मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना (घरेलू अनुदान) के तहत कितनी यूनिट तक बिजली उपभोग करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को शून्य बिल प्रदान किया जाता है -
सही उत्तर: 100 यूनिट
व्याख्या (Explanation)
इसके तहत एक माह में 100 यूनिट तक विद्युत उपभोग करने वाले सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली (शून्य बिल) प्रदान की जायेगी। इसके अतिरिक्त यदि उपभोक्ता का एक माह में 200 यूनिट तक उपभोग है तो पहले 100 यूनिट के विद्युत शुल्क, फिक्स चार्ज व नगरीय उपकर की बिल में छूट दी जाएगी। 200 यूनिट से अधिक उपभोग है तो पहली 100 यूनिट मुफ्त मिलेंगी परंतु अन्य सभी शुल्क उपभोक्ताओं को वहन करना होगा।