⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

आर्थिक समीक्षा 2024-25 PYQ in Hindi - पेज 22

इस पेज पर Rajasthan GK के आर्थिक समीक्षा 2024-25 से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 255 प्रश्नों में से यह पेज 22 है।

211

निम्नलिखित पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट्स का उनके स्थान से मिलान कीजिए: पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट स्थान A. बड़ा बाग 1. प्रतापगढ़ B. देवगढ़ 2. जैसलमेर C. फलोदी 3. जोधपुर

AA - 2, B - 1, C - 3
BA - 1, B - 2, C - 3
CA - 3, B - 1, C - 2
DA - 2, B - 3, C - 1

सही उत्तर: A - 2, B - 1, C - 3

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में पवन ऊर्जा के प्रोजेक्ट: अमर सागर - जैसलमेर (प्रथम पवन संयंत्र - 2000) देवगढ़ - प्रतापगढ़ फलोदी - जोधपुर सोधा बंधन - जैसलमेर आकल - जैसलमेर बड़ा बाग - जैसलमेर (पहला निजी संयंत्र)

212

निम्नलिखित सोलर पार्कों का उनकी अधिष्ठापित ऊर्जा क्षमता (MW) से मिलान कीजिए: सोलर पार्क ऊर्जा क्षमता (MW) A. फलोदी-पोकरण सोलर पार्क 1. 2,450 B. फतेहगढ़ चरण-आईबी 2. 925 C. नोख सोलर पार्क 3. 2,000 D. पूगल सोलर पार्क 4. 1,500 E. बोडाना सोलर पार्क 5. 750

A(A) - 5, (B) - 4, (C) - 2, (D) - 1, (E) - 3
B(A) - 3, (B) - 4, (C) - 2, (D) - 1, (E) - 5
C(A) - 5, (B) - 3, (C) - 4, (D) - 1, (E) - 2
D(A) - 5, (B) - 1, (C) - 2, (D) - 4, (E) - 3

सही उत्तर: (A) - 5, (B) - 4, (C) - 2, (D) - 1, (E) - 3

व्याख्या (Explanation)

सोलर पार्क योजना के तहत 5 सोलर पार्कों का विकास चरणानुसार निम्न हैं: 1. फलोदी-पोकरण सोलर पार्क (750MW):- मैसर्स एसेल सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ राजस्थान लिमिटेड (MSUCRL) 2. फतेहगढ़ चरण-आईबी (1,500 MW):- मैसर्स अदानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क राजस्थान लिमिटेड। 3. नोख सोलर पार्क (925 MW):- राजस्थान सोलर-पार्क डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा विकसित। (RSDCL) 4. पूगल सोलर पार्क (2,450 MW):- राजस्थान सोलर-पार्क डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (RSDCL) द्वारा तीन चरणों में विकसित किया जाएगा। (1000+1000+450 MW) 5. बोडाना सोलर पार्क (2,000 MW):- राजस्थान सोलर-पार्क डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (RSDCL) द्वारा जैसलमेर में विकसित किया जायेगा।

213

राजस्थान सरकार ने बायोमास एवं वेस्ट टू एनर्जी नीति कब जारी की -

A18 जुलाई 2012
B18 दिसंबर 2019
C29 सितंबर 2023
D13 फरवरी 2024

सही उत्तर: 29 सितंबर 2023

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान सरकार ने 29 सितंबर, 2023 को बायोमास एवं वेस्ट टू एनर्जी नीति 2023 जारी की है।

214

बायोमास ऊर्जा के प्रमुख स्रोतों में से कौन सा शामिल है -

Aकोयला
Bसरसों की तूड़ी
Cप्राकृतिक गैस
Dडीजल

सही उत्तर: सरसों की तूड़ी

व्याख्या (Explanation)

बायोमास ऊर्जा के प्रमुख स्रोत : सरसों की तूड़ी और विलायती बबूल। दिसंबर, 2024 तक 128.45 मेगावाट क्षमता के 14 बायोमास संयंत्र स्थापित किये जा चुके हैं।

215

दिसंबर 2024 तक राजस्थान में कितनी क्षमता के पवन ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए हैं -

A3,000 मेगावाट
B5,209 मेगावाट
C7,000 मेगावाट
D4,000 मेगावाट

सही उत्तर: 5,209 मेगावाट

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में 150 मीटर की ऊंचाई पर पवन ऊर्जा क्षमता - 284 GW दिसंबर, 2024 तक राज्य में कुल 5,209 मेगावाट क्षमता के पवन ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए हैं।

216

भादला सोलर पार्क की कुल क्षमता कितनी है -

A1,000 मेगावाट
B2,245 मेगावाट
C1,500 मेगावाट
D3,000 मेगावाट

सही उत्तर: 2,245 मेगावाट

व्याख्या (Explanation)

भादला सोलर पार्क (जोधपुर) 2,245 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क चार चरणों में विकसित किया गया है। 1. फेज प्रथम (65 MW): राजस्थान सोलर-पार्क डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा विकसित। (RSDCL) 2. फेज द्वितीय (680 MW): राजस्थान सोलर-पार्क डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा विकसित। (RSDCL) 3. फेज तृतीय (1000 MW): IL & FS एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी व राजस्थान सरकार की PSUs सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ राजस्थान लिमिटेड। (SUCRL) 4. फेज चतुर्थ (500 MW): अडानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क राजस्थान लिमिटेड द्वारा विकसित। (AREPRL)

217

राजस्थान की एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति 2024 के तहत 2029-30 तक कितनी नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता का लक्ष्य है -

A50 गीगावाट
B75 गीगावाट
C115 गीगावाट
D150 गीगावाट

सही उत्तर: 115 गीगावाट

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान की एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति 2024 के तहत 2029-30 तक 115 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और 10 गीगावाट ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका लक्ष्य 2030 तक 2,000 किलो टन प्रति वर्ष (KTPA) ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन प्राप्त करना है। इसमें सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बायोमास और ग्रीन हाइड्रोजन को बढ़ावा दिया जाएगा। इन परियोजनाओं को बैटरी स्टोरेज सिस्टम के साथ जोड़ा जाएगा ताकि 24 घंटे लगातार ऊर्जा उपलब्ध हो सके।

218

दिसंबर 2024 तक राजस्थान में सौर ऊर्जा संयंत्रों की अधिष्ठापित क्षमता कितनी है?

A15,000 मेगावाट
B22,676 मेगावाट
C30,000 मेगावाट
D10,000 मेगावाट

सही उत्तर: 22,676 मेगावाट

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में सौर ऊर्जा की संभावित क्षमता -142GW राजस्थान में दिसंबर, 2024 तक 22,676 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए हैं। (अधिष्ठापित क्षमता)

219

अक्षय ऊर्जा को और किस नाम से जाना जाता है -

Aपरमाणु ऊर्जा
Bनवीकरणीय ऊर्जा
Cजीवाश्म ऊर्जा
Dतापीय ऊर्जा

सही उत्तर: नवीकरणीय ऊर्जा

व्याख्या (Explanation)

प्राकृतिक संसाधनों, जैसे-सूर्य ताप, वायु, ज्वार और भूतापीय गर्मी से उत्पन्न ऊर्जा को नवीकरणीय ऊर्जा कहते है। जैसे - सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, पनबिजली, बायोमास और जैव ईंधन। इसे अक्षय ऊर्जा भी कहते है।

220

मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना (कृषि अनुदान) के तहत कितनी यूनिट प्रति माह तक बिजली उपभोग करने वाले कृषि उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली प्रदान की जाती है -

A1000 यूनिट
B1500 यूनिट
C2000 यूनिट
D2500 यूनिट

सही उत्तर: 2000 यूनिट

व्याख्या (Explanation)

‘मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना’ के अंतर्गत उपभोक्ताओं को ₹1,000 प्रतिमाह अनुदान दिया जा रहा था। इस योजना को “मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना (कृषि अनुदान)” के साथ मिला दिया गया है तथा इसके अंतर्गत वर्तमान में 2000 यूनिट प्रति माह तक उपभोग करने वाले कृषि उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है। इस योजना का लाभ बिलिंग माह जून 2023 से दिया जा रहा है। यदि प्रतिमाह विद्युत उपभोग 2000 यूनिट से अधिक है तो पुरानी योजना मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के तहत उस माह विशेष में ₹1000 प्रति माह सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams