⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

आर्थिक समीक्षा 2024-25 PYQ in Hindi - पेज 9

इस पेज पर Rajasthan GK के आर्थिक समीक्षा 2024-25 से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 255 प्रश्नों में से यह पेज 9 है।

81

भारत में आठ मुख्य उद्योगों में से सबसे अधिक भारांश वाला उद्योग कौन सा है -

Aस्टील
Bरिफाइनरी उत्पाद
Cकोयला
Dसीमेंट

सही उत्तर: रिफाइनरी उत्पाद

व्याख्या (Explanation)

भारांश के घटते क्रम में - 1. रिफाइनरी उत्पाद 2. विद्युत 3. स्टील 4. कोयला 5. कच्चा तेल 6. प्राकृतिक गैस 7. सीमेंट 8. उवर्रक

82

उद्योग क्षेत्र में प्रचलित कीमतों पर विनिर्माण उप-क्षेत्र का योगदान कितना है -

A10.35%
B12.15%
C34.88%
D42.62%

सही उत्तर: 42.62%

व्याख्या (Explanation)

उप-क्षेत्र प्रचलित कीमतों पर योगदान स्थिर कीमतों (2011-12) पर वृद्धि दर विनिर्माण 42.62% 4.68% निर्माण 34.88% 8.60% खनन-उत्खनन 12.15% 3.59% विद्युत, गैस, जलापूर्ति व अन्य 10.35% 5.51%

83

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) का आधार वर्ष क्या है -

A2007-08
B2011-12
C2018-19
D2024-25

सही उत्तर: 2011-12

व्याख्या (Explanation)

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) एक निश्चित अवधि के दौरान चयनित आधार वर्ष पर औद्योगिक उत्पादों की उत्पादन मात्रा में अल्पकालिक परिवर्तनों को मापता है। प्रतिमाह जारी किया जाता है। आधार वर्ष: 2011-12 जारीकर्ता: केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO) 3 आधार: विनिर्माण, खनन, विद्युत

84

2024-25 में उद्योग क्षेत्र का राजस्थान के सकल राज्य मूल्य वर्धन (GSVA) में योगदान प्रचलित मूल्य पर कितना है -

A12.15%
B27.16%
C34.88%
D42.62%

सही उत्तर: 27.16%

व्याख्या (Explanation)

उद्योग क्षेत्र का सकल राज्य मूल्य वर्धन (GSVA) में योगदान 2024-25: 1. स्थिर कीमतों पर (आधार वर्ष 2011-12): ₹2.33 लाख करोड़ (4.22% वृद्धि) 2. प्रचलित कीमतों पर: ₹4.26 लाख करोड़ (9.17% वृद्धि) उद्योग क्षेत्र का योगदान प्रचलित मूल्य पर 27.16%

85

लघु और सीमांत वृद्ध किसानों के लिए सम्मान पेंशन के तहत महिला किसानों की आयु सीमा क्या है -

A50 वर्ष या अधिक
B55 वर्ष या अधिक
C58 वर्ष या अधिक
D60 वर्ष या अधिक

सही उत्तर: 55 वर्ष या अधिक

व्याख्या (Explanation)

लघु और सीमांत वृद्ध किसानों के लिए सम्मान पेंशन महिला किसान (55 वर्ष या अधिक) पुरुष किसान (58 वर्ष या अधिक) दोनों को प्रतिमाह ₹1,150 की पेंशन।

86

महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी श्रमिक कल्याण योजना के तहत विवाह सहायता के लिए कितनी राशि प्रदान की जाती है -

A₹20,000
B₹50,000
C₹1 लाख
D₹2.5 लाख

सही उत्तर: ₹50,000

व्याख्या (Explanation)

महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी श्रमिक कल्याण योजना (2015): उद्देश्य : कृषि उपज मंडियों में कार्यरत श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारना। प्रसूति सहायता : 45 दिवस का मातृत्व अवकाश, 15 दिन का पितृत्व अवकाश दिया जाएगा। इस दौरान अकुशल श्रमिक के लिए निर्धारित प्रचलित मजदूरी दर से भुगतान किया जाएगा। विवाह के लिए सहायता : लाइसेंसधारी महिलाओं को उनकी स्वयं की शादी और दो बेटियों की शादी के लिए ₹50,000 की सहायता। चिकित्सा सहायता : लाइसेंसधारी हम्माल को गंभीर बीमारी होने पर अधिकतम ₹20,000 की सहायता। छात्रवृत्ति/मेरिट पुरस्कार : लाइसेंसधारी श्रमिकों के पुत्र/पुत्री को 60% या अधिक अंक प्राप्त करने पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

87

राजस्थान में दिसंबर 2024 तक कितना मत्स्य उत्पादन हुआ है -

A19,054 मैट्रिक टन
B63,107 मैट्रिक टन
C146.23 मैट्रिक टन
D568.01 मैट्रिक टन

सही उत्तर: 63,107 मैट्रिक टन

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान जल संसाधनों की उपलब्धता के मामले में देश में 10वें स्थान पर है, जो मत्स्य उत्पादन में आगे बढ़ने की व्यापक संभावनाओं को दर्शाता है। राज्य में दिसंबर 2024 तक 63,107 मैट्रिक टन मत्स्य उत्पादन हुआ हैं।

88

नंदीशाला जनसहभागिता योजना का उद्देश्य क्या है -

Aगौशालाओं में बुनियादी ढांचे का विकास
Bआवारा नर पशुओं की समस्या का समाधान
Cमत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देना
Dडेयरी सहकारी समितियों की स्थापना

सही उत्तर: आवारा नर पशुओं की समस्या का समाधान

व्याख्या (Explanation)

पंचायत समिति स्तर पर नंदीशालाओं की स्थापना करके आवारा नर पशुओं की समस्या हल करना। सरकार (90) : जनता (10)

89

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत दुग्ध उत्पादकों को प्रति लीटर कितना बोनस दिया जाता है -

A₹2
B₹5
C₹10
D₹15

सही उत्तर: ₹5

व्याख्या (Explanation)

Rajasthan Cooperative Dairy Federation (RCDF) को दूध सप्लाई करने वाले दुग्ध उत्पादकों को इस योजना के तहत ₹5 प्रति लीटर बोनस दिया जा रहा है।

90

राज सरस सुरक्षा कवच बीमा योजना के तहत मृत्यु या पूर्ण स्थायी अपंगता पर कितनी राशि प्रदान की जाती है -

A₹2.5 लाख
B₹5 लाख
C₹10 लाख
D₹20 लाख

सही उत्तर: ₹5 लाख

व्याख्या (Explanation)

राज सरस सुरक्षा कवच बीमा योजना (8th चरण) 1 फरवरी 2024 दुग्ध उत्पादकों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना। मृत्यु एवं पूर्ण स्थायी अपंगता पर ₹5 लाख। आंशिक स्थायी अपंगता पर ₹2.5 लाख मिलेंगे।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams