⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मेवाड़ का गुहिल वंश PYQ in Hindi - पेज 34

इस पेज पर Rajasthan GK के मेवाड़ का गुहिल वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 443 प्रश्नों में से यह पेज 34 है।

331

मालवा के किस सुल्तान को राणा कुंभा ने कई बार पराजित किया था -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-1)
Aमहमूद खिलजी
Bदिलावर खान
Cहोशंग शाह
Dबहादुर शाह

सही उत्तर: महमूद खिलजी

व्याख्या (Explanation)

महमूद खिलजी को राणा कुम्भा ने कई बार हराया था।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-1)

332

गुहिल वंश का पहला शासक कौन था -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-1)
Aअमर सिंह
Bबप्पा रावल
Cराणा रीत
Dक्षेत्र सिंह

सही उत्तर: बप्पा रावल

व्याख्या (Explanation)

बापा रावल हारीत ऋषि की गायें चराते थे। हारीत ऋषि की अनुकम्पा से ही बापा रावल ने मेवाड़ का राज्य प्राप्त किया था। बापा रावल ने 734 ई. में मौर्य शासक मान मोरी को पराजित कर सत्ता स्थापित की। कविराजा श्यामलदास ने ‘वीर विनोद’ में बापा द्वारा मौर्यों से चित्तौड़ दुर्ग छीनने का समय 734 ई. बताया है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-1)

333

महाराणा प्रताप ने किस वर्ष में मेवाड़ राज्य की राजगद्दी संभाली -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-1)
A1572 में
B1571 में
C1573 में
D1570 में

सही उत्तर: 1572 में

व्याख्या (Explanation)

गोगुन्दा में महादेव बावड़ी राणा प्रताप का 32 वर्ष की आयु में 28 फरवरी, 1572 को राज्याभिषेक किया गया। प्रताप कुछ समय के बाद कुम्भलगढ़ चला गया जहां राज्याभिषेक का उत्सव मनाया गया। इस पर जगमाल अप्रसन्न होकर अकबर के पास पहुँचा, जिसने उसे पहले जहाजपुर और सिरोही की आधी जागीर दे दी।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-1)

334

महाराणा कुम्भा ने ___ पर विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में विजय स्तम्भ का निर्माण कराया -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-2)
Aनागौर के शासक
Bमालवा और गुजरात की सेना
Cदिल्ली के सुल्तान
Dशाकंभरी के शासक

सही उत्तर: मालवा और गुजरात की सेना

व्याख्या (Explanation)

कुम्भा ने मालवा विजय के उपलक्ष्य में 9 मंजिला विजय स्तम्भ (Victory Tower) का निर्माण 1437 ई. में करवाया। जिसकी शुरूआत 1437-40 ई. में की गई, जो 1448 ई. में बनकर तैयार हुआ।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-2)

335

‘कीका’ के नाम से लोकप्रिय थे -

Aमहाराणा कुंभा
Bमहाराणा सांगा
Cमहाराणा प्रताप
Dराव चन्द्रसेन

सही उत्तर: महाराणा प्रताप

व्याख्या (Explanation)

राणा प्रताप जैवन्ता बाई (पाली के अखैराज सोनगरा की पुत्री) तथा राणा उदयसिंह का पुत्र था। वह इस पहाड़ी भाग में ‘कीका’ नाम से सम्बोधित किया जाता था जो स्थानीय भाषा में ‘छोटे बच्चे’ का सूचक है।

336

राणा सांगा ने किस युद्ध में बाबर की सेना को हराया -

Aखानवा
Bनागौर
Cघाघरा
Dबयाना

सही उत्तर: बयाना

व्याख्या (Explanation)

16 फरवरी, 1527 को भरतपुर राज्य में बयाना नामक स्थान पर दोनों सेनाओं में घमासान संघर्ष हुआ। राणा सांगा ने बाबर की भेजी हुई सेना को ऐसी बुरी तरह परास्त किया।

337

राण सांगा ने 1518 में खातौली के युद्ध में इब्राहिम लोदी को हराया, खतौली किस जिले में स्थित है -

Aभरतपुर
Bअलवर
Cबूंदी
Dधौलपुर

सही उत्तर: बूंदी

व्याख्या (Explanation)

खातोली का युद्ध (1517 ई.) : मेवाड़ के महाराणा सांगा एवं दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी की महत्त्वाकांक्षाओं के फलस्वरूप दोनों के मध्य 1517 ई. में ‘खातोली’ (पीपल्दा तहसील, कोटा) में युद्ध हुआ। महाराणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को पराजित किया। कोटा रियासत का निर्माण शाहजहां द्वारा 1631 ईसवी में किया गया था। इसलिए खातोली इससे पहले बूंदी रियासत के अंतर्गत आता था किन्तु 1631 के बाद कोटा के अंतर्गत आता है।

338

महाराणा प्रताप ने 1585 ई. में चावण्ड को अपनी राजधानी बनाया, जो मेवाड़ की राजधानी रहा -

A1597 तक
B1605 तक
C1609 तक
D1614 तक

सही उत्तर: 1614 तक

व्याख्या (Explanation)

महाराणा प्रताप ने 1585 ई. में चावंड के शासक लूणा को परास्त कर चावंड को अपनी राजधानी बनाया। यह नगर अमरिसिंह के काल में 1614 ई. तक मेवाड़ मेवाड़ राज्य की राजधानी रहा।

339

निम्नलिखित में से कौन हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप के चंदावल दस्तें में शामिल थे - 1. पुरोहित गोपीनाथ 2. राणा पूंजा 3. जयमल मेहता 4. हकीम खां 5. चारण जैसा 6. कृष्णदास चूंडावत

A1, 2, 3, 4
B2, 3, 4, 5
C2, 3, 5, 6
D1, 2, 3, 5

सही उत्तर: 1, 2, 3, 5

व्याख्या (Explanation)

प्रताप के चंदावल दस्ते में पुरोहित गोपीनाथ, जयमल मेहता, चरण जैसा, राणा पुंजा आदि और मध्य भाग के बाईं ओर भामाशाह और अन्य सैनिक शामिल थे।

340

औरंगजेब द्वारा जजिया कर लगाए जाने पर किस शासक ने पत्र लिखकर विरोध किया -

Aराजसिंह
Bजसवंत सिंह
Cमानसिंह
Dदुर्गादास राठौड़

सही उत्तर: राजसिंह

व्याख्या (Explanation)

2 अप्रैल, 1679 ई. में हिन्दुओं पर जजिया कर लगाया। इस कर से साधारण-से-साधारण स्तर के हिन्दू नागरिक की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ा। इस नियम के प्रचलन के बाद राजसिंह ने कुँवर जयसिंह, इन्द्रसिंह झाला और गरीबदास (मुख्य पुरोहित) को औरंगजेब के दरबार में भेजा था और सम्राट ने पोशाक, इनाम और राणा के नाम फरमान देकर 30 अप्रैल, 1679 ई. को उन्हें विदा किया।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams