1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स (MVU) की शुरुआत कब हुई थी -
सही उत्तर: 24 फरवरी 2024
व्याख्या (Explanation)
किसानों के घर पर ही पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने हेतु 24 फरवरी 2024 को शुरू की गई ।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के आर्थिक समीक्षा 2024-25 से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 255 प्रश्नों में से यह पेज 10 है।
1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स (MVU) की शुरुआत कब हुई थी -
सही उत्तर: 24 फरवरी 2024
व्याख्या (Explanation)
किसानों के घर पर ही पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने हेतु 24 फरवरी 2024 को शुरू की गई ।
राजस्थान देश में किस पशु के मामले में प्रथम स्थान पर है -
सही उत्तर: बकरी, ऊंट और गधा
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान बकरी, ऊंट और गधों के मामले में देश में प्रथम स्थान पर है।
20वीं पशुधन गणना 2019 के अनुसार, राजस्थान में कुल पशुधन की संख्या कितनी है -
सही उत्तर: 568.01 लाख
व्याख्या (Explanation)
20वीं पशुधन गणना 2019: राज्य में कुल 568.01 लाख पशुधन एवं 146.23 लाख कुक्कुट (Poultry) है। देश के कुल पशुधन का 10.60% पशुधन राजस्थान में है। यहां देश का 84.43% ऊंट, 14% बकरी, 12.47% भैंस, 10.64% भेड एवं 7.24% गौवंश उपलब्ध है।
राजस्थान में सहकारी उपभोक्ता संरचना के तहत शीर्ष संस्था का नाम क्या है -
सही उत्तर: राजस्थान सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (कॉनफेड)
व्याख्या (Explanation)
उपभोक्ताओं को कालाबाजारी और बाजार में वस्तुओं की कृत्रिम कमी से बचाने के लिए जिला स्तर पर 38 सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार तथा शीर्ष संस्था के रूप में राजस्थान सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (कॉनफेड) कार्यरत हैं।
कृषक उपहार योजना कब शुरू की गई थी -
सही उत्तर: 1 जनवरी 2022
व्याख्या (Explanation)
ई-नाम के माध्यम से अपनी उपज बेचने वाले सभी व्यक्तियों को कवर करने के लिए ई-नाम पोर्टल पर 1 जनवरी 2022 से यह योजना शुरू की गई है। ₹10 हजार (या इसके गुणक) की बिक्री पर एक कूपन जारी किया जाता है।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना (PM-FME) की अवधि क्या है -
सही उत्तर: 2020-21 से 2025-26
व्याख्या (Explanation)
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना (PM-FME): (PM-Formalization of Microfood processing Enterprises.) आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत। 2020-21 से 2025-26 के लिए। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा शुरू। केंद्र प्रायोजित योजना। (60:40) उद्देश्य: देश में असंगठित खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र का उन्नयन करना। नोडल एजेंसी:- राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड। एक जिला एक उत्पाद (ODOP) दृष्टिकोण पर काम करेगी। खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना या विस्तार के लिए व्यक्तिगत श्रेणी के आवेदकों को 35% की दर से अधिकतम ₹10 लाख तक के अनुदान का प्रावधान है।
राष्ट्रीय कृषि विस्तार एवं तकनीकी मिशन के अंतर्गत कितने उप-मिशन शामिल हैं -
सही उत्तर: 3
व्याख्या (Explanation)
राष्ट्रीय कृषि विस्तार एवं तकनीकी मिशन उद्देश्य: कृषि विस्तार का पुनर्गठन एवं सशक्तिकरण करना। जिससे किसानों को उचित तकनीक एवं कृषि विज्ञान की अच्छी पद्धतियों का हस्तांतरण किया जा सके। केंद्र : राज्य (60:40) इस मिशन के अन्तर्गत तीन उप-मिशन शामिल - (1) कृषि विस्तार पर उप मिशन (2) बीज एवं रोपण सामग्री पर उप मिशन (3) कृषि यंत्रीकरण पर उप मिशन
परम्परागत कृषि विकास योजना (PKVY) का मुख्य उद्देश्य क्या है -
सही उत्तर: जैविक खेती को बढ़ावा देना
व्याख्या (Explanation)
परम्परागत कृषि विकास योजना (PKVY) का मुख्य उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना है।
राष्ट्रीय टिकाऊ खेती मिशन में निम्नलिखित में से कौन सी योजना शामिल नहीं है -
सही उत्तर: राष्ट्रीय बागवानी मिशन
व्याख्या (Explanation)
मिशन में निम्न योजनाओं का विलय किया गया है - राष्ट्रीय सूक्ष्म सिंचाई मिशन राष्ट्रीय जैविक खेती परियोजना राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता प्रबन्ध परियोजना वर्षा आधारित क्षेत्र विकास कार्यक्रम जलवायु परिवर्तन। केंद्र : राज्य (60:40)
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (NFSM) न्यूट्रिसीरियल मिशन की शुरुआत कब हुई थी -
सही उत्तर: 2018-19
व्याख्या (Explanation)
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (NFSM) 2007-08 से गेहूं एवं दलहन पर शुरू। केंद्र (60) : राज्य (40) NFSM न्यूट्रिसीरियल मिशन 2018-19 से शुरू। NFSM तिलहन और टीबीओ ट्री बोर्न ऑयलसीड्स (TBO):- जैतून, महुआ, नीम, जोजोबा, करंज एवं जट्रोफा।