⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मेवाड़ का गुहिल वंश PYQ in Hindi - पेज 33

इस पेज पर Rajasthan GK के मेवाड़ का गुहिल वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 443 प्रश्नों में से यह पेज 33 है।

321

राणा सांगा के द्वारा लड़ी गयी निम्न लड़ाइयों का सही कालक्रम होगा: 1. बयाना की लड़ाई 2. खातौली की लड़ाई 3. गागरोन की लड़ाई Code / कूट:

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 2nd shift
A1,3,2
B1,2,3
C2,3,1
D3,2, I

सही उत्तर: 2,3,1

व्याख्या (Explanation)

खातोली का युद्ध (1517 ई.) : मेवाड़ के महाराणा सांगा एवं दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी के बीचगागरोण का युद्ध (1519 ई.) : मालवा के सुल्तान महमूद खिलजी द्वितीय एवं मेवाड़ महाराणा सांगा के बीच बयाना का युद्ध (16 फरवरी, 1527) : बाबर एवं राणा सांगा के बीच

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 2nd shift

322

राणा कुम्भा के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए - अ. कुम्भा मोकल की परमार रानी सौभाग्यदेवी के पुत्र थे। ब. संगीत का ज्ञाता होने कारण इन्हें हालगुरू कहा जाता है। स. वीर विनोद के लेखक श्यामलदास के अनुसार मेवाड़ के 84 में से 32 दुर्ग कुम्भा ने बनवाये। द. श्रृंगार-चंवरी का निर्माण राणा कुम्भा की पुत्री रमाबाई के विवाह के अवसर पर किया गया था।

Aकेवल अ और द सही
Bअ, ब और द सही
Cअ, स और द सही
Dउपरोक्त सभी सही

सही उत्तर: अ, स और द सही

व्याख्या (Explanation)

हालगुरू - पर्वतीय दुर्गों का स्वामी होने के कारण

323

राजस्थान की सभी रियासतों को मिलाकर ‘राजस्थान यूनियन’ का गठन करने हेतु 25-26 जून, 1946 को राजपूताना, गुजरात व मालवा के नरेशों का सम्मेलन किसने बुलाया -

Aमेवाड़ महाराणा
Bजयपुर महाराजा
Cकोटा महाराव
Dडूंगरपुर महारावल

सही उत्तर: मेवाड़ महाराणा

व्याख्या (Explanation)

जपूताना, गुजरात एवं मालवा के नरेशों का सम्मेलन मेवाड़ के महाराणा ने बुलाया था। यह सम्मेलन राजस्थान के सभी रियासतों को मिलाकर राजस्थान यूनियन का गठन हेतु 25-26 जून, 1946 में बुलाया गया था।

324

मुगल सम्राट अकबर द्वारा जिस सन्त को फतेहपुर सीकरी आमंत्रित किया गया था, वह था -

Aरज्जबजी
Bदादू दयाल
Cलाल दास
Dजसनाथ

सही उत्तर: दादू दयाल

व्याख्या (Explanation)

मुगल सम्राट अकबर द्वारा फतेहपुर सीकरी में आमंत्रित किए गए संत दादू दयाल थे। दादू दयाल (1544-1603) गुजरात, भारत के एक कवि-संत थे, जो एक धार्मिक सुधारक थे, जिन्होंने औपचारिकता और पुरोहिती के खिलाफ बात की थी।

325

मण्डन द्वारा लिखित ‘रूप मण्डन’ का संबंध है -

Aसौंदर्य प्रसादन
Bनगर रचना
Cवास्तुकला
Dमूर्तिकला

सही उत्तर: मूर्तिकला

व्याख्या (Explanation)

मंडन मुलतः गुजरात के ब्राहम्ण थे और कुम्भा के प्रमुख वास्तुकार थे। ये कुंभलगढ़ दुर्ग के मुख्य शिल्पी थे। रूप मण्डन मूर्तिकला से संबंधित है।

326

पानीपत का पहला युद्ध किस वर्ष में लड़ा गया था -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-1)
A1226 में
B1530 में
C1526 मे
D1556 में

सही उत्तर: 1526 मे

व्याख्या (Explanation)

सन् 1526 में काबुल के तैमूरी शासक ज़हीर उद्दीन मोहम्मद बाबर, की सेना ने दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोधी की एक बहुत बड़ी सेना को युद्ध में परास्त किया। युद्ध 21 अप्रैल 1526 को पानीपत के निकट लड़ा गया था।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-1)

327

किसने मेवाड़ राज्य स्थापित किया था -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-2)
Aबप्पा रावल
Bराणा सांगा
Cमहाराणा प्रताप
Dमहारावल रतन सिंह

सही उत्तर: बप्पा रावल

व्याख्या (Explanation)

बापा रावल हारीत ऋषि की गायें चराते थे। हारीत ऋषि की अनुकम्पा से ही बापा रावल ने मेवाड़ का राज्य प्राप्त किया था। बापा रावल ने 734 ई. में मौर्य शासक मान मोरी को पराजित कर सत्ता स्थापित की। कविराजा श्यामलदास ने ‘वीर विनोद’ में बापा द्वारा मौर्यों से चित्तौड़ दुर्ग छीनने का समय 734 ई. बताया है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-2)

328

किस वर्ष में हल्दीघाटी का युद्ध हुआ था -

A1518 में
B1576 में
C1528 मे
D1542 में

सही उत्तर: 1576 में

व्याख्या (Explanation)

उल्लेखनीय है कि हल्दीघाटी का युद्ध 18 जून 1576 को मेवाड़ के महाराणा प्रताप और मुगल सम्राट अकबर की सेना के बीच लड़ा गया था। हल्दीघाटी के युद्ध को कर्नल टाॅड ने मेवाड़ की थर्मोपल्ली, अबुल फजल ने खमनौर का युद्ध और बदायूंनी ने मुंतखाब-उल-तवारीख में गोगुंदा का युद्ध कहा है।

329

महाराणा प्रताप का दरबारी पंडित कौन था -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-1)
Aरामचरण
Bचंद्रमौलि मिश्र
Cचंद्रधर
Dचक्रपाणि मिश्र

सही उत्तर: चक्रपाणि मिश्र

व्याख्या (Explanation)

महाराणा प्रताप को ‘मेवाड़ केसरी’ व ‘हिन्दुआ सूरज’ भी कहा जाता है। प्रताप ने आचार्य हीरविजय सूरिजी को एक पत्र लिखा था जिसमें उन्हें अपने यहां आने का अनुरोध किया था। महाराणा प्रताप के दरबारी पण्डित चक्रपाणि मिश्र ने चार ग्रंथों- विश्ववल्लभ, मूहूर्तमाला, व्यवहारादर्श और राज्याभिषेक पद्धति की रचना की।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-1)

330

महाराणा प्रताप का जन्म किस वर्ष में हुआ था -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-1)
A9 मई 1542 का
B9 मई 1540 को
C8 मई 1541 को
D1 मई 1540 को

सही उत्तर: 9 मई 1540 को

व्याख्या (Explanation)

प्रतापसिंह राणा उदयसिंह का ज्येष्ठ पुत्र था। प्रताप का जन्म 9 मई, 1540 ई. (ज्येष्ठ शुक्ल 3, विक्रम संवत 1597) रविवार को कुम्भलगढ़ के प्रसिद्ध ‘बादल महल’ में हुआ। राणा प्रताप जैवन्ता बाई (पाली के अखैराज सोनगरा की पुत्री) तथा राणा उदयसिंह का पुत्र था।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-1)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams