⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

चौहान वंश PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Rajasthan GK के चौहान वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 221 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

निम्नलिखित में से कौन, रणथंभौर के चौहान वंश का संस्थापक था -

📋 पूछा गया: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)
Aपृथ्वीराज तृतीय
Bवाग्भट्ट
Cगोविंदराज
Dजैत्र सिंह

सही उत्तर: गोविंदराज

व्याख्या (Explanation)

तराइन के द्वितीय युद्ध में पृथ्वीराज की पराजय के बाद उसके पुत्र गोविंदराज ने कुछ समय बाद रणथम्भौर में चौहान वंश का शासन स्थापित किया। कुतुबद्दीन ऐबक ने गोविंदराज को रणथम्भौर का राज्य दिया। गोविन्दराज ने 1194 ई. को रणथम्भौर में चौहान वंश की नींव रखी।

📋

स्रोत: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)

12

शाकंभरी के चौहान वंश के शासक का नाम बताइए, जिसे ‘कविबांधव’ की उपाधि दी गई थी।

📋 पूछा गया: Prahari 2024 Shift 1
Aअजयराज
Bविग्रहराज चतुर्थ
Cपृथ्वीराज तृतीय
Dअर्णोराज

सही उत्तर: विग्रहराज चतुर्थ

व्याख्या (Explanation)

विग्रहराज चतुर्थ (बीसलदेव) 1158 ई. के लगभग अजमेर का शासक बना। चौहान शासक विग्रहराज चतुर्थ का काल सपादलक्ष का स्वर्णयुग कहलाता है। उसे वीसलदेव और कवि बान्धव भी कहा जाता था। शिवालिक अभिलेख के अनुसार इसने अपने राज्य की सीमाओं का अत्यधिक विस्तार किया। उसने गजनी के शासक अमीर खुशरुशाह (हम्मीर) व दिल्ली के तोमर शासक तंवर को परास्त किया एवं दिल्ली को अपने राज्य में मिलाया।

📋

स्रोत: Prahari 2024 Shift 1

13

अर्णोराज के द्वारा मालवा के किस परमार शासक को परास्त कर ऊपरमाल का क्षेत्र अपने राज्य में मिलाया गया -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-E)
Aनरवर्मा
Bसिद्धराज
Cविक्रमसिंह
Dबल्लाल

सही उत्तर: नरवर्मा

व्याख्या (Explanation)

अजयराज के बाद अर्णोराज ने 1133 ई. के लगभग अजमेर का शासन संभाला। इसने महाराजाधिराज, परमेश्वर, परमभट्टारक की उपाधि धारण की। अर्णोराज ने तुर्क आक्रमणकारियों को खदेड़ा और मालवा के नरवर्मन को पराजित किया। अजमेर में आनासागर झील का निर्माण करवाया। जयानक ने अपने ग्रन्थ पृथ्वीराज विजय में लिखा है कि “अजमेर को तुर्कों के रक्त से शुद्ध करने के लिए आनासागर झील का निर्माण कराया था” क्योंकि इस विजय में तुर्का का अपार खून बहा था।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-E)

14

कुमारपाल चालुक्य से नाडोल, चित्तौड़ व जालौर को किस चौहान राजा ने जीता था -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
Aअर्णोराज
Bअजयराज
Cविग्रहराज तृतीय
Dविग्रहराज चतुर्थ

सही उत्तर: विग्रहराज चतुर्थ

व्याख्या (Explanation)

विग्रहराज चतुर्थ (बीसलदेव) 1158 ई. के लगभग अजमेर का शासक बना। चालुक्य शासक कुमारपाल से पाली, नागौर व जालौर छीन लिये तथा भादानकों को भी पराजित किया। 1157 ई. में इन्होंने दिल्ली तथा हांसी पर अधिकार किया।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)

15

दिल्ली के तोमरों को पराजित करने वाला चौहान शासक कौन था -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-B)
Aदुर्लभराज तृतीय
Bविग्रहराज द्वितीय
Cअर्णोराज
Dविग्रहराज चतुर्थ

सही उत्तर: विग्रहराज चतुर्थ

व्याख्या (Explanation)

विग्रहराज चतुर्थ (बीसलदेव) 1158 ई. के लगभग अजमेर का शासक बना। चौहान शासक विग्रहराज चतुर्थ का काल सपादलक्ष का स्वर्णयुग कहलाता है। उसे वीसलदेव और कवि बान्धव भी कहा जाता था। शिवालिक अभिलेख के अनुसार इसने अपने राज्य की सीमाओं का अत्यधिक विस्तार किया। उसने गजनी के शासक अमीर खुशरुशाह (हम्मीर) व दिल्ली के तोमर शासक तंवर को परास्त किया एवं दिल्ली को अपने राज्य में मिलाया।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-B)

16

दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान के काल के दौरान अजमेर के गोविंदराज ने स्वयं को रणथम्भौर में स्थापित किया -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-A)
Aकुतुबुद्दीन ऐबक
Bइल्तुतमिश
Cबलबन
Dनसीरुद्दीन महमूद

सही उत्तर: कुतुबुद्दीन ऐबक

व्याख्या (Explanation)

कुतुबुद्दीन ऐबक ने पृथ्वीराज चौहान के पुत्र गोविंदराज (जिसे मुहम्मद गौरी ने अपने अधीन अजमेर का शासक नियुक्त किया था।) से अजमेर लेकर उसे रणथम्भौर का राज्य प्रदान किया। इस प्रकार गोविंदराज ही रणथम्भौर में चौहान वंश का संस्थापक है।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-A)

17

रणथम्भौर के चौहान राजवंश के संस्थापक _______ थे।

📋 पूछा गया: Junior Instructor (PLM) Exam 2024
Aगोविंदराज
Bवल्हण
Cवीरनारायण
Dप्रल्हण

सही उत्तर: गोविंदराज

व्याख्या (Explanation)

तराइन के द्वितीय युद्ध में पृथ्वीराज की पराजय के बाद उसके पुत्र गोविंदराज ने कुछ समय बाद रणथम्भौर में चौहान वंश का शासन स्थापित किया। उनके उत्तराधिकारी वल्हण को दिल्ली सुल्तान इल्तुतमिश ने पराजित कर दुर्ग पर अधिकार कर लिया था। इसी वंश के शासक वाग्भट्ट ने पुनः दुर्ग पर अधिकार कर चौहान वंश का शासन पुनः स्थापित किया। रणथम्भौर के सर्वाधिक प्रतापी एवं अंतिम शासक हम्मीर देव चौहान थे।

📋

स्रोत: Junior Instructor (PLM) Exam 2024

18

चाहमान शासक विग्रहराज चतुर्थ के सन्दर्भ में निम्न में से कौनसा कथन सत्य नहीं है -

📋 पूछा गया: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)
Aउन्होंने अजमेर में एक संस्कृत विद्यालय का निर्माण करवाया।
Bउसने ललित विग्रह नाटक की रचना की।
Cसोमदेव उनका राजकवि था।
Dउन्होंने दिल्ली के तोमर और चालुक्य शासकों को पराजित करके चौहान राज्य का विस्तार किया।

सही उत्तर: उसने ललित विग्रह नाटक की रचना की।

व्याख्या (Explanation)

विग्रहराज चतुर्थ ने अजमेर में संस्कृत विद्यालय बनवाया, सोमदेव उनका राजकवि था, और उन्होंने दिल्ली के तोमर व चालुक्य शासकों को हराया। लेकिन ललित विग्रह नाटक की रचना उन्होंने नहीं की, यह कथन असत्य है। उनके दरबारी विद्वान सोमदेव ने ‘ललित विग्रहराज’ नामक नाटक की रचना करके साहित्य स्तर को ऊँचा उठाया।

📋

स्रोत: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)

19

मेड़ता के पास हुए युद्ध में अलाउद्दीन खिलजी के किस सेनानायक एवं उसकी पत्नी को कान्हड़ देव की सेना ने बंदी बना लिया था -

📋 पूछा गया: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)
Aशम्स खाँ
Bकमालुद्दीन गुर्ग
Cनुसरत खाँ
Dउलूग खाँ

सही उत्तर: शम्स खाँ

व्याख्या (Explanation)

मेड़ता के युद्ध में अलाउद्दीन खिलजी के सेनानायक शम्स खाँ और उनकी पत्नी को कान्हड़ देव की सेना ने बंदी बनाया था।

📋

स्रोत: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)

20

अक्टूबर, 1821 ई. में मांगरोल का युद्ध किस के मध्य हुआ था -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (STE) Exam 2024
Aजालिमसिंह झाला और चार्ल्स मेटकॉफ
Bमहाराव उमेदसिंह और महाराजा मानसिंह
Cमहाराव किशोरसिंह और जालिमसिंह
Dमहाराव सामन्तसिंह और मेटकॉफ

सही उत्तर: महाराव किशोरसिंह और जालिमसिंह

व्याख्या (Explanation)

मांगरोल का युद्ध (1821) :- जालिम सिंह झाला ने मांगरोल नगर में राजा किशोर सिंह से मुकाबला किया जिसमें महाराव की हार तथा झाला की जीत हुई । जेम्स टॉड ने इस युद्ध में जालिम सिंह झाला का साथ दिया था।

📋

स्रोत: Junior Instructor (STE) Exam 2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams