राजस्थान सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम अधिनियम 2019 कब लागू हुआ -
सही उत्तर: 17 जुलाई 2019
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (फैसिलिटेशन ऑफ एस्टेब्लिशमेंट एंड ऑपरेशन) अधिनियम 2019, 17 जुलाई 2019 को लागू हुआ। उद्देश्य : एमएसएमई की बाधारहित स्थापना को प्रोत्साहित करना। राज उद्योग मित्र पोर्टल की शुरूआत की गई है। इंटेंट की घोषणा (डिक्लेरेशन ऑफ इंटेंट) प्रस्तुत करने पर नोडल एजेंसी MSME को 'पावती प्रमाण पत्र' जारी करती है। यह प्रमाण पत्र जारी होने की तिथि से 5 साल तक MSME को राज्य के सभी कानूनों के तहत अनुमोदन (Approval) और निरीक्षण (Inspection) से छूट प्रदान करता है।