⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान बजट 2025-26 PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान बजट 2025-26 से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 114 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

One Time Settlement Scheme (OTSS) किन वर्गों के लिए प्रस्तावित है -

Aसभी सरकारी कर्मचारी
Bछात्रवृत्ति धारक
Cसफाईकर्मी, SC/ST/OBC, EWS, दिव्यांगजन
Dकृषक

सही उत्तर: सफाईकर्मी, SC/ST/OBC, EWS, दिव्यांगजन

व्याख्या (Explanation)

प्रदेश के SC/ST/OBC, EWS, सफाई कर्मचारी, दिव्यांगजन आदि को आर्थिक संबल प्रदान करने की दृष्टि से अनुजा, OBC एवं अल्पसंख्यक निगमों द्वारा दिये गये ऋणों के क्रम में One Time Settlement Scheme (OTSS) लायी जानी प्रस्तावित है।

42

‘दादूदयाल घुमन्तू सशक्तीकरण योजना’ पर कितना व्यय प्रस्तावित है -

A₹50 करोड़
B₹60 करोड़
C₹70 करोड़
D₹80 करोड़

सही उत्तर: ₹60 करोड़

व्याख्या (Explanation)

विमुक्त, घुमंतू और अर्द्ध-घुमंतू समुदायों के सशक्तीकरण एवं उत्थान की दृष्टि से 'दादूदयाल घुमन्तू सशक्तीकरण योजना' प्रारम्भ करने की घोषणा। इस पर 60 करोड़ (साठ करोड़) रुपये का व्यय प्रस्तावित है। इसी के साथ, ऐसे परिवारों को आश्रय उपलब्ध कराने हेतु आगामी वर्ष में 25 हजार (पच्चीस हजार) पट्टे वितरित किया जाना भी प्रस्तावित है

43

स्वयंसिद्धा आश्रम कितने जिलों में प्रस्तावित हैं -

A5
B10
C15
D20

सही उत्तर: 10

व्याख्या (Explanation)

बेघर, वृद्धजन एवं असहाय/निराश्रित व्यक्तियों के पुनर्वास हेतु स्थापित किये जा रहे स्वयंसिद्धा आश्रमों का दायरा बढ़ाते हुए आगामी वर्ष 10 जिलों में 50 बेड क्षमता के आश्रम खोले जाने प्रस्तावित हैं।

44

अल्प आय वर्ग के सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स की मासिक पेंशन कितनी की गई है -

A₹1,000
B₹1,100
C₹1,250
D₹1,500

सही उत्तर: ₹1,250

व्याख्या (Explanation)

अल्प आय वर्ग के बुजुर्ग व्यक्तियों, विधवाओं/एकल नारियों, दिव्यांग व्यक्तियों तथा लघु एवं सीमान्त कृषकों को देय पेंशन को आगामी वर्ष से बढ़ाकर एक हजार 250 (एक हजार दो सौ पचास) रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा।

45

‘Zero Accident Zones’ किन-किन हाईवे पर बनाने की घोषणा की गई है -

ADelhi-Kota, Bikaner-Jaisalmer, Jaipur-Udaipur
BDelhi-Jaipur, Jaipur-Agra, Jaipur-Kota
CJodhpur-Barmer, Jaipur-Sikar, Udaipur-Chittorgarh
DKota-Udaipur, Jaipur-Bhilwara, Delhi-Bharatpur

सही उत्तर: Delhi-Jaipur, Jaipur-Agra, Jaipur-Kota

व्याख्या (Explanation)

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि को रोकने की दृष्टि से Delhi-Jaipur, Jaipur-Agra तथा Jaipur-Kota Highways पर सड़क सुधार के कार्य करवाते हुए ‘Zero Accident Zones’ बनाये जाने की घोषणा।

46

बीकानेर, जोधपुर, कोटा आदि मेडिकल कॉलेजों में किन सुविधाओं की क्षमता वृद्धि की जाएगी -

AKidney Dialysis Unit
BSpinal Injury Centres
CCardiology Unit
DENT Department

सही उत्तर: Spinal Injury Centres

व्याख्या (Explanation)

होम्योपैथिक औषधालय-बावड़ी खुर्द-फलौदी मातृ शिशु स्वास्थ्य विंग (MCH Wing)-भरतपुर पीबीएम चिकित्सालय-बीकानेर के Vitreo Retina Surgery Unit का उन्नयन मेडिकल कॉलेज-बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर एवं कोटा में 120 बैड क्षमता के Spinal Injury Centres की क्षमता वृद्धि समस्त संभाग मुख्यालयों पर Ultra Advanced Burn Care Centres

47

आयुष्मान आदर्श ग्राम के रूप में घोषित ग्रामों को कितनी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी -

A₹5 लाख
B₹7 लाख
C₹10 लाख
D₹11 लाख

सही उत्तर: ₹11 लाख

व्याख्या (Explanation)

प्रदेश में नवीन आयुष नीति लायी जायेगी तथा पारम्परिक चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से पूर्णतः निरोगी होने पर गांवों को आयुष्मान आदर्श ग्राम घोषित कर 11 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दिये जाने की घोषणा।

48

RIMS जयपुर के अधीन किस केंद्र की स्थापना की जाएगी -

ACancer Treatment Centre
BGeriatric Healthcare Resource & Training Centre
CDigital Therapy Unit
DSkin Research Lab

सही उत्तर: Geriatric Healthcare Resource & Training Centre

व्याख्या (Explanation)

वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधायें सुलभ कराने हेतु RIMS जयपुर के अधीन Geriatric Healthcare Resource and Training Centre

49

Fit Rajasthan अभियान के लिए कितना बजट तय किया गया है -

A₹30 करोड़
B₹40 करोड़
C₹50 करोड़
D₹60 करोड़

सही उत्तर: ₹50 करोड़

व्याख्या (Explanation)

प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं बेहतर Life Style के लिए प्रेरित करने हेतु ‘Fit India’ की तर्ज पर 'Fit Rajasthan' अभियान 50 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ आरम्भ करने की घोषणा। इसके अन्तर्गत विभिन्न Out-door गतिविधियों के संचालन के साथ ही प्रदेशवासियों को अपनी diet में edible oil की मात्रा में न्यूनतम 10 प्रतिशत कमी करने के लिए भी प्रेरित किया जायेगा।

50

MAA-NVY योजना किसके लिए लागू की जाएगी -

Aसरकारी कर्मचारी
Bट्रक/बस ड्राइवर और कामगार वर्ग
Cछात्रों
Dवृद्धजनों

सही उत्तर: ट्रक/बस ड्राइवर और कामगार वर्ग

व्याख्या (Explanation)

ट्रक/बस ड्राइवरों तथा कामगार वर्ग यथा-कारीगर, दर्जी, बढ़ई (carpenter), नाई इत्यादि की आँखों की जाँच कर निःशुल्क चश्में उपलब्ध करवाने के लिए MAA नेत्र वाउचर योजना (MAA-NVY) लागू किये जाने की घोषणा। इस पर 75 करोड़ (पचहत्तर करोड़) रुपये का व्यय प्रस्तावित है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams