‘विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत अधिकतम कितना ऋण दिया जाएगा -
सही उत्तर: ₹2 करोड़
व्याख्या (Explanation)
युवा अपना उद्यम स्थापित कर अपने परिवार की आजीविका सुनिश्चित करने के साथ ही अन्य को भी रोजगार के अवसर प्रदान करने में सक्षम हों तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी योगदान दें, इस दृष्टि से केन्द्रीय बजट में Scheme for First Time Entrepreneurs घोषित की गई है। इसके अन्तर्गत प्रदेश के 25 हजार महिला एवं SC/ST उद्यमियों को लाभ दिलवाने के साथ ही, युवाओं हेतु ‘विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना’ को प्रारम्भ करने की घोषणा । इस योजना के अन्तर्गत 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 8 प्रतिशत Interest Subsidy के साथ ही 5 लाख रुपये तक Margin Money उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है। इस योजना हेतु 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जायेगा।