⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान सूचना आयोग PYQ in Hindi - पेज 4

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान सूचना आयोग से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 39 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।

31

सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की गाईड के अनुसार, निम्नलिखित में से कौनसा मूल उद्देश्य अधिनियम का नहीं है -

📋 पूछा गया: Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk)
Aनागरिकों को सशक्त करना
Bभ्रष्टाचार को नियंत्रित करना
Cलोकतंत्र और विविधता की अभिवृद्धि
Dसरकार की कार्यवाही में पारदर्शिता और जवाबदेहिता की अभिवृद्धि

सही उत्तर: लोकतंत्र और विविधता की अभिवृद्धि

व्याख्या (Explanation)

सूचना का अधिकार अधिनियम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सशक्त करना, भ्रष्टाचार को नियंत्रित करना, और सरकार की कार्यवाही में पारदर्शिता व जवाबदेही बढ़ाना है। लोकतंत्र और विविधता की अभिवृद्धि अधिनियम का प्राथमिक उद्देश्य नहीं है।

📋

स्रोत: Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk)

32

राजस्थान राज्य सूचना आयोग के गठन में निम्न की भूमिका नहीं होती है-

📋 पूछा गया: Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk)
Aराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री
Bमुख्यमंत्री द्वारा मनोनीत एक केबिनेट मंत्री
Cविधानसभा में विपक्ष का नेता
Dराज्यपाल एवं मुख्यमंत्री

सही उत्तर: राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान राज्य सूचना आयोग के गठन में मुख्यमंत्री द्वारा मनोनीत एक केबिनेट मंत्री, विधानसभा में विपक्ष का नेता, और राज्यपाल की भूमिका होती है, परंतु राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की नहीं।

📋

स्रोत: Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk)

33

मुख्य सूचना आयुक्त या अन्य आयुक्तों राज्य स्तर पर कौन हटा सकता है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)
Aस्वयं राज्यपाल द्वारा
Bमुख्यमंत्री द्वारा
Cमुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल के नेतृत्व में गठित एक समिति की सिफारिश पर
Dराज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गठित एक समिति की सिफारिश पर

सही उत्तर: राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गठित एक समिति की सिफारिश पर

व्याख्या (Explanation)

राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त या अन्य आयुक्तों को हटाने का अधिकार राज्यपाल के पास होता है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)

34

जन सूचना पोर्टल के संबंध में त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए :

📋 पूछा गया: Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III
Aइससे सूचना पाने के लिए एसएसओ आईडी आवश्यक है।
Bई-मित्र पर इसके माध्यम से सूचना प्राप्त करने का कोई शुल्क वसूला नहीं जाता है।
Cयह सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित सूचना प्रदान करता है।
Dयह आरटीआई अधिनियम, 2005 की धारा 4(2) के अंतर्गत माँगी गई सूचना प्रदान करने का एक प्रयास है।

सही उत्तर: इससे सूचना पाने के लिए एसएसओ आईडी आवश्यक है।

व्याख्या (Explanation)

इससे सूचना पाने के लिए एसएसओ आईडी आवश्यक नहीं है।

📋

स्रोत: Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III

35

अप्रैल, 2023 में राज्य सरकार द्वारा राजस्थान राज्य सूचना आयोग की एक पीठ की स्थापना किस शहर में किया जाना स्वीकृत किया गया है -

📋 पूछा गया: RAS (Pre) Exam - 2023
Aअजमेर में
Bकोटा में
Cजोधपुर में
Dउदयपुर में

सही उत्तर: जोधपुर में

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जोधपुर में सूचना आयोग की बेंच स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की है।

📋

स्रोत: RAS (Pre) Exam - 2023

36

वर्तमान में राजस्थान के मुख्य सूचना आयुक्त का कार्यकाल कितना है-

A3 वर्ष या 62 वर्ष की आयु जो भी पहले हो
B3 वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो
C5 वर्ष या 62 वर्ष की आयु जो भी पहले हो
D5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो

सही उत्तर: 3 वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो

व्याख्या (Explanation)

राज्य मुख्य सूचना आयुक्त अपने पद ग्रहण करने की तारीख से पांच वर्षकी अवधि (2019 में संशोधन के बाद तीन वर्ष की अवधि) अथवा 65 साल की उम्र जो भी कम हो के लिए पद धारण करेगा और पुनर्नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा।

37

निम्नलिखित में से राजस्थान के किस प्राधिकरण को एक ऐसे व्यक्ति से शिकायत प्राप्त करने और पूछताछ करने का अधिकार दिया गया है जो लोक सूचना अधिकारी से जानकारी प्राप्त करने में असमर्थ रहा है -

📋 पूछा गया: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2
Aआरएसबीबी (RSBB)
Bआरएसटीसी (RSTC)
Cआरपीएससी (RPSC)
Dआरआईसी (RIC)

सही उत्तर: आरआईसी (RIC)

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान राज्य सूचना आयोग (RIC) एक वैधानिक आयोग है जो 18 अप्रैल 2006 को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 15 के तहत स्थापित किया गया था। इसका मुख्यालय जयपुर में है। यह किसी ऐसे व्यक्ति से शिकायत प्राप्त करने और पूछताछ करने का अधिकार रखता है जो किसी जन सूचना अधिकारी (पीआईओ) से जानकारी प्राप्त करने में असमर्थ रहा है। श्री एम डी कौराणी राजस्थान राज्य के पहले मुख्य सूचना आयुक्त थे।

📋

स्रोत: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2

38

आरटीआई 2005 में उल्लिखित मामलों पर निम्नलिखित में से कौन सा अपीलीय प्राधिकरण है -

📋 पूछा गया: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
Aआरपीएससी (RPSC)
Bआरआईसी (RIC)
Cआरएसबीबी (RSBB)
Dआरएसटीसी (RSTC)

सही उत्तर: आरआईसी (RIC)

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान राज्य सूचना आयोग (आरआईसी), सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 के तहत मामलों में अंतिम अपीलीय प्राधिकरण है।

📋

स्रोत: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1

39

निम्नलिखित कथनों को ध्यान से पढ़ें : कथन 1 : राजस्थान सूचना आयोग ( प्रबंधन) विनियम, 2007 को सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 15 (4) के तहत बनाया गया था। कथन 2 : राजस्थान सूचना आयोग लोक सूचना अधिकारी पर प्रतिदिन 250 रुपये और अधिकतम 50,000 रुपये की शास्ति अधिरोपित कर सकता है। निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें:

📋 पूछा गया: Protection Officer - 2022 (General Studies)
Aकेवल कथन 1 सत्य है।
Bकेवल कथन 2 सत्य है।
Cकथन 1 और 2 सत्य हैं।
Dकथन 1 और 2 असत्य हैं।

सही उत्तर: केवल कथन 1 सत्य है।

व्याख्या (Explanation)

कथन 1 सही है। राजस्थान सूचना आयोग (प्रबंधन) विनियम, 2007 को सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 15 (4) के तहत बनाया गया था। यह विनियम सूचना आयोग के कार्यों और प्रक्रियाओं को निर्दिष्ट करता है और आयोग के संचालन के लिए निर्देश प्रदान करता है। आवेदन प्राप्ति से सूचना उपलब्ध कराने तक रुपये 250 / - प्रतिदिन की दर से शास्ति अधिरोपित कर सकता है जो अधिकतम रुपये 25000 / - हो सकती है।

📋

स्रोत: Protection Officer - 2022 (General Studies)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams