PYQ Practice
73 Questions · 8 Pages
कथन: मधुमेह से शरीर में चीनी का आधिक्य हो जाता है। हमारा शरीर ऊर्जा के लिए चीनी चाहता है। शरीर की आवश्यकता से अधिक चीनी पेशाब के माध्यम से निकाल दी जाती है। निष्कर्ष 1: चीनी का अधिक मात्रा में उपभोग मधुमेह की ओर ले जा सकता है। निष्कर्ष 2: अच्छा हो कि चीनी का उपभोग करने से ही बचा जाये।
कथन: मंजिल तक पहुंचने का जो लोग संक्षिप्त रास्ता अपनाते हैं, वे अक्सर मुश्किल में पड़ जाते हैं। निष्कर्ष 1: लम्बे रास्ते सुगम और आसान होते हैं। निष्कर्ष 2: लोग संक्षिप्त रास्ते का ही चुनाव करते हैं।
कथन - अगर वह कठोर परिश्रम करेगा, तो वह जिंदगी में सफल हो जाएगा। निष्कर्ष - 1. वह कठोर परिश्रम करने वाला व्यक्ति है। 2. कठोर परिश्रम, फल देता है।
कथन - चलती हुई बस से उतरना जोखिमपूर्ण है। निष्कर्ष - 1. जो लोग चलती हुई बस से उतरते हैं, वे जख्मी होने का जोखिम उठाते हैं। 2. सामान्यतया, लोग जख्मी होने का जोखिम नहीं उठाना चाहते।
कथन - यदि वह बुद्धिमान है तो वह परीक्षा में उत्तीर्ण हो जायेगा। निष्कर्ष - 1. परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उसे बुद्धिमान होना चाहिए। 2. वह परीक्षा उत्तीर्ण कर लेगा।
निम्न प्रश्नों में एक कथन व दो तर्क 1 व 2 दिये हैं, कौनसा प्रबल तर्क है कौनसा निर्बल, के आधार पर विकल्प का चयन करें - कथन: क्या सरकारी और निजी कर्मचारियों के वेतनमानों को एक समान बनाया जाना चाहिए - तर्क 1: हां, इससे कर्मचारी अधिक निष्ठा से काम करेंगे और अपनी नौकरी नहीं बदलेंगे। तर्क 2: नहीं यह प्रतियोगिता की भावना को रोक देगा और अन्ततः इससे उत्पादकता और लाभप्रदता पर प्रभाव पड़ेगा।
निर्देश: निम्नलिखित प्रश्न में दो कथन दिये गये हैं, एक अभिकथन (A) और एक कारण (R)। दोनों कथनों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और निर्णय लीजिये कि कौन-सा उत्तर विकल्प इन दो कथनों के बीच के संबंध को सही ढंग से दर्शाता है। अभिकथन:(A) पश्चिम बंगाल से होकर बहने वाली हुगली नदी गंगा की एक सहायक नदी है। कारण:(R) पश्चिम बंगाल भारत का एक पश्चिमोत्तर राज्य है।
जो लोग चाय या कॉफी पीते हैं, कैफीन उनकी तार्किक क्षमता को प्रभावित करती है।
बहिर्मुखी सायंकाल में कैफीन को लाभदायक नहीं पाते हैं।
प्रातःकाल में कैफीन का अधिक प्रभाव रहता है ।