⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

चौहान वंश PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Rajasthan GK के चौहान वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 221 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

रणथंभौर के चौहान राजंवश (1194 AD) के संस्थापक कौन थे -

📋 पूछा गया: Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024
Aगोविन्दराज
Bपृथ्वीराज
Cजयचंद
Dअनंगपाल

सही उत्तर: गोविन्दराज

व्याख्या (Explanation)

रणथंभौर: इस राजवंश को रणस्तम्भपुर का चाहमान भी कहा जाता है। इस राजवंश की स्थापना गोविन्द-राज ने की थी।

📋

स्रोत: Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024

42

निम्नलिखित युग्मों में कौनसा गलत है -

Aआमेर राज्य की स्थापना-967
Bजैसलमेर की स्थापना-1156
Cअजमेर की स्थापना-1163
Dउदयपुर की स्थापना-1559

सही उत्तर: अजमेर की स्थापना-1163

व्याख्या (Explanation)

पृथ्वीराज प्रथम के पुत्र का नाम अजयराज था। अपने साम्राज्य को सुरक्षित रखने के लिए उसने 1113 ई. में अजयमेरु (अजमेर) बसाकर उसे अपनी राजधानी बनाया।

43

चैहान वंश का संस्थापक था -

Aगुहिल
Bरावसीवा
Cवासुदेव
Dपृथ्वीराज चैहान

सही उत्तर: वासुदेव

व्याख्या (Explanation)

सपादलक्ष के चौहानों का आदि पुरुष वासुदेव था, जिसका समय 551 ई. के लगभग अनुमानित है।

44

रणथम्भौर के चैहान वंश का संस्थापक था -

Aकल्हण
Bगोविंद प्रथम
Cपृथ्वीराज द्वितीय
Dवासुदेव

सही उत्तर: गोविंद प्रथम

व्याख्या (Explanation)

तराइन के द्वितीय युद्ध में पृथ्वीराज की पराजय के बाद उसके पुत्र गोविंदराज ने कुछ समय बाद रणथम्भौर में चौहान वंश का शासन स्थापित किया।

45

हरिकेलि नाटक के रचयिता थे -

Aअरूणोराज
Bविग्रहराज
Cसोमदत्त
Dपृथ्वीराज

सही उत्तर: विग्रहराज

व्याख्या (Explanation)

विग्रहराज चतुर्थ ने ‘हरकेलि’ नाटक और उसके दरबारी विद्वान सोमदेव ने ‘ललित विग्रहराज’ नामक नाटक की रचना करके साहित्य स्तर को ऊँचा उठाया। ललित विग्रहराज नाटक में “बीसलदेव तथा देसलदेवी” के प्रेम प्रसंगों का वर्णन किया गया हैं। हरिकेली नाटक के अंशों को “ढाई दिन के झौपड़े तथा राजाराममोहन राय” की समाधि (ब्रिस्टल, इंग्लैंड) पर उत्कीर्ण करवाया गया।

46

चौहान वंश का संस्थापक शासक है -

Aअजयराज
Bअर्णोराज
Cवासुदेव
Dपृथ्वीराज प्रथम

सही उत्तर: वासुदेव

व्याख्या (Explanation)

सपादलक्ष के चौहानों का आदि पुरुष वासुदेव था, जिसका समय 551 ई. के लगभग अनुमानित है। बिजौलिया प्रशस्ति में वासुदेव को सांभर झील का निर्माता माना गया है।

47

‘कवि बान्धव’ की उपाधि किस चौहान शासक को प्राप्त थी -

📋 पूछा गया: Reet 2015 level-2 SST
Aविग्रहराज चतुर्थ
Bपृथ्वीराज तृतिय
Cपृथ्वीराज द्वितीय
Dअजयराज

सही उत्तर: विग्रहराज चतुर्थ

व्याख्या (Explanation)

विद्वानों का आश्रयदाता होने के कारण जयानक भट्ट ने विग्रहराज को ‘कवि बान्धव’ (कवि बंधु) की उपाधि प्रदान की।

📋

स्रोत: Reet 2015 level-2 SST

48

हम्मीर ने अल्लाउद्दीन खिलजी के किस विद्रोही सेनापति को रणथम्भौर दुर्ग में शरण दी थी -

Aअमीर अली
Bमीर अलाबन्दे खां
Cमीर मुहम्मद शाह
Dउलुगखां

सही उत्तर: मीर मुहम्मद शाह

व्याख्या (Explanation)

राणा हम्मीर देव ने अलाउद्दीन के विद्रोही सैनिक नेता मुहम्मदशाह को शरण दे दी, अतः दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने रणथम्भौर पर आक्रमण किया। 1301 ई. में हुए अंतिम युद्ध में हम्मीर चौहान की पराजय हुई और दुर्ग में पत्नि रंगदेवी ने जल जोहर किया तथा सभी राजपूत योद्धा मारे गये। 11 जुलाई, 1301 को दुर्ग पर अलाउद्दीन खिलजी का कब्जा हो गया।

49

पृथ्वीराज तृतीय और मोहम्मद गौरी के मध्य कितने युद्ध लड़े गये -

Aएक
Bदो
Cतीन
Dचार

सही उत्तर: दो

व्याख्या (Explanation)

पृथ्वीराज के समय भारत के उत्तर-पश्चिम में गौर प्रदेश पर शहाबुद्दीन मुहम्मद गौरी का शासन था। पृथ्वीराज तृतीय और मोहम्मद गौरी के मध्य दो युद्ध (तराइन का प्रथम युद्ध (1191 ई.), तराइन का द्वितीय युद्ध (1192 ई.)) लड़े गये। द्वितीय युद्ध 1192 ई. में मुहम्मद गौरी की विजय हुई।

50

निम्न में से किस शासक के राजकाल के दौरान दिल्ली शिवालिक स्तंभ अभिलेख उत्कीर्ण कराया गया था -

Aविग्रहराज चतुर्थ
Bअर्णोराज
Cअजयराज
Dपृथ्वीराज द्वितीय

सही उत्तर: विग्रहराज चतुर्थ

व्याख्या (Explanation)

दिल्ली शिवालिक अभिलेख से ज्ञात होता है कि विग्रहराज चतुर्थ ने म्लेच्छों को बार-बार पराजित किया और आर्यावर्त देश को सचमुच आर्यो के निवास के उपयुक्त बना दिया।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams