⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मेवाड़ का गुहिल वंश PYQ in Hindi - पेज 9

इस पेज पर Rajasthan GK के मेवाड़ का गुहिल वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 443 प्रश्नों में से यह पेज 9 है।

81

मेवाड़ के किस महाराणा ने मुगलों से संधि की थी -

Aजगतसिंह
Bउदयसिंह
Cअमरसिंह
Dमहाराणा प्रताप

सही उत्तर: अमरसिंह

व्याख्या (Explanation)

सभी सामंतों, दरबारियों एवं कुंवर कर्णसिंह के निवेदन पर राणा अमरसिंह ने अपना मन मारकर मुगलों से 5 फरवरी, 1615 ई. में संधि की। अमरसिंह मुगलों से संधि करने वाला मेवाड़ का प्रथम शासक था।

82

किस राजपूत रानी ने हुमायूं के पास राखी भेजकर बहादुरशाह के खिलाफ सहायता का सन्देश भेजा था -

Aरानी हाड़ा
Bरानी कर्णवती
Cरानी कृष्णवती
Dनी पद्मिनी

सही उत्तर: रानी कर्णवती

व्याख्या (Explanation)

1535 में गुजरात के बहादुरशाह ने मेवाड़ पर आक्रमण किया। इस समय राणा सांगा के द्वितीय पुत्र विक्रमादित्य का (1531-36 ई.) शासन था। वह किले की रक्षा का भार देवलिया प्रतापगढ़ के ठाकुर बाघसिंह को सौंप कर बूँदी चला गया। चित्तौड़ की रक्षार्थ कर्मावती (कर्णावती) ने मुगल बादशाह हुमायूँ राखी भेजी। मगर हुमायूँ समय पर सहायता नहीं कर सका। अतः किले का पतन जानकर रानी कर्मावती ने अन्य राजपूत स्त्रियों के साथ इनमें विक्रमादित्य की पत्नी जवाहर बाई भी शामिल थी, जौहर किया तथा राजपूत योद्धा लड़ते हुए मारे गए। यह घटना चित्तौड़ के ‘दूसरा साका’ के नाम प्रसिद्ध है।

83

निम्न में से कौनसा युग्म सही सुमेलित है -

Aहल्दीघाटी का युद्ध - 1556
Bखातौली का युद्ध - 1517
Cतराइन का युद्ध - 1151
Dखानवा का युद्ध - 1526

सही उत्तर: खातौली का युद्ध - 1517

व्याख्या (Explanation)

खातौली का युद्ध 1517 में इब्राहिम लोदी और मेवाड़ साम्राज्य के राणा साँगा के बीच हुआ था। इस युद्ध में राणा साँगा ने इब्राहिम लोदी को हरा दिया था। हल्दीघाटी का युद्ध 18 जून 1576 को मेवाड़ के राणा, महाराणा प्रताप और मुगल सम्राट अकबर की सेनाओं के बीच हुआ था, जिसका नेतृत्व अंबर के राजा मान सिंह प्रथम ने किया था।

84

निम्न में से किस वंश ने चित्तौड़ पर शासन किया था -

Aगुहिल वंश
Bचैहान वंश
Cराठौड़ वंश
Dगढ़वाल वंश

सही उत्तर: गुहिल वंश

व्याख्या (Explanation)

गुहिल वंश ने चित्तौड़ पर शासन किया।

85

गुहिल वंश के वास्तविक संस्थापक व प्रथम प्रतापी शासक कौन हैं -

Aएकलिंग जी
Bबप्पा रावल
Cजैत्र सिंह
Dरण सिंह

सही उत्तर: बप्पा रावल

व्याख्या (Explanation)

बापा रावल ने 734 ई. में मौर्य शासक मान मोरी को पराजित कर सत्ता स्थापित की। कविराजा श्यामलदास ने ‘वीर विनोद’ में बापा द्वारा मौर्यों से चित्तौड़ दुर्ग छीनने का समय 734 ई. बताया है।

86

अकबर द्वारा भगवान दास को महाराणा प्रताप के पास संधि वार्ता के लिए कब भेजा गया?

Aसितंबर 1573
B1572
Cअक्टूबर 1573
Dदिसंबर 1573

सही उत्तर: सितंबर 1573

व्याख्या (Explanation)

भगवानदास द्वारा सन्धि प्रस्ताव (सितम्बर-अक्टूबर 1573 ई.): अकबर ने अहमदाबाद से मानसिंह के पिता भगवन्तदास (भगवानदास) को कई प्रतिष्ठित मुस्लिम सेनानायकों के साथ ईसर के रास्ते से महाराणा प्रताप के पास भेजा।

87

किस राज्य के राजचिन्ह में जो दृढ़ राखे धर्म को तिहि राखे करतार उल्लेख है

Aगोहिल
Bकछुआ
Cराठौड़
Dसिसोदिया

सही उत्तर: गोहिल

व्याख्या (Explanation)

मेवाड़ के राजा स्वयं को राम के वंशज बताते हैं, इसी कारण भक्तों एवं चरणों ने मेवाड़ के शासकों को रघुवंशी तथा हिंदुआ सूरज कहने लगे गुहिल राज्य के चिन्ह में जो दृढ़ राखे धर्म को ताहि राखे करतार अंकित है ।

88

उन्दरी गांव का भील सरदार अपने अंगूठे के रक्त किस वंश का राजतिलक किया

Aसिसोदिया
Bराठौड़
Cप्रतिहार
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: इनमें से कोई नहीं

व्याख्या (Explanation)

मेवाड़ में किसी राजकुमार का राज्याभिषेक समारोह होता तब उन्दरी गांव का कोई भील सरदार अपने अंगूठे से रक्त निकालकर राजतिलक की रस्म अदायगी करने लगा।

89

मेवाड़ में एकलिंग जी का मंदिर किसने बनवाया

Aशिलादित्य
Bगुहलादित्य
Cनागदित्य
Dबप्पा रावल

सही उत्तर: बप्पा रावल

व्याख्या (Explanation)

बापा रावल हारीत ऋषि का शिष्य एवं पाशुपत संप्रदाय का अनुयायी था। अतः उसने पाशुपत एकलिंगजी को अपना आराध्यदेव माना एवं कैलाशपुरी (उदयपुर) में एकलिंगजी का मंदिर बनवाया।

90

कर्नल जेम्स टॉड के अनुसार बप्पा रावल का मूल नाम क्या था

Aकालभोज
Bमालभोज
Cअ ओर ब
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: अ ओर ब

व्याख्या (Explanation)

नैणसी व टॉड के अनुसार बप्पारावल का मूल नाम कालभोज था। हरित ऋषि ने इसे बप्पारावल की उपाधि दी थी।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams