⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मेवाड़ का गुहिल वंश PYQ in Hindi - पेज 10

इस पेज पर Rajasthan GK के मेवाड़ का गुहिल वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 443 प्रश्नों में से यह पेज 10 है।

91

गोहिल वंश का प्रथम शासक कौन था जो सोने के सिक्के चलाए -

Aनागदितीय
Bबप्पा रावल
Cशिलादित्य
Dअल्हट

सही उत्तर: बप्पा रावल

व्याख्या (Explanation)

बप्पा ने सोने के सिक्के चलाए थे।

92

नागदा से अपनी राजधानी बदलकर नई राजधानी आहड को किसने बनाया

Aकालभोज
Bअल्हट
Cखुमाण प्रथम
Dरणसिंह

सही उत्तर: अल्हट

व्याख्या (Explanation)

बप्पा रावल के वंशज अल्लट (आलु-रावल) ने हुण राजकुमारी हरियादेवी से विवाह किया। आहड़ उस समय एक समृद्ध नगर तथा एक बड़ा व्यापारिक केन्द्र था। अल्लट ने आहड़ को अपनी दूसरी राजधानी बनाया।

93

वराह मंदिर का निर्माण किसने करवाया

Aअल्हट़
Bकालभोज
Cबप्पा रावल
Dक्षेमसिंह

सही उत्तर: अल्हट़

व्याख्या (Explanation)

अल्हट ने आहड़ में वराह मंदिर का निर्माण करवाया।

94

गुहिल वंश दो शाखाओं में किसके समय विभाजित हुआ

Aरणसिंह
Bक्षेमसिंह
Cअल्हट
Dसमर सिंह

सही उत्तर: रणसिंह

व्याख्या (Explanation)

रणसिंह के दो पुत्र थे क्षेमसिंह(रावल शाखा) एवं राहप (सिसोदिया शाखा)। क्षेमसिंह ने मेवाड़ की रावल शाखा को जन्म दिया तथा राहप ने सीसोदा ग्राम की स्थापना कर राणा शाखा (सिसोदिया वंश) की नींव डाली।

95

रावल शाखा का अंतिम शासक कौन था

Aतेज सिंह
Bसमर सिंह
Cरतन सिंह
Dसामंसिंह

सही उत्तर: रतन सिंह

व्याख्या (Explanation)

रतनसिंह के चित्तौड़ के घेरे के समय काम आने से समूची रावल शाखा की भी समाप्ति हो गयी।

96

रतन सिंह के दो सेनानायक कौन थे

Aगोरा बादल
Bजेता कुपा
Cजयमल पत्ता
Dगोरा जेता

सही उत्तर: गोरा बादल

व्याख्या (Explanation)

रतन सिंह के सेनापति गोरा और बादल के नेतृत्व में राजपूत सैनिकों ने केसरिया वस्त्र धारण कर चित्तौड़ दुर्ग के द्वार खोलकर शत्रु पर टूट पड़े और वीरगति को प्राप्त हुए, गोरा रानी पद्मिनी का चाचा तो बादल रानी पद्मिनी का भाई था। महल के अंदर 1600 स्त्रियों ने रानी पद्मिनी के नेतृत्व में जौहर किया जो चित्तौड़ का प्रथम साका था।

97

सिसोदिया साम्राज्य का संस्थापक कौन था

Aसिसोदिया खेता
Bसिसोदिया लाखा
Cराणा रतन सिंह
Dराणा हमीर

सही उत्तर: राणा हमीर

व्याख्या (Explanation)

गौरीशंकर हिराचंद औझा के अनुसार मालदेव सोनगरा चौहान के पुत्र जयसिंह/जैसा चौहान को पराजित कर सीसोदा शाखा के राणा अरिसिंह के पुत्र राणा हमीर ने चित्तौड़गढ़ पर अधिकार कर लिया। तब से मेवाड़ के शासक महाराणा/राणा तथा वंश सिसोदिया कहलाने लगा।

98

सिंगोली का युद्ध किन किन के मध्य हुआ -

Aराणा हमीर और मोहम्मद बिन तुगलक
Bमोहम्मद बिन तुगलक और राणा लाखा
Cमोहम्मद बिन तुगलक और क्षेत्र सिंह
Dमोहम्मद बिन तुगलक और रतन सिंह

सही उत्तर: राणा हमीर और मोहम्मद बिन तुगलक

व्याख्या (Explanation)

दिल्ली के मुहम्मब बिन तुगलक ने राणा हमीर के समय मेवाड़ पर आक्रमण किया। यह युद्ध सिंगोली (बांसवाड़ा) का युद्ध कहलाता है।

99

कर्नल जेम्स टॉड ने किस शासक को प्रबल हिंदू राजा कहा -

Aराणा सांगा
Bराणा रतन सिंह
Cराणा हमीर
Dराणा कुंभा

सही उत्तर: राणा हमीर

व्याख्या (Explanation)

कर्नल जेम्स टॉड ने राणा हम्मीर को अपने समय का प्रबल हिंदू राजा माना है।

100

निम्न युद्ध राजस्थान इतिहास में सीमा चिन्ह हैं - खानवा का युद्ध भटनेर का युद्ध सुमेल-गिरी का युद्ध हल्दी घाटी का युद्ध इन युद्धों को सही तिथिक्रम में रखें -

A1,2,3,4
B2,1,3,4
C1,4,2,3
D4,3,2,1

सही उत्तर: 2,1,3,4

व्याख्या (Explanation)

भटनेर का युद्ध (1398 ई.) खानवा का युद्ध (17 मार्च, 1527) : राणा सांगा एवं जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर गिरी सुमेल के युद्ध (1544 ई.) : मालदेव व शेरशाह हल्दीघाटी (राजसमंद) का युद्ध (18 जून, 1576) : राणा प्रताप एवं अकबर

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams