⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान बजट 2025-26 PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान बजट 2025-26 से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 114 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

राजस्थान बजट 2025-26 के अनुसार विश्वकर्मा स्किल इंस्टीट्यूट की स्थापना राजस्थान के निम्नलिखित शहरों में से किसमें की जाएगी -

📋 पूछा गया: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024
Aजयपुर
Bजोधपुर
Cकोटा
Dबीकानेर

सही उत्तर: कोटा

व्याख्या (Explanation)

कोटा में Vishwakarma Skill Institute की स्थापना 150 करोड़ रुपये की लागत से की जायेगी।

📋

स्रोत: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024

22

प्रदेश में मिनी सचिवालय की स्‍थापना किस शहर में की जाएगी -

Aकोटा
Bजोधपुर
Cभरतपुर
Dबीकानेर

सही उत्तर: कोटा

व्याख्या (Explanation)

मिनी सचिवालय-कोटा

23

Frontier Technologies के लिए Brahmagupta Centre की स्थापना पर कितनी राशि का प्रावधान किया गया है -

A₹100 करोड़
B₹200 करोड़
C₹300 करोड़
D₹400 करोड़

सही उत्तर: ₹300 करोड़

व्याख्या (Explanation)

प्रदेश में Frontier Technologies से सम्बन्धित Research and Development के लिए 300 करोड़ रुपये के प्रावधान से Brahmagupta Centre of Frontier Technologies की स्थापना की घोषणा।

24

Disaster Recovery Data Centre किस स्थान पर स्थापित किया जाएगा -

Aकोटा
Bजयपुर
Cबीकानेर
Dजोधपुर

सही उत्तर: जोधपुर

व्याख्या (Explanation)

विभिन्न विभागों की सेवायें online माध्यम से निर्बाध रूप से उपलब्ध हो सकें, इस दृष्टि से 500 करोड़ रुपये व्यय कर Disaster Recovery Data Centre, जोधपुर में स्थापित करना प्रस्तावित है।

25

RajNET 2.0 की स्थापना किस उद्देश्य से की जा रही है -

Aहेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण हेतु
Bचुनावी डाटा संग्रह हेतु
Cडिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने हेतु
Dस्कूलों में फ्री इंटरनेट उपलब्ध कराने हेतु

सही उत्तर: डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने हेतु

व्याख्या (Explanation)

सेवाओं को सुलभ रूप से पहुँचाने की दृष्टि से Digital Infrastructure को और अधिक सुरक्षित एवं सुदृढ़ करने हेतु 400 करोड़ रुपये से नवीनतम तकनीक आधारित RajNET 2.0 स्थापित किये जाने की घोषणा। RajNET 2.0 के माध्यम से Connectivity की क्षमता में दोगुनी वृद्धि किया जाना प्रस्तावित है।

26

राज्य में केंद्र के जन विश्वास अधिनियम की तर्ज पर कौन-सा अधिनियम लाया जाएगा -

Aजन सुरक्षा अधिनियम
Bलोक प्रेरणा अधिनियम
Cलोक विश्वास अधिनियम
Dनागरिक सुधार अधिनियम

सही उत्तर: लोक विश्वास अधिनियम

व्याख्या (Explanation)

दण्ड के स्थान पर न्याय को महत्व देते हुए केन्द्र के जन विश्वास अधिनियम की तर्ज पर राज्य के अधिनियमों को de-criminalise करने तथा redundant प्रावधानों को विलोपित करने की दृष्टि से लोक विश्वास अधिनियम लाया जाना प्रस्तावित है।

27

डॉ. भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी, जयपुर के अंतर्गत कौन-सी नई संस्था स्थापित की जाएगी -

AAmbedkar Legal Aid Cell
BAmbedkar Law Reform Mission
CAmbedkar Institute of Constitutional Studies and Research
DDr. Ambedkar Social Research Forum

सही उत्तर: Ambedkar Institute of Constitutional Studies and Research

व्याख्या (Explanation)

महत्वपूर्ण निर्णयों में संवैधानिक मूल्यों की अनुपालना की दृष्टि से सभी Stake Holders की Capacity Building सुनिश्चित करने हेतु Dr. Bhimrao Ambedkar Law University, जयपुर के अन्तर्गत Ambedkar Institute of Constitutional Studies and Research की स्थापना की घोषणा।

28

पहले चरण में अटल ज्ञान केन्द्र किन पंचायतों में स्थापित किए जाने की योजना है -

A2,000 से अधिक जनसंख्या वाले
B3,000 से अधिक जनसंख्या वाले
Cसभी पंचायत मुख्यालय
Dशहरी क्षेत्रों के विद्यालयों में

सही उत्तर: 3,000 से अधिक जनसंख्या वाले

व्याख्या (Explanation)

मुख्यमंत्री, श्री भजनलाल शर्मा जी द्वारा 25 दिसम्बर, 2024 (दो हजार चौबीस) को ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर चरणबद्ध रूप से अटल ज्ञान केन्द्र बनाने की घोषणा की थी। इन ज्ञान केन्द्रों में प्रेरकों द्वारा युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण एवं e-Library की व्यवस्था के साथ-साथ आमजन को विभिन्न विभागों की सेवायें सुलभ करवाने की व्यवस्था की जायेगी। इस क्रम में, आगामी वर्ष प्रथम चरण में 3 हजार से अधिक जनसंख्या वाले पंचायत मुख्यालयों में मैं, अटल ज्ञान केन्द्र स्थापित करने की घोषणा ।

29

‘P2-G2’ का क्या अर्थ है, जिसे प्रधानमंत्री जी ने सुशासन का सूत्र बताया है -

APower to Government Governance
BPublic Participation – Great Governance
CProactive Policies – Good Guidance
DPro Poor Proactive Good Governance

सही उत्तर: Pro Poor Proactive Good Governance

व्याख्या (Explanation)

सरकार माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा सुशासन की अवधारणा को स्थापित करने के लिए दिये गये सूत्र 'P2-G2 : Pro Poor Proactive Good Governance' को आधार बनाते हुए प्रदेश के कोने-कोने में प्रशासन की पहुँच सुनिश्चित करने के साथ ही नवीन तकनीक का उपयोग करते हुए विभिन्न विभागों के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाओं को अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति/परिवार तक पहुँचाने का कार्य कर रही है।

30

कारागार प्रशिक्षण संस्थान-अजमेर को किस नाम से अपग्रेड किया जाएगा ;

ARajasthan Jail Education Institute
BCorrectional Service Training Academy
CRajasthan Institute of Correctional Administration and Research
DState Prisoner Development Centre

सही उत्तर: Rajasthan Institute of Correctional Administration and Research

व्याख्या (Explanation)

जेल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु कारागार प्रशिक्षण संस्थान-अजमेर का Rajasthan Institute of Correctional Administration and Research के रूप में क्रमोन्नयन

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams