PYQ Practice
73 Questions · 8 Pages
निम्न प्रश्न में, दो कथनों के पश्चात दो निष्कर्ष (I) तथा (II) नीचे दिए गए हैं। कौनसा निष्कर्ष अनुसरण करता है? कथन : (I) कुछ पुरुष शिक्षित हैं। (II) शिक्षित व्यक्ति छोटे परिवारों को प्राथमिकता देते हैं। निष्कर्ष : (I) सभी छोटे परिवार शिक्षित हैं। (II) कुछ पुरुष छोटे परिवारों को प्राथमिकता देते हैं।
यहां, एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष (I) व (II) दिये गये हैं। आपको कथन में दिये गये सभी तथ्यों को सत्य मानना है और दिये गये दोनों निष्कर्षों पर एक साथ विचार करना है और निर्णय करना है कि इनमें से कौनसा/कौनसे निष्कर्ष कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/हैं? कथन : यदि सभी खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता से खेलते हैं, तो टीम मैच अवश्य जीतेगी। टीम ने मैच जीत लिया है। निष्कर्ष : (I) सभी खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता से खेले। (II) कुछ खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता से नहीं खेले।
यहाँ एक कथन के बाद तीन निष्कर्ष I, II तथा III दिए गए हैं। कथन तथा निष्कर्षों पर विचार कर तय कीजिए कि इन निष्कर्षों से कौन सा/से तर्कसंगत रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन : एक देश में तीन क्षेत्र जो कि विज्ञान एवं तकनीकी, वाणिज्य एवं वित्त तथा मानविकी हैं। विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र के सभी लोगों के पास व्यावसायिक उपाधि है। वाणिज्य एवं वित्त क्षेत्र के कुछ लोगों के पास व्यावसायिक उपाधि है। मानविकी क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति के पास व्यावसायिक उपाधि नहीं है। निष्कर्ष I. एक व्यावसायिक उपाधि प्राप्त व्यक्ति निश्चित रूप से विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र से संबंधित है। निष्कर्ष II. मानविकी क्षेत्र से संबंधित किसी भी व्यक्ति के पास व्यावसायिक उपाधि नहीं है। निष्कर्ष III. वाणिज्य एवं वित्त क्षेत्र के सभी व्यक्तियों के पास व्यावसायिक उपाधि है।
यहाँ एक कथन के बाद तीन निष्कर्ष I, II तथा III दिए गए हैं। कथन तथा निष्कर्षों पर विचार कर तय कीजिए कि इन निष्कर्षों से कौन सा/से तर्कसंगत रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन : एक देश में तीन क्षेत्र जो कि विज्ञान एवं तकनीकी, वाणिज्य एवं वित्त तथा मानविकी हैं। विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र के सभी लोगों के पास व्यावसायिक उपाधि है। वाणिज्य एवं वित्त क्षेत्र के कुछ लोगों के पास व्यावसायिक उपाधि है। मानविकी क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति के पास व्यावसायिक उपाधि नहीं है। निष्कर्ष I. एक व्यावसायिक उपाधि प्राप्त व्यक्ति निश्चित रूप से विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र से संबंधित है। निष्कर्ष II. मानविकी क्षेत्र से संबंधित किसी भी व्यक्ति के पास व्यावसायिक उपाधि नहीं है। निष्कर्ष III. वाणिज्य एवं वित्त क्षेत्र के सभी व्यक्तियों के पास व्यावसायिक उपाधि है।
तथ्य 1 : अमन के चार बच्चे हैं। तथ्य 2 : दो बच्चों के बाल भूरे हैं और दो बच्चों के काले बाल हैं। तथ्य 3 : बच्चों में आधे लड़कियाँ हैं। यदि कथन तथ्य हैं, तो निम्न में से कौन सा अवश्य ही तथ्य होगा - (a) कम से कम एक लड़की के बाल भूरे हैं। (b) बच्चों में दो लड़के हैं। (c) दो लड़कों के बाल काले हैं।
निम्नलिखित प्रश्न में एक कथन दिवा गया है जिसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानना है, फिर दोनों निष्कर्षों पर एक साथ विचार करें और तय करें कि उनमें से कौन-सा कथन में दी गई जानकारी से तर्कसंगत संदेह से परे है। कथन : राष्ट्रीय मानदंड प्रति हजार जनसंख्या पर 100 बिस्तर है, लेकिन इस राज्य में अस्पतालों में प्रति हजार 150 बिस्तर उपलब्ध हैं। निष्कर्ष: I. हमारा राष्ट्रीय मानदंड उचित है। II. राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली इस संबंध में पर्याप्त देखभाल कर रही है।
नीचे प्रश्न में एक कथन दिया गया है जिसके बाद 1 और 2 क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानना है, फिर दोनों निष्कर्षों पर एक साथ विचार करें और तय करें कि उनमें से कौन-सा विकल्प कथन में दी गई जानकारी से तार्किक रूप से संदेह से परे है। कथन : पवन ऊर्जा का एक अक्षय स्रोत है और एक एयरोजेनरेटर इसे बिजली में परिवर्तित कर सकता है। हालाँकि इस क्षेत्र में बहुत कुछ नहीं किया गया है, लेकिन सर्वेक्षण से पता चलता है कि पवन को ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएँ हैं। निष्कर्ष : 1. पवन ऊर्जा तुलनात्मक रूप से नया उभरता हुआ क्षेत्र है। 2. एयरो-जनरेशन के क्षेत्र में और अधिक खोज करके ऊर्जा संकट से निपटा जा सकता है।
नीचे प्रश्न में एक कथन दिया गया है जिसके बाद 1 और 2 क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानना है, फिर दोनों निष्कर्षों पर एक साथ विचार करें और तय करें कि उनमें से कौन-सा विकल्प कथन में दी गई जानकारी से तार्किक रूप से संदेह से परे है। कथन : भारत के गौरवशाली अतीत का सबसे अच्छा सबूत पश्चिम में आयुर्वेदिक दवाओं की बढ़ती लोकप्रियता है। निष्कर्ष : 1. आयुर्वेदिक दवाएं भारत में लोकप्रिय नहीं हैं। 2. एलोपैथिक दवाएं भारत में अधिक लोकप्रिय हैं।
दिए गए प्रश्न में एक कथन के बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथन और उसके बाद दिए गए निष्कर्षों पर विचार करें और तय करें कि कौन सा निष्कर्ष कथन से निकलता है। कथन: जो लोग रिश्वतखोरी के खिलाफ बहुत ज्यादा बोलते हैं, ये वे लोग हैं जिन्होंने खुद रिश्वत ली है। निष्कर्ष: I. सभी लोग भ्रष्ट हैं। II. यह कहना जितना आसान है, करना उतना आसान नहीं है।
इस प्रश्न में एक कथन के बाद निष्कर्षों का एक समूह दिया गया है। ध्यानपूर्वक मूल्यांकन करें कि कीन सा/से निष्कर्ष कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं और सही विकल्प चुनें। कथन: कृति हिन्दुस्तानी डांस एकेडमी से नृत्य सीखती है, वह एक संस्कारी लड़की है! निष्कर्ष: I. इस तथ्य के अलावा कि वह नृत्य सीखती है, कृति का एक और गुण सभी के साथ उसका अच्छा व्यवहार है। II. जो लोग नृत्य सीखतें हैं उनका व्यवहार अच्छा होता है।