PYQ Practice
73 Questions · 8 Pages
दिए गए कथनों के आधार पर कौन सा निष्कर्ष अनुसरण करेगा? कथन : मैनेजर ने मुकेश को उसके सहकर्मियों की उपस्थिति में अपमानित किया। निष्कर्ष : I. मैनेजर मुकेश को पसन्द नहीं करता था। II. मुकेश अपने सहकर्मियों के बीच लोकप्रिय नहीं था। उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
एक कथन के आगे दो निष्कर्ष (I) तथा (II) दिए गए हैं। आपको तय करना है कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन से निकलता है। कथन : बेरोजगारी, देश की गरीबी के लिए एक मुख्य कारण है। निष्कर्ष : (I). रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने से देश की गरीबी की समस्था कम होगी। (II) देश के सभी व्यक्ति बेरोजगार हैं।
यदि इस कथन को सत्य माना जाये कि “अधिकतर विद्यार्थी आज्ञाकारी होते हैं” तो निम्नलिखित में से कौन से एक कथन युग्म को सही माना जा सकता है - (I) सभी आज्ञाकारी व्यक्ति, विद्यार्थी होते हैं। (II) सभी विद्यार्थी आज्ञाकारी होते हैं। (III) कुछ विद्यार्थी आज्ञाकारी नहीं होते हैं। (IV) कुछ विद्यार्थी आज्ञाकारी होते हैं।
दिए गए वक्तव्यों एवं निष्कर्षों पर विचार कीजिए तथा तय कीजिए की कौन सा/से निष्कर्ष सत्य है- वक्तव्य : अधिकांश डॉक्टर, इंजीनियर हैं। इंजीनियरों में से कोई भी पायलट नहीं है । सभी पायलट डॉक्टर हैं। निष्कर्ष : (I) कुछ इंजीनियर, डॉक्टर हैं। (II) सभी डॉक्टर, पायलट हैं। (III) कोई भी पायलट, इंजीनियर नहीं है। (IV) कुछ पायलट, इंजीनियर हैं।
नीचे एक कथन दिया है और उसके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गये हैं। कथन को सर्वव्यापी रूप से सही मानते हुए निर्णय कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष सही है - कथन: कोई टोपी जुराब नहीं है। कुछ टोपियाँ दस्ताने हैं। निष्कर्ष: I. सभी दस्ताने जुराबें हैं। II. सभी जुराबें दस्ताने है। III. कुछ दस्ताने टोपियाँ हैं। उत्तर दीजिये-
एक कथन के पश्चात् दो निष्कर्ष I तथा II दिये गये हैं। आप कथन में दी गई प्रत्येक जानकारी को सत्य मानते हुए दोनों निष्कर्षो पर विचार करके निर्णय कीजिये कि इनमें से तार्किक रूप से कौन सा / कौन से निष्कर्ष अनुसरण करता है / करते हैं : कथन : पद ग्रहण करने के बाद, म्युनिसिपल आयुक्त ने नगर “A” के नागरिकों से कहा - “मेरा सर्वप्रथम एवं प्रमुख कार्य इस नगर को इन्दौर की तरह सुन्दर बनाना है।” निष्कर्ष I. नगर “A” के नागरिक अपने नगर की वर्तमान दशा के बारे में जागरूक नहीं हैं। II. आयुक्त इंदौर में कार्य कर चुके हैं और शहरों के सौंदर्यकरण में उनका अच्छा अनुभव है।
यहाँ, दो कथनों के पश्चात् दो निष्कर्ष । एवं ॥ दिये हैं, आपको दिये कथनों को तब भी सत्य मानना है, जबकि यह सामान्य ज्ञात तथ्यों से भी भिन्नता रखते हों। निष्कर्षों को पढ़िये फिर निर्णय कीजिए कि दिये निष्कर्षो में कौनसा / कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दोनों कथनों का अनुसरण करते हैं। कथन : सभी डॉक्टर अच्छे हैं। कुछ महिलायें डॉक्टर हैं। निष्कर्ष : (I) सभी अच्छे डॉक्टर, महिलायें हैं। (II) कुछ महिलायें अच्छी हैं।
कथन – एक अच्छा झगड़ालू बनने के लिए एक आदमी को बुद्धिमान होना चाहिए। अच्छे झगड़ालू बातूनी और उबाऊ होते हैं। निष्कर्ष – । सभी बुद्धिमान व्यक्ति उबाऊ होते हैं । ॥ सभी बुद्धिमान व्यक्ति अच्छे झगड़ालू होते हैं।
कथन - गुणवत्ता का एक मूल्य टैग होता है। भारत शिक्षा के लिए बहुत सारा धन आवंटित कर रहा है। निष्कर्ष : I भारत में शिक्षा की गुणवत्ता में जल्द ही सुधार होगा। II अकेले वित्त पोषण शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ा सकता है।
दिए गए कथनों में से कौन सा निष्कर्ष निकाला जा सकता है - कथन : (A) शिक्षण एक कला है। (B) चित्र बनाना भी एक कला है। निष्कर्ष : (I) सभी कलाकार शिक्षक हैं। (II) सभी कलाकार चित्र बनाना जानते हैं।