⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मेवाड़ का गुहिल वंश PYQ in Hindi - पेज 14

इस पेज पर Rajasthan GK के मेवाड़ का गुहिल वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 443 प्रश्नों में से यह पेज 14 है।

131

उदयपुर में सहेलियों की बाड़ी व बैजनाथ मंदिर का निर्माण किसने कराया -

Aसंग्रामसिंह द्वितीय
Bभीमसिंह
Cजगतसिंह द्वितीय
Dसज्जनसिंह

सही उत्तर: संग्रामसिंह द्वितीय

व्याख्या (Explanation)

अमरसिंह द्वितीय की मृत्यु के पश्चात् इनका पुत्र संग्रामसिंह द्वितीय 1710 ई. में मेवाड़ का शासक बना। इनके द्वारा उदयपुर में सहेलियों की बाड़ी, सीसारमा गाँव में वैद्यनाथ का विशाल मंदिर का निर्माण करवाया गया एवं वैद्यनाथ मंदिर की प्रशस्ति उत्कीर्ण करवाई गयी।

132

उदसिंह के साथ चित्तौड़ छोड़ने के पश्चात् पन्ना को किस स्थान पर आश्रय प्राप्त हुआ -

Aदेवलिया
Bकंुभलगढ़
Cदेलवाड़ा
Dचावंण्ड

सही उत्तर: कंुभलगढ़

व्याख्या (Explanation)

विक्रमादित्य की हत्या कर राणा रायमल के पुत्र पृथ्वीराज का अनौरस पुत्र बनवीर शासक बन बैठा। वह उदयसिंह की हत्या करना चाहता था लेकिन उसकी धाय मां पन्ना ने उदयसिंह की जगह अपने बेटे चन्दन का बलिदान दिया, जो स्वामी भक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। पन्ना धाय कुछ सरदारों के सहयोग से उदयसिंह को चित्तौड़ से निकालकर कुम्भलगढ़ ले गयी। वहां के किलेदार ‘आशा देवपुरा’ ने उन्हें अपने पास रखा।

133

अलाउद्दीन खिलजी द्वारा चित्तौड़ को नाम दिया गया -

Aखेराबाद
Bखिज्राबाद
Cजलालाबाद
Dनसीराबाद

सही उत्तर: खिज्राबाद

व्याख्या (Explanation)

26 अगस्त, 1303 ई. को सोमवार के दिन 6 महीने व 7 दिन की लड़ाई के बाद रावल रतनसिंह वीरगति को प्राप्त हुए और अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ दुर्ग फतह कर कत्लेआम का हुक्म दिया।। अलाउद्दीन खिलजी कुछ दिनों तक चित्तौड़ में रुककर अपने पुत्र खिज्र खां को चित्तौड़ का शासन सौंपकर दिल्ली लौट गया तथा उसने चित्तौड़ का नाम बदलकर खिज्राबाद रख दिया।

134

मेवाड़ के किस शासक की मृत्यु के पश्चात् मेवाड़ का गुहिल वंश, सिसोदिया वंश कहलाया -

Aराजसिंह
Bजैत्रसिंह
Cरतनसिंह
Dमोकल

सही उत्तर: रतनसिंह

व्याख्या (Explanation)

रतनसिंह के चित्तौड़ के घेरे के समय काम आने से समूची रावल शाखा की भी समाप्ति हो गयी। गौरीशंकर हिराचंद औझा के अनुसार मालदेव सोनगरा चौहान के पुत्र जयसिंह/जैसा चौहान को पराजित कर सीसोदा शाखा के राणा अरिसिंह के पुत्र राणा हमीर ने चित्तौड़गढ़ पर अधिकार कर लिया। तब से मेवाड़ के शासक महाराणा/राणा तथा वंश सिसोदिया कहलाने लगा।

135

खानवा का युद्ध किसके बीच हुआ था -

Aबाबर व राणासांगा
Bमोहम्मद गौरी व पृथ्वीराज चौहान
Cराणा प्रताप व अकबर
Dराणा प्रताप व मानसिंह

सही उत्तर: बाबर व राणासांगा

व्याख्या (Explanation)

खानवा युद्ध राणा सांगा एवं मुगल सम्राट जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर के मध्य 17 मार्च, 1527 ई. को बयाना के पास (वर्तमान रूपबास) हुआ।

136

हल्दीघाटी का युद्ध लड़ा गया था -

Aमहाराणा लाखा व मानसिंह के बीच
Bमहाराणा प्रताव व मानसिंह के बीच
Cमहाराणा प्रताव व महाबत खान के बीच
Dमहाराणा उदयसिंह व अकबर के बीच

सही उत्तर: महाराणा प्रताव व मानसिंह के बीच

व्याख्या (Explanation)

अकबर की ओर से सेनानायक कुँवर मानसिंह कच्छवाहा एवं राणा प्रताप की ओर से पठान हाकिम खाँ सूर थे।

137

राणा कुंभा ने मालवा के सुल्तान महमूद खिलजी को किस युद्ध में बंदी बनाया था

Aदिवेर
Bसारंगपुर
Cबयाना
Dखातोली

सही उत्तर: सारंगपुर

व्याख्या (Explanation)

1437 ई० में ‘सारंगपुर के युद्ध’ (मध्य प्रदेश) में मालवा के सुल्तान महमूद खिलजी प्रथम को पराजित कर बंदी बना लिया। बताया जाता है कि राणा कुंभा ने खिलजी को 6 माह तक बंदी बनाकर रखा था और फिर बाद में छोड़ दिया था।

138

राणा सांगा ने दिल्ली के जिस सुल्तान को पराजित किया था, वह था -

Aइब्राहिम लोदी
Bअल्लाउद्दीन खिलजी
Cमहमूद बेगड़
Dमुहम्मद गौरी

सही उत्तर: इब्राहिम लोदी

व्याख्या (Explanation)

मेवाड़ के महाराणा सांगा एवं दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी की महत्त्वाकांक्षाओं के फलस्वरूप दोनों के मध्य 1517 ई. में ‘खातोली’ (पीपल्दा तहसील, कोटा) में युद्ध हुआ। महाराणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को पराजित किया।

139

इतिहासकार बदांयूनी ने किस युद्ध को ‘गोगुन्दा का युद्ध’ की संज्ञा दी -

Aहल्दीघाटी का युद्ध
Bचित्तौड़ का युद्ध
Cदिवेर का युद्ध
Dकुंभलगढ़ का युद्ध

सही उत्तर: हल्दीघाटी का युद्ध

व्याख्या (Explanation)

हल्दीघाटी के युद्ध को कर्नल टाॅड ने मेवाड़ की थर्मोपल्ली, अबुल फजल ने खमनौर का युद्ध और बदायूंनी ने मुंतखाब-उल-तवारीख में गोगुंदा का युद्ध कहा है।

140

1527 में महाराणा सांगा व बाबर के मध्य खानवा का युद्ध किस जिले में हुआ -

Aभरतपुर
Bदौसा
Cनागौर
Dउदयपुर

सही उत्तर: भरतपुर

व्याख्या (Explanation)

खानवा युद्ध राणा सांगा एवं मुगल सम्राट जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर के मध्य 17 मार्च, 1527 ई. को बयाना के पास (वर्तमान रूपबास) हुआ।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams