PYQ Practice
73 Questions · 8 Pages
नीचे एक कथन और I एवं II से क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए है। कथन को सत्य मानते हुए यह निर्णय कीजिये कि कौन-सा/से निष्कर्ष कथन का अनुसरण करता है। करते हैं। कथन : बाज़ार में पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही है। निष्कर्ष : I. पेट्रोल एक दुर्लभ वस्तु बनती जा रही है। II. लोगों को जैविक इंधन का प्रयोग करना चाहिए।
नीचे दिए गए प्रश्न में एक कथन है, जिसके दो निष्कर्ष और दिए गए हैं। कथन को सही मानते हुए उपयुक्त निष्कर्ष का चुनाव करें। कथन: यू-ट्यूब चैनेल शिक्षाप्रद वीडियो और कक्षाओं के अच्छे स्रोत हैं। निष्कर्षः I. कक्षा 10 के छात्र अपनी पढ़ाई के लिए यू-ट्यूब चैनेल का उपयोग कर रहे हैं। II. यू-ट्यूब, कोचिंग संस्थानों की तुलना में सस्ता है।
नीचे दिए गए कथन और दो निष्कर्षों का अध्ययन करें और उन उपयुक्त विकल्पों का चयन करें जो ऐसे निष्कर्षों को इंगित करते हैं जिन्हें उस कथन से निकाला जा सकता है। कथन : किसी देश की जनसंख्या में वृद्धि वहाँ के नीति-निर्माताओं के लिए एक बड़ी चुनौती है। निष्कर्ष : I. एक निश्चित समय के बाद उस देश की जनसंख्या घटेगी। II. बढ़ती जनसंख्या का देश में संसाधनों की उपलब्धता पर प्रभाव पड़ेगा।
नीचे एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। उपयुक्त विकल्प चुनकर बताएं कि कौन से निष्कर्ष कथन का अनुसरण करते हैं। कथन : आपको अपने व्यक्तिगत जीवन को अपने व्यावसायिक जीवन के साथ मिलाना उपयुक्त नहीं है। निष्कर्ष: I. व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन को मिलाना किसी व्यक्ति के लिए अहितकर हो सकता है। II. गोपनीय व्यवसायिक जानकारी मित्रों और परिवार के साथ साझा करना अनुचित है।
नीचे एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। उपयुक्त विकल्प चुनकर बताएं कि कौन से निष्कर्ष कथन का अनुसरण करते हैं। कथन : इस नौकरी के लिए केवल परिश्रमी और बुद्धिमान उम्मीदवार पर विचार किया जाएगा। शिखा को यह नौकरी दी गई है। निष्कर्षः I. शिखा परिश्रमी है। II. शिखा बुद्धिमान है।
दिए गए कथन और नीचे दिए गए निष्कर्षों पर विचार कीजिए : कथन : एक कमरा फूलों से खूबसूरत दिखता है । निष्कर्ष I : कमरों को सजाने के लिए फूल उगाये जाते हैं। II : बिना फूलों का कमरा बदसूरत दिखता है। उत्तर दीजिए :
कथन: अशिक्षित लोगों का समाज में अन्य लोगों द्वारा शोषण किया जाता है। निष्कर्ष - 1. लोग केवल अशिक्षित लोगों का लाभ उठाते हैं। 2. शिक्षित, लोग समाज में अशिक्षित व्यक्तियों का शोषण करते हैं।
कथन: सभी धनी व्यक्ति जीवन में खुश रहते हैं। निष्कर्ष - 1. धन और खुशी का सीधा सम्बन्ध है। 2. धन से जीवन में खुशी आती है।
यहाँ, एक कथन के पश्चात् कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। वह निष्कर्ष चुनिए जो तार्किक रूप से दिए गए कथन का अनुसरण करता है – कथन : अधिकांश अध्यापक ईमानदार हैं। रेखा ईमानदार है। निष्कर्ष :
कथन को पढ़ें और दी गई जानकारी से तर्कसंगत सही निष्कर्ष की पहचान करें। कथनः इस कप में औषधीय स्वास्थ्यवर्धक पेय है। निष्कर्षः 1ः स्वास्थ्यवर्धक पेय कड़वा है। 2ः स्वास्थ्यवर्धक पेय से खाँसी ठीक हो जाती है।