⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थानी भाषा एवं बोलियां PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थानी भाषा एवं बोलियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 219 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

उदयपुर क्षेत्र में कौनसी बोली प्रचलित है?

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2025 Social Studies (L-2 )
Aढूंढ़ाड़ी
Bमेवाड़ी
Cशेखावाटी
Dहाड़ौती

सही उत्तर: मेवाड़ी

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ आदि क्षेत्र में मेवाड़ी बोली प्रचलित है। यह राजस्थानी की प्रमुख बोली है।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2025 Social Studies (L-2 )

12

सूची I को सूची II से सुमेलित करे - सूची I (राजस्थानी बोलियां) सूची II (क्षेत्र/अंचल) a. शेखावाटी I. जयपुर और दौसा b. मेवाती II. कोटा और बून्दी c. ढूंढ़ाड़ी III. चुरू और झुंझनूं d. हाड़ौती IV. अलवर और भरतपुर नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2025 Social Studies (L-2 )
Aa-III, b-IV, c-I, d-II
Ba-II, b-III, c-I, d-IV
Ca-IV, b-III, c-II, d-I
Da-I, b-II, c-III, d-IV

सही उत्तर: a-III, b-IV, c-I, d-II

व्याख्या (Explanation)

शेखावाटी बोली → चुरू और झुंझनूं (शेखावाटी क्षेत्र) मेवाती बोली → अलवर और भरतपुर (मेवात क्षेत्र) ढूंढ़ाड़ी बोली → जयपुर और दौसा (ढूंढाड़ क्षेत्र) हाड़ौती बोली → कोटा और बूंदी (हाड़ौती क्षेत्र)

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2025 Social Studies (L-2 )

13

निम्नांकित राजस्थानी बोलियों को उनके क्षेत्र से सुमेलित कीजिए - (बोलियाँ) (क्षेत्र) (A) खेराड़ी (I) दक्षिणी राजस्थानी (B) निमाड़ी (II) दक्षिण-पूर्वी राजस्थानी (C) राजावाटी (III) पश्चिमी राजस्थानी (D) सोंडवाड़ी (IV) मध्य-पूर्वी राजस्थानी सही उत्तर का चयन कीजिए -

📋 पूछा गया: Deputy Commandant (Home Guard Deptt.) Exam - 2025
A(A)-(II), (B)-(I), (C)-(III), (D)-(IV)
B(A)-(I), (B)-(IV), (C)-(III), (D)-(II)
C(A)-(III), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(II)
D(A)-(IV), (B)-(II), (C)-(I), (D)-(III)

सही उत्तर: (A)-(III), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(II)

व्याख्या (Explanation)

खेराड़ी: पश्चिमी राजस्थानी निमाड़ी: दक्षिणी राजस्थानी राजावाटी: मध्य-पूर्वी राजस्थानी सोंडवाड़ी: दक्षिण-पूर्वी राजस्थानी

📋

स्रोत: Deputy Commandant (Home Guard Deptt.) Exam - 2025

14

राजस्थान के किस क्षेत्र में “मालवी” बोली प्रचलित है -

📋 पूछा गया: Platoon Commander Exam 2025
Aझालावाड़
Bप्रतापगढ़
Cचुरू
Dबारां

सही उत्तर: प्रतापगढ़

व्याख्या (Explanation)

प्राचीन मालव क्षेत्र की बोली मालवी कहलाती है। यह बोली राजस्थान के झालावाड़, कोटा एवं प्रतापगढ़ के कुछ क्षेत्रों व मध्यप्रदेश के रतलाम, झाबुआ आदि क्षेत्र में बोली जाती है। यह कोमल एवं मधुर बोली है।

📋

स्रोत: Platoon Commander Exam 2025

15

सूची I में दी गयी राजस्थानी बोलियों का मिलान सूची II में दिए गए राजस्थान के जिलों के साथ कीजिए। सूची I सूची II a. हाड़ौती I. जयपुर b. मेवाती II. कोटा c. ढूंढारी III. उदयपुर d. मेवाड़ी IV. अलवर/भरतपुर नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Village Development Officer Exam 2025
Aa - II, b - IV, c - I, d - III
Ba - IV, b - II, c - I, d - III
Ca - III, b - II, c - IV, d - I
Da - II, b - III, c - IV, d - I

सही उत्तर: a - II, b - IV, c - I, d - III

व्याख्या (Explanation)

हाड़ौती → कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ मेवाती → अलवर, भरतपुर, दौसा (मेव क्षेत्र) ढूंढारी → जयपुर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर मेवाड़ी → उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़

📋

स्रोत: Village Development Officer Exam 2025

16

1912 में भारतीय भाषाई सर्वेक्षण (Linguistic Survey of India) में राजस्थान की भाषाओं के लिए ‘राजस्थानी’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था -

📋 पूछा गया: Village Development Officer Exam 2025
Aजॉर्ज रिचर्ड
Bजॉर्ज मैकाले
Cजेम्स टॉड
Dजॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन

सही उत्तर: जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन

व्याख्या (Explanation)

Linguistic Survey of India के निदेशक जॉर्ज ग्रियर्सन ने ही सबसे पहले राजस्थानी को एक अलग भाषा माना और “राजस्थानी” नाम दिया।

📋

स्रोत: Village Development Officer Exam 2025

17

‘मालवी’ भाषा को लिखने के लिए किस लिपि का प्रयोग किया जाता है?

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)
Aगुरुमुखी
Bदेवनागरी
Cउर्दू
Dरोमन

सही उत्तर: देवनागरी

व्याख्या (Explanation)

प्राचीन मालव क्षेत्र की बोली मालवी कहलाती है। यह बोली राजस्थान के झालावाड़, कोटा एवं प्रतापगढ़ के कुछ क्षेत्रों व मध्यप्रदेश के रतलाम, झाबुआ आदि क्षेत्र में बोली जाती है। यह देवनागरी लिपि में लिखी मिलती है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)

18

“नागरचोल” किस राजस्थानी भाषा की उपबोली है?

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)
Aशेखावाटी
Bहाड़ौती
Cमेवाड़ी
Dढूंढाड़ी

सही उत्तर: ढूंढाड़ी

व्याख्या (Explanation)

पूर्वी राजस्थानी के मध्यपूर्वी भाग या प्राचीन ढूंढाड़ प्रदेश जिसका संबंध आमेर राज्य से रहा है की प्रधान बोली जयपुरी या ढूंढाड़ी है। नागरचोल ढूंढाड़ी भाषा की एक उपबोली है। ढूंढाड़ी की प्रमुख उपबोलियाँ – इसकी उपबोलियों में हाड़ौती, किशनगढ़ी, तोरावाटी, राजावाटी, अजमेरी, चौरासी, नागरचोल आदि प्रमुख हैं।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)

19

कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां क्षेत्र में प्रमुख रूप से बोली जाने वाली बोली कहलाती है (सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें):

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)
Aमेवाती
Bमालवी
Cहाड़ौती
Dढूंढाड़ी

सही उत्तर: हाड़ौती

व्याख्या (Explanation)

हाड़ौती बोली राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी भाग — कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां जिलों — में बोली जाती है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)

20

बांसवाड़ा, डूंगरपुर और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में बोली जाने वाली बोली को क्या कहा जाता है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)
Aवागड़ी
Bढूंढाड़ी
Cहाड़ौती
Dमेवाती

सही उत्तर: वागड़ी

व्याख्या (Explanation)

वागड़ी बोली दक्षिणी राजस्थान के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ क्षेत्रों में बोली जाती है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams