⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मेवाड़ का गुहिल वंश PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर Rajasthan GK के मेवाड़ का गुहिल वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 443 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप के विरूद्ध मुगल सैनिकों का नेतृत्व किसने किया था - नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :

📋 पूछा गया: परिचालक सीधी भर्ती-2024
Aमान सिंह I
Bमिर्जा हाकिम
Cबैरम खाँ
Dरतन सिंह

सही उत्तर: मान सिंह I

व्याख्या (Explanation)

हल्दीघाटी का युद्ध (18 जून 1576) में मुगल सेना का नेतृत्व आमेर के राजा मान सिंह I ने किया, जो अकबर के सेनापति थे।

📋

स्रोत: परिचालक सीधी भर्ती-2024

22

निम्नलिखित में से वह महत्वपूर्ण शासक कौन थे जिसे चित्तौड़ में गुहिल राजवंश की पुनः स्थापना का श्रेय दिया गया -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 2nd Shift)
Aराणा हम्मीर
Bजैत्र सिंह
Cरतन सिंह
Dमहाराणा लाखा

सही उत्तर: राणा हम्मीर

व्याख्या (Explanation)

गौरीशंकर हिराचंद औझा के अनुसार मालदेव सोनगरा चौहान के पुत्र जयसिंह/जैसा चौहान को पराजित कर सीसोदा शाखा के राणा अरिसिंह के पुत्र राणा हमीर ने चित्तौड़गढ़ पर अधिकार कर लिया। तब से मेवाड़ के शासक महाराणा/राणा तथा वंश सिसोदिया कहलाने लगा।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 2nd Shift)

23

1615 में मेवाड़-मुगल संधि, जहाँगीर और किसके बीच हुई थी -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)
Aराणा अमर सिंह-I
Bराणा उदय सिंह
Cमहाराणा कुम्भा
Dमहाराणा राज सिंह

सही उत्तर: राणा अमर सिंह-I

व्याख्या (Explanation)

जहाँगीर ने नवम्बर, 1613 में मेवाड़ की ओर स्वयं कूंच किया तथा अजमेर में शाही कैम्प लगाया। शाहजादा खुर्रम (बाद में शाहजहाँ) को एक बड़ी सेना लेकर मेवाड़ विजय के लिए भेजा। दो वर्ष की अवधि में खुर्रम ने राणा को चावण्ड के पहाड़ों में जा घेरा और जितने मुगल थाने उनके हाथ से निकल गये थे उन पर फिर से अपना अधिकार स्थापित कर लिया। राज्य की हालत दुष्काल से भी अधिक भयंकर बन गयी। अब तक मेवाड़ युद्धों के कारण जर्जर हो चुका था। अतः सभी सामंतों, दरबारियों एवं कुंवर कर्णसिंह के निवेदन पर राणा अमरसिंह ने अपना मन मारकर मुगलों से 5 फरवरी, 1615 ई. में संधि की। अमरसिंह मुगलों से संधि करने वाला मेवाड़ का प्रथम शासक था।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)

24

किस राजपूत शासक ने मुगल सम्राट औरंगजेब के खिलाफ विद्रोह किया था - नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें :

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)
Aराणा प्रताप
Bराणा राज सिंह
Cराजा मान सिंह
Dराणा सांगा

सही उत्तर: राणा राज सिंह

व्याख्या (Explanation)

औरंगजेब जो धर्म तथा विचारों से कट्टर मुसलमान था, शनै :- शनैः ऐसे प्रयोगों को कार्यान्वित करता रहा जिससे वह इस्लाम के तत्वों का पोषण और उसका प्रचार अपने राज्य में कर सके। अपने राज्यकाल के 11वें वर्ष (1668 ई.) में अपने दरबार में नाच-गान बन्द कर दिया। 1669 ई. से मन्दिरों को तोड़ने और हिन्दुओं की पाठशालाओं और मूर्तियों को नष्ट करने की आज्ञा दी। डॉ. ओझा ने लिखा है कि इन नियमों के प्रचलन से राजसिंह ने औरंगजेब का विरोध करना आरम्भ किया।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)

25

निम्नलिखित में से किसने हल्दीघाटी के युद्ध में अकबर की सेना का नेतृत्व किया था -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)
Aराजा मान सिंह
Bराजा अमर सिंह
Cराणा उदय सिंह
Dराजा टोडर मल

सही उत्तर: राजा मान सिंह

व्याख्या (Explanation)

हल्दीघाटी (राजसमंद) का युद्ध (18 जून, 1576) : हल्दीघाटी के युद्ध को कर्नल टाॅड ने मेवाड़ की थर्मोपल्ली, अबुल फजल ने खमनौर का युद्ध और बदायूंनी ने मुंतखाब-उल-तवारीख में गोगुंदा का युद्ध कहा है। हल्दीघाटी के युद्ध में अकबर की सेना का नेतृत्व राजा मान सिंह (आमेर के शासक) ने किया था, जबकि मेवाड़ की ओर से महाराणा प्रताप ने युद्ध लड़ा था।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)

26

वर्ष 1903 में दिल्ली में आयोजित शाही दरंबार में भाग नहीं लेने वाला राजपूताना का राज्य था -

📋 पूछा गया: CHEMIST(ARCHIVES DEPT.) COMP. EXAM - 2024
Aबीकानेर
Bमेवाड़
Cसिरोही
Dकोटा

सही उत्तर: मेवाड़

व्याख्या (Explanation)

महाराणा फतेहसिंह (1884-1921 ई.) 1903 में आयोजित दिल्ली दरबार में शामिल नहीं होने वाले महाराजा थे। महाराणा फतेहसिंह ने उदयपुर में 1889 ई. में सज्जन निवास बाग में वॉल्टरकृत राजपूत हितकारिणी सभा की स्थापना कर राजपूतों में बहुविवाह, बालविवाह एवं फिजूलखर्ची को रोकने का प्रबंध किया। महाराणा ने एक विशाल बांध का निर्माण करवाया। ब्रिटेन के राजकुमार के हाथों नींव रखवाकर उसका नाम केनॉट बांध रखा।

📋

स्रोत: CHEMIST(ARCHIVES DEPT.) COMP. EXAM - 2024

27

मेवाड़ राजवंश के संस्थापक कौन थे -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)
Aराणा सांगा
Bबप्पा रावल
Cराणा हामीर
Dराणा प्रताप

सही उत्तर: बप्पा रावल

व्याख्या (Explanation)

गुहिल के उत्तराधिकारियों के बारे में हमारे पास कोई प्रामाणिक जानकारी नहीं है। किन्तु सर्वाधिक मान्यता इस बात की है कि मेवाड़ में हारित ऋषि के शिल्प और ग्वाले कालभोज (बप्पा रावल) ने हारित ऋषि के आशीर्वाद से गुहिल साम्राज्य की नींव रखी थी। बापा रावल ने 734 ई. में मौर्य शासक मान मोरी को पराजित कर सत्ता स्थापित की। कविराजा श्यामलदास ने ‘वीर विनोद’ में बापा द्वारा मौर्यों से चित्तौड़ दुर्ग छीनने का समय 734 ई. बताया है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)

28

महाराणा कुंभा के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है/हैं - a. वे मेवाड़ के महाराणा मोकल के सबसे बड़े पुत्र हैं। b. इतिहास उन्हें एक ऐसे प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में याद करता है जिसने कभी कोई बड़ा युद्ध नहीं हारा।

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)
Aकेवल कथन a सही है
Bकेवल कथन b सही है
Cदोनों कथन a और b सही हैं
Dदोनों कथन a और b गलत हैं

सही उत्तर: दोनों कथन a और b सही हैं

व्याख्या (Explanation)

महाराणा कुंभा, महाराणा मोकल एवं सौभाग्य देवी के ज्येष्ठ पुत्र थे। 1433 ई. में महाराणा मोकल की मृत्यु के बाद मात्र 10 वर्ष की आयु में कुंभा मेवाड़ के शासक बने। उन्हें एक प्रभावशाली शासक के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने कई युद्ध जीते और कभी बड़ा युद्ध नहीं हारे। राणा कुम्भा के जीवन के अंतिम काल में उन्माद नामक रोग हो गया था। कुम्भा की 1468 ई. में कुम्भलगढ़ के अंदर मामादेव कुंड पर उनके पुत्र ऊदा ने हत्या कर दी। ऊदा ‘मेवाड़ का पितृहन्ता’ कहलाता है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)

29

कीर्ति स्तंभ राजस्थान के किस शहर में स्थित है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)
Aउदयपुर
Bबीकानेर
Cअजमेर
Dचित्तौड़गढ़

सही उत्तर: चित्तौड़गढ़

व्याख्या (Explanation)

कीर्ति स्तम्भ चित्तौड़गढ़ में स्थित है। कीर्तिस्तम्भ प्रशस्ति के रचयिता कवि अत्रि थे लेकिन इनका निधन हो जाने के कारण इस प्रशस्ति को उनके पुत्र कवि महेश ने पूरा किया। इस पर तीसरी मंजिल पर अरबी में 9 बार अल्लाह शब्द लिखा हुआ है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)

30

1456 ई. में किन दो शासकों ने चंपानेर की संधि पर हस्ताक्षर किए थे -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025
Aगुजरात के बहादुर शाह और मालवा के महमूद खिल्जी प्रथम
Bगुजरात के अलाउद्दीन खिल्जी और कुतुबुद्दीन
Cमालवा के महमूद खिल्जी प्रथम और गुजरात के कुतुबुद्दीन
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर: मालवा के महमूद खिल्जी प्रथम और गुजरात के कुतुबुद्दीन

व्याख्या (Explanation)

चंपानेर संधि 1456/57 ई. : गुजरात और मालवा के सुल्तान ने चांपानेर नामक स्थान पर 1456 में एक समझौता किया की एक साथ दोनों सेनाएँ मेवाड़ पर आक्रमण करेगी। साथ ही यह भी समझौता हुआ की अगर जीत गए तो मेवाड़ का दक्षिण दिशा वाला भाग गुजरात में और बाकी सारा मालवा में मिला दिया जाएगा। बदनोर युद्ध (भीलवाड़ा) : 1457 में इन दोनों की सयुंक्त सेना ने राणा के विरुद्ध युद्ध किया, लेकिन कुंभा को हरा नहीं सके । राणा कुंभा ने अपनी कूटनीति से दोनों सेनाओं को हरा दिया था।

📋

स्रोत: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams