instructor (ED) Exam 2024

27

राजस्थान सूचना आयोग का गठन कब हुआ -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EC) Exam 2024
A1 अप्रैल 2005
B18 अप्रैल 2006
C8 अप्रैल 2006
D12 मई 2008

सही उत्तर: 18 अप्रैल 2006

व्याख्या (Explanation)

केन्द्रीय कानून के अन्तर्गत 13 अप्रैल, 2006 से राजस्थान में ‘राज्य सूचना आयोग’ का गठन किया गया और राज्य के पहले सूचना आयुक्त की नियुक्ति की गईं। श्री एम.डी कोरानी को 18 अप्रेल, 2006 को राज्यपाल द्वारा राज्य का प्रथम सूचना आयुक्त बनाया गया।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EC) Exam 2024

28

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन राजस्थान राज्य सूचना आयोग (आरआईसी) के संबंध में सही नहीं है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aआरआईसी आरटीआई अधिनियम, 2005 में उल्लेखित मामलों के संबंध में अंतिम अपीलीय प्राधिकारी है।
Bश्री टी. श्रीनिवासन राजस्थान के पहले मुख्य सूचना आयुक्त थे।
Cइसके निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होते हैं।
Dआरआईसी का गठन 18 अप्रैल, 2006 को किया गया था।

सही उत्तर: श्री टी. श्रीनिवासन राजस्थान के पहले मुख्य सूचना आयुक्त थे।

व्याख्या (Explanation)

केन्द्रीय कानून के अन्तर्गत 13 अप्रैल, 2006 से राजस्थान में ‘राज्य सूचना आयोग’ का गठन किया गया और राज्य के पहले सूचना आयुक्त की नियुक्ति की गईं। श्री एम.डी कोरानी को 18 अप्रेल, 2006 को राज्यपाल द्वारा राज्य का प्रथम सूचना आयुक्त बनाया गया।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

29

राज्य सूचना आयोग अपनी वार्षिक रिपोर्ट किसको प्रस्तुत करता है?

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
Aराज्य सरकार
Bराज्य विधानमण्डल
Cराज्यपाल
Dराज्य के उच्च न्यायालय

सही उत्तर: राज्य सरकार

व्याख्या (Explanation)

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005, राज्य स्तर पर राज्य सूचना आयोग के निर्माण की अनुमति प्रदान करता है। राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्त के पास 5 साल की अवधि या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, तक अपने पद पर बने रह सकते हैं। वे पुनर्नियुक्ति के पात्र नहीं होते हैं। आयोग इस अधिनियम के प्रावधानों के कार्यान्व्यन से संबंधित अपनी वार्षिक रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रस्तुत करता है। राज्य सरकार, राज्य विधानसभा के पटल पर इस रिपोर्ट को प्रस्तुत करती है।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1

30

राजस्थान सूचना आयोग का गठन कब हुआ?

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
A28 अप्रैल, 2006
B18 अप्रैल, 2005
C18 अप्रैल, 2006
D28 अप्रैल, 2005

सही उत्तर: 18 अप्रैल, 2006

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान राज्य सूचना आयोग का गठन दिनांक 13.04.2006 को किया जाकर राजपत्र में अधिसूचित कर दिया गया है। राज्य के प्रथम राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में श्री एम.डी. कौरानी को दिनांक 18.04.2006 को महामहिम राज्यपाल ने पद की शपथ दिलाई। दिनांक 01.09.2010 को राज्य सूचना आयुक्त के रूप में श्री टी. श्रीनिवासन को महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा शपथ दिलाई गई।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams