⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

चौहान वंश PYQ in Hindi - पेज 16

इस पेज पर Rajasthan GK के चौहान वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 221 प्रश्नों में से यह पेज 16 है।

151

चौहान राजवंश के निम्नलिखित शासकों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए: 1. पृथ्वीराज III 2. अजयराज 3. अर्णोराज 4. विग्रहराज IV कूट:

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 1st shift
A2,3,1,4
B1,3,2,4
C1,4,2,3
D2, 3,4,1

सही उत्तर: 2, 3,4,1

व्याख्या (Explanation)

चौहान राजवंश के शासकों के कालक्रम : अजयराज (1113-1133 ई.) अर्णोराज (1133-1155 ई.) बीसलदेव चौहान (विग्रहराज चतुर्थ) (1158-1163 ई.) पृथ्वीराज चौहान तृतीय (1177-1192 ई.)

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 1st shift

152

अलाउद्दीन के राजस्थान पर आक्रमणों का सही कालानुक्रम है - 1. जालौर आक्रमण 2. चित्तौड़ आक्रमण 3. रणथम्भौर आक्रमण कूट:

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 2nd shift
A3,2,1
B2,3,1
C1,2,3
D3,1,2

सही उत्तर: 3,2,1

व्याख्या (Explanation)

1301 ई. में हुए अंतिम युद्ध में हम्मीर चौहान की पराजय हुई और दुर्ग में पत्नि रंगदेवी ने जल जोहर किया तथा सभी राजपूत योद्धा मारे गये। 11 जुलाई, 1301 को दुर्ग पर अलाउद्दीन खिलजी का कब्जा हो गया। 26 अगस्त, 1303 ई. को सोमवार के दिन 6 महीने व 7 दिन की लड़ाई के बाद रावल रतनसिंह वीरगति को प्राप्त हुए और अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ दुर्ग फतह कर कत्लेआम का हुक्म दिया। सन् 1311 ई. में अलाउद्दीन ने जालौर दुर्ग पर आक्रमण किया और कई दिनों के घेरे के बाद अंतिम युद्ध में अलाउद्दीन की विजय हुई और सभी राजपूत शहीद हुए।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 2nd shift

153

कान्हड़देव कहां का शासक था -

Aमेवाड़
Bरणथम्भौर
Cजालौर
Dसांभर

सही उत्तर: जालौर

व्याख्या (Explanation)

कान्हड़ देव चौहान जालौर का शासक था। सन् 1311 ई. में अलाउद्दीन ने जालौर दुर्ग पर आक्रमण किया और कई दिनों के घेरे के बाद अंतिम युद्ध में अलाउद्दीन की विजय हुई और सभी राजपूत शहीद हुए। वीर कान्हड़देव सोनगरा और उसके पुत्र वीरमदेव युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।

154

आनासागर झील का निर्माण किनके द्वारा कराया गया -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-1)
Aआनाजी चौहान
Bपृथ्वी राज चौहान
Cशाहजहाँ
Dजहांगीर

सही उत्तर: आनाजी चौहान

व्याख्या (Explanation)

अर्णोराज (आनाजी चौहान) ने तुर्क आक्रमणकारियों को खदेड़ा और मालवा के नरवर्मन को पराजित किया। अजमेर में आनासागर झील का निर्माण करवाया।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-1)

155

इनमें से किस वर्ष में तराइन का प्रथम युद्ध लड़ा गया था -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-2)
A1001 में
B1191 में
C1192 में
D1206 में

सही उत्तर: 1191 में

व्याख्या (Explanation)

तराइन का प्रथम युद्ध (1191 ई.) मुहम्मद गौर और पृथ्वीराज चौहान के मध्‍य लड़ा गया।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-2)

156

कोटा राज्य का संस्थापक शासक निम्न में से कौन था -

Aराव मुकन्द सिंह
Bराव माधो सिंह
Cराव रतन सिंह
Dजालिम सिंह

सही उत्तर: राव माधो सिंह

व्याख्या (Explanation)

कोटा प्रारंभ में बूँदी रियासत का ही एक भाग था। यहाँ हाड़ा चौहानों का शासन था। शाहजहाँ के समय 1631 ई. में बूँदी नरेश राव रतनसिंह के पुत्र माधोसिंह को कोटा का पृथक राज्य देकर उसे बूँदी से स्वतंत्र कर दिया। तभी से कोटा स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।

157

सुल्तान मुहम्मद गोरी को वर्ष 1191 में किसने पराजित किया, लेकिन वर्ष 1192 में वह उससे हार गया -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-1)
Aपृथ्वीराज तृतीय
Bराजराज प्रथम
Cराजेंद्र प्रथम
Dरामनराजा द्वितीय

सही उत्तर: पृथ्वीराज तृतीय

व्याख्या (Explanation)

चौहान शासक पृथ्वीराज III (1168- 1192) थे, जिन्होंने 1191 में सुल्तान मुहम्मद गोरी नामक एक अफगान शासक को हराया था, लेकिन अगले ही वर्ष 1192 में उससे हार गए।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-1)

158

पृथ्वीराज चौहान का दरबारी कवि कौन था -

Aबाणाभट्ट
Bरामानुज
Cचंद बरदाई
Dहरिहर

सही उत्तर: चंद बरदाई

व्याख्या (Explanation)

पृथ्वीराजरासो का लेखक चंदबरदाई भी पृथ्वीराज चौहान का आश्रित कवि था। चंदबरदाई ने पृथ्वीराज रासो की रचना की, रासो का पिछला भाग चंदबरदाई के पुत्र जल्हण ने पूर्ण किया। पृथ्वीराज रासो की भाषा पिंगल है।

159

किस रणथंभौर शासक ने दिल्ली सल्तनत के जलालुद्दीन खिलजी को परास्त किया था, लेकिन अंततः 1301 में उन्हें अलाउद्दीन खिलजी से पराजित होना पड़ा -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-1)
Aगुगा
Bहम्मीर देव चौहान
Cसपालदक्ष
Dराजा जयंत

सही उत्तर: हम्मीर देव चौहान

व्याख्या (Explanation)

हम्मीर देव चौहान ने दिल्ली सल्तनत के शासक जलालुद्दीन खिलजी को हराया लेकिन, अंततः 1301 में अलाउद्दीन खिलजी द्वारा उन्हें पराजित किया गया।​

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-1)

160

कदम्बवास या केम्बवास किस राजा के समय उनके मुख्यमंत्री थे -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable(6742)
Aमालदेव
Bजयमल
Cकुमारपाल
Dपृथ्वीराज तृतीय

सही उत्तर: पृथ्वीराज तृतीय

व्याख्या (Explanation)

अपने पिता का असमय देहावसान हो जाने के कारण मात्र 11 वर्ष की अल्पायु में पृथ्वीराज तृतीय अजमेर की गद्दी के स्वामी बने। उस समय कदम्बदास (कैमास) उनका सुयोग्य प्रधानमंत्री था।

📋

स्रोत: Raj Police Constable(6742)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams