⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

चौहान वंश PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Rajasthan GK के चौहान वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 221 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

पृथ्वीराज तृतीय का समकालीन चन्देल शासक था -

Aपरमार्दी देव
Bजयवर्मा
Cकीर्तिवर्मा
Dयशोवर्मा

सही उत्तर: परमार्दी देव

व्याख्या (Explanation)

महोबा (तुमुल) का युद्ध : 1182 ई. में पृथ्वीराज ने महोबा के चंदेल वंश के शासक परमाल(परमार्दी) देव पर आक्रमण किया। इस युद्ध (तुमुल का युद्ध) में परमार्दिदेव के दो सेनानायक आल्हा व उदल वीरगति को प्राप्त हुए।

52

अलाउद्दीन खिलजी की विजयों को कालक्रम के अनुसार व्यवस्थित कीजिये - 1. रणथम्भौर, 2. जालौर,3. चितौड़,4. सिवाना

A1342
B1234
C1243
D4321

सही उत्तर: 1342

व्याख्या (Explanation)

रणथम्भौर (1301 ई.) > चितौड़ (1303 ई.) > सिवाना (1308 ई.) > जालौर (1311 ई.)

53

उलाउद्दीन के आक्रमण के समय रणथम्भौर का शासक कौन था -

Aहम्मीर
Bरतनसिंह
Cअजयराज
Dगोविंद राज

सही उत्तर: हम्मीर

व्याख्या (Explanation)

राणा हम्मीर देव ने अलाउद्दीन के विद्रोही सैनिक नेता मुहम्मदशाह को शरण दे दी, अतः दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने रणथम्भौर पर आक्रमण किया। 1301 ई. में हुए अंतिम युद्ध में हम्मीर चौहान की पराजय हुई और दुर्ग में पत्नि रंगदेवी ने जल जोहर किया तथा सभी राजपूत योद्धा मारे गये। 11 जुलाई, 1301 को दुर्ग पर अलाउद्दीन खिलजी का कब्जा हो गया।

54

फरिश्ता के अनुसार अलाउद्दीन खिलजी का जालौर पर द्वितीय आक्रमण किस वर्ष में हुआ -

A1307
B1308
C1310
D1311

सही उत्तर: 1311

व्याख्या (Explanation)

सन् 1311 ई. में अलाउद्दीन ने जालौर दुर्ग पर आक्रमण किया और कई दिनों के घेरे के बाद अंतिम युद्ध में अलाउद्दीन की विजय हुई और सभी राजपूत शहीद हुए। वीर कान्हड़देव सोनगरा और उसके पुत्र वीरमदेव युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।

55

उस समय का संस्कृत महाविधालय, विख्यात ‘अढ़ाई दिन का झोपड़ा‘ का निर्माण किसके द्वारा करवाया गया -

Aवग्रहराज चतुर्थ
Bअजराज
Cपृथ्वीराज प्रथम
Dअर्णोराज

सही उत्तर: वग्रहराज चतुर्थ

व्याख्या (Explanation)

वग्रहराज चतुर्थ ने अजमेर में एक संस्कृत पाठशाला का निर्माण करवाया। (अढ़ाई दिन के झोपड़ें की सीढ़ियों में मिले दो पाषाण अभिलेखों के अनुसार) जिसे कालांतर में मुहम्मद गौरी के सेनापति कुतुबुद्दीन ऐबक ने अढ़ाई दिन के झोंपड़े में परिवर्तित कर दिया।

56

चौहान राजा पृथ्वीराज तृतीय का जन्म हुआ -

Aअन्हिलपाटन
Bचम्पानेर
Cसांभर
Dपरबतसर

सही उत्तर: अन्हिलपाटन

व्याख्या (Explanation)

चौहान वंश के अंतिम प्रतापी सम्राट पृथ्वीराज चौहान तृतीय का जन्म 1166 ई. (वि.सं. 1223) में सोमेश्वर की रानी कर्पूरीदेवी की कोख से अन्हिलपाटन (गुजरात) में हुआ। अपने पिता का असमय देहावसान हो जाने के कारण मात्र 11 वर्ष की अल्पायु में पृथ्वीराज तृतीय अजमेर की गद्दी के स्वामी बने।

57

नाड़ौल की चौहान शाखा की स्थापना की -

Aकान्हड़देव ने
Bलक्ष्मण चौहान ने
Cवासुदेव चौहान ने
Dगोविंददेव ने

सही उत्तर: लक्ष्मण चौहान ने

व्याख्या (Explanation)

चौहानों की नाडोल शाखा का संस्थापक शाकम्भरी नरेश वाक्पति का पुत्र लक्ष्मण चौहान था, जिसने 960 ई. के लगभग चावड़ा राजपूतों के आधिपत्य से अपने आपको स्वतंत्र कर चौहान वंश का शासन स्थापित किया।

58

चौहानों की देवड़ा शाखा का राज्य कहां था -

Aसांभर
Bसिरोही
Cनाड़ौल
Dजालौर

सही उत्तर: सिरोही

व्याख्या (Explanation)

देवड़ा (कभी-कभी देवड़ा, देवरा, देवरे) भारत में राजपूतों के सोनगरा चौहान वंश की एक शाखा का नाम है। इस शाखा के चौहानों का राजस्थान में सिरोही पर राज्य था।

59

रणथम्भौर के हम्मीर के विरूद्ध किस मुस्लिम सेनानायक ने खिलजी सेना का नेतृत्व किया -

Aखिज्र खां
Bनुसरत खां
Cउलगू खां
Dमीर मुहम्मद शाह

सही उत्तर: नुसरत खां

व्याख्या (Explanation)

अलाउद्दीन ने 1301 में रणथंभौर पर हमला करने के लिए उलूघ खाँ और नुसरत खाँ को कमान सौंपी। घेराबंदी के दौरान नुसरत खाँ के मारे जाने के बाद अलाउद्दीन ने व्यक्तिगत रूप से घेराबंदी अभियानों की देखरेख की।

60

रणथम्भौर की विजय के उपरान्त अलाउद्दीन खिलजी ने इस दुर्ग को किसके अधिकार में सौंपा था -

Aअमीर अली
Bउलुग खान
Cलियाकत खान
Dउमर अब्दुला

सही उत्तर: उलुग खान

व्याख्या (Explanation)

अलाउद्दीन ने रणथम्भौर दुर्ग उलुग खां को सौंपा। अलाउद्दीन की विजय के बाद अमीर खुसरो ने कहा था “आज कुफ्र (धर्म विरोधी) का गढ़, इस्लाम का घर हो गया”।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams