⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान बजट 2025-26 PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान बजट 2025-26 से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 114 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

MAA योजना में शामिल किया जाने वाला नया पैकेज कौन-सा है -

AOral Cancer
BEye Check-up
CHepatitis-B
DJoint Replacement

सही उत्तर: Oral Cancer

व्याख्या (Explanation)

MAA योजना के माध्यम से और अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आगामी वर्ष से- I. Interstate Portability लागू कर प्रदेश के बाहर भी चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करवाये जाने की घोषणा। II. 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन हेतु Geriatric Care Packages, किशोरों के मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य के Packages, Oral Cancer हेतु Package तथा विशेष योग्यजनों हेतु Packages जोड़े जाने प्रस्तावित हैं। III. इसके साथ ही राजकीय आयुष चिकित्सालयों के माध्यम से आयुष Package भी योजना में लिये जाने प्रस्तावित।

52

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के लिए ‘MAA कोष’ में कितनी राशि प्रस्तावित है -

A₹2,000 करोड़
B₹3,000 करोड़
C₹3,500 करोड़
D₹4,000 करोड़

सही उत्तर: ₹3,500 करोड़

व्याख्या (Explanation)

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (MAA) योजना के अन्तर्गत लगभग 35 लाख (पैंतीस लाख) व्यक्तियों को चिकित्सा लाभ प्राप्त हुआ है। आगामी वर्ष इस योजना के साथ ही, आमजन की निःशुल्क जाँच एवं दवा हेतु 3 हजार 500 करोड़ (तीन हजार पाँच सौ करोड़) रुपये का ‘MAA कोष’ गठित किये जाने की घोषणा।

53

कोटा, जोधपुर, जयपुर एवं सीकर में कौन-से केन्द्र स्थापित होंगे -

Aयुवा साथी केन्द्र
Bसाइंस हब
Cस्किल लेब्स
Dनशा मुक्ति केन्द्र

सही उत्तर: युवा साथी केन्द्र

व्याख्या (Explanation)

नशामुक्त राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के लिए नशे का व्यापार करने वालों के विरूद्ध कड़े कदम उठाने के साथ-साथ समस्त महाविद्यालयों में चरणबद्ध रूप से नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र भी प्रारम्भ किये जायेंगे। साथ ही, विद्यार्थियों में पढ़ाई एवं प्रतिस्पर्धा के कारण होने वाले तनाव एवं आत्महत्या की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु कोटा, जोधपुर, जयपुर एवं सीकर में युवा साथी केन्द्र स्थापित किये जाने प्रस्तावित हैं।

54

द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को क्या लाभ मिलेगा -

Aनकद पुरस्कार
Bविदेश प्रशिक्षण
Cभूमि आवंटन
Dपेंशन योजना

सही उत्तर: भूमि आवंटन

व्याख्या (Explanation)

प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से अर्जुन पुरस्कार विजेताओं के समान द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता प्रशिक्षकों को भी भूमि आवंटित किये जाने की घोषणा। साथ ही, तकनीकी शिक्षण संस्थानों में भी Sports Quota लागू किया जाना प्रस्तावित है।

55

जयपुर में कौन-सी खेल अकादमी स्थापित की जाएगी -

Aहॉकी
Bबैडमिंटन
Cबॉक्सिंग
Dलॉन टेनिस

सही उत्तर: बैडमिंटन

व्याख्या (Explanation)

SMS Stadium, जयपुर में Badminton Academy तथा उदयपुर में Lacrosse Academy, जयपुर में Shooting Range मय आवासीय सुविधा तथा 5 जिलों में Boxing Rings की स्थापना।

56

Digital Planetariums किन-किन शहरों में बनेंगे -

Aअलवर, अजमेर, बीकानेर
Bजयपुर, कोटा, सीकर
Cजोधपुर, भरतपुर, उदयपुर
Dअलवर, सीकर, जोधपुर

सही उत्तर: अलवर, अजमेर, बीकानेर

व्याख्या (Explanation)

अलवर, अजमेर व बीकानेर में Digital Planetariums तथा भरतपुर, कोटा, अजमेर एवं बीकानेर के Science Centres में Innovation Hubs की स्थापना की जायेगी।

57

कितने विद्यालयों में Atal Tinkering Labs की स्थापना प्रस्तावित है -

A1000
B1200
C1500
D2000

सही उत्तर: 1500

व्याख्या (Explanation)

प्रदेश के युवाओं तथा विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के साथ ही उद्यमिता तथा नवाचार की भावना जागृत करने की दृष्टि से एक हजार 500 विद्यालयों में Atal Tinkering Labs स्थापित किये जाने की घोषणा।

58

Vishwakarma Skill Institute की स्थापना किस शहर में की जाएगी -

Aजयपुर
Bजोधपुर
Cकोटा
Dभीलवाड़ा

सही उत्तर: कोटा

व्याख्या (Explanation)

कोटा में Vishwakarma Skill Institute की स्थापना 150 करोड़ रुपये की लागत से की जायेगी।

59

प्रत्येक संभाग में किसके सहयोग से Career Counselling Centres बनेंगे -

Aराज्य सरकार
Bशिक्षा विभाग
CIndustry Partners
DNGO

सही उत्तर: Industry Partners

व्याख्या (Explanation)

प्रदेश के युवाओं को Future Ready-Industry Ready बनाने हेतु Industry Partners के सहयोग से प्रत्येक संभाग में Centre for Advanced Skilling and Career Counselling की स्थापना करने की घोषणा।

60

i-Start Facilitation Desk किन शहरों में प्रस्तावित हैं -

Aजयपुर, कोटा, अजमेर
Bदिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बैंगलुरू
Cउदयपुर, सीकर, जोधपुर
Dभोपाल, अहमदाबाद, लखनऊ

सही उत्तर: दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बैंगलुरू

व्याख्या (Explanation)

आगामी वर्ष एक हजार 500 नये Startups बनाते हुए 750 से अधिक Startups को i-Start Fund/Fund of Funds के माध्यम से Funding उपलब्ध कराने की घोषणा। इसके साथ ही, प्रदेश के startups को Networking का Platform उपलब्ध कराने की दृष्टि से हैदराबाद, बैंगलुरू, दिल्ली व मुम्बई में i-Start Facilitation Desks स्थापित किये जाने प्रस्तावित हैं।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams