⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

कथन और मान्यताएँ PYQ in Hindi - पेज 4

इस पेज पर Reasoning के कथन और मान्यताएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 56 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।

31

नीचे दिए गए कथन और दो पूर्वानुमान का अध्ययन करें और उन उपयुक्त विकल्पों का चयन करें जो ऐसे पूर्वानुमान को इंगित करते हैं जो कथन में अंतर्निहित हैं। कथन : “उत्पादकता में वृद्धि के लिए प्रत्येक सप्ताह पाँच दिन कार्य करने की नीति अपनाएँ।” पूर्वानुमान : I. उत्पादकता प्रत्यक्ष रूप से सप्ताह में दिनों की संख्या से जुड़ी होती है। II. लोग सप्ताह-प्रणाली में छह कार्य-दिवसों में कड़ा परिश्रम नहीं करते हैं।

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)
Aकेवल पूर्वानुमान I अंतर्निहित है।
Bकेवल पूर्वानुमान II अंतर्निहित है।
Cया तो I या II अंतर्निहित है।
Dन तो I और न ही II अंतर्निहित है।

सही उत्तर: केवल पूर्वानुमान I अंतर्निहित है।

📋

स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)

32

एक कथन के बाद दो धारणाएं I और II दी गई हैं। कथन को सत्य मानें और तय करें कि दी गई धारणाओं में से कौन सी/या दोनों कथन में अंतर्निहित है/हैं। कथन: इस समय शेयर बाजार में रेखा का निवेश महज एक जुआ है। धारणाएं: I. उसे शेयर बाजार में नुकसान हो सकता है। II. संभव है कि उसे शेयर बाजार में अच्छा रिटर्न मिले।

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (14 May 2022 Shift-1)
Aकेवल धारणा I अंतर्निहित है।
Bकेवल धारणा II अंतर्निहित है।
Cन तो धारणा I और न ही II अंतर्निहित हैं।
Dधारणाएँ I और II दोनों ही अंतर्निहित हैं।

सही उत्तर: धारणाएँ I और II दोनों ही अंतर्निहित हैं।

📋

स्रोत: Police Constable Exam (14 May 2022 Shift-1)

33

नीचे एक कथन के बाद दो पूर्वधारणाएं I और II दी गई हैं। कथन और पूर्वधारणाओं पर विचार करते हुए तय कीजिए कि कौन सी पूर्वधारणा कथन में अंतर्निहित है। कथन : प्रतिदिन एक सेब का सेवन डॉक्टर को दूर रखता है। पूर्वधारणाएं: (I) डॉक्टरों को सेब पसंद नहीं होते हैं। (II) सेब लोगों को स्वस्थ बनाता है।

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)
Aपूर्वधारणाएं I और II दोनों अंतर्निहित हैं।
Bपूर्वधारणा I अंतर्निहित है
Cपूर्वधारणा II अंतर्निहित है
Dन तो पूर्वधारणा और न ही पूर्वधारणा II अंतर्निहित है

सही उत्तर: पूर्वधारणा II अंतर्निहित है

📋

स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)

34

नीचे दिए गए कथन और उसके बाद दो पूर्वधारणाओं का अध्ययन करें और उस उपयुक्त विकल्प का चयन करें जो उस पूर्वधारणा को इंगित करता है जो कथन में अंतर्निहित है। कथन : सरकारी स्कूलों की तुलना में निजी स्कूल बेहतर परिणाम देते हैं। पूर्वधारणा : (I) सरकारी स्कूल के छात्र बुद्धिमान नहीं होते हैं। (II) निजी स्कूल के शिक्षक सरकारी स्कूल के शिक्षकों की तुलना में अधिक योग्य हैं।

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)
Aकेवल पूर्वधारणा I अंतर्निहित है।
Bकेवल पूर्वधारणा II अंतर्निहित है।
Cन तो पूर्वधारणा I और न पूर्वधारणा II अंतर्निहित है।
Dपूर्वधारणा I और II दोनों अंतर्निहित हैं।

सही उत्तर: न तो पूर्वधारणा I और न पूर्वधारणा II अंतर्निहित है।

📋

स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)

35

नीचे दिए गए कथन और उसके बाद दो पूर्वधारणाओं का अध्ययन करें और उस उपयुक्त विकल्प का चयन करें जो उस पूर्वधारणा को इंगित करता है जो कथन में अंतर्निहित है। कथन : “असफलता को स्वीकार करें और उससे सीखें” पूर्वधारणा : (I) हर किसी को जीवन में कभी न कभी असफल होना चाहिए। (II) असफलता भी सफलता का एक अवसर है।

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)
Aकेवल पूर्वधारणा I अंतर्निहित है।
Bकेवल पूर्वधारणा II अंतर्निहित है।
Cन तो पूर्वधारणा I और न पूर्वधारणा II अंतर्निहित है।
Dपूर्वधारणा और II दोनों अंतर्निहित हैं।

सही उत्तर: केवल पूर्वधारणा II अंतर्निहित है।

📋

स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)

36

नीचे दिए गए कथन और उसके बाद दो पूर्वधारणाओं का अध्ययन करें और उस उपयुक्त विकल्प का चयन करें जो उस पूर्वधारणा को इंगित करता है जो कथन में अंतर्निहित है। कथन : “बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन प्रदान करें” – एक कंपनी की नीति पूर्वधारणा : (I) प्रोत्साहन लोगों को काम करने के लिए प्रेरित करता हैं। (II) कर्मचारी प्रोत्साहन के बिना काम नहीं करते हैं।

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)
Aकेवल पूर्वधारणा I अंतर्निहित है।
Bकेवल पूर्वधारणा II अंतर्निहित है।
Cया तो पूर्वधारणा I या पूर्वधारणा II अंतर्निहित है।
Dन तो पूर्वधारणा I और न पूर्वधारणा II अंतर्निहित

सही उत्तर: केवल पूर्वधारणा I अंतर्निहित है।

📋

स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)

37

कथन : “इलाके में बाढ़ से प्रभावित बहुत ही लोग राहत शिविर में भोजन, पानी और आश्रय के लिए इकट्ठे हो गये।” अवधारणाएँ: I. बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन और पानी उपलब्ध कराने हेतु राहत शिविर में पर्याप्त सामग्री है। II. वो लोग जिनके घर पानी में पूर्णरूप से डूबे हैं उनको राहत शिविरों में अस्थायी आश्रय दिया जायेगा। III. अभी बाढ़ से प्रभावित बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो राहत शिविरों में नहीं पहुँच सके। तब कौन सा/कौन सी अवधारणाएँ कथन में अन्तर्निहित हैं ?

Aसभी अन्तर्निहित हैं।
Bकेवल I और II अन्तर्निहित हैं।
Cकेवल I और III अन्तर्निहित हैं।
Dकोई भी अन्तर्निहित नहीं है।

सही उत्तर: केवल I और II अन्तर्निहित हैं।

38

कथन: यह हमेशा सच नहीं होता है कि अत्याधुनिक तकनीकी अपनाने से उत्पादकता और क्षमता में वृद्धि होती है। धारणा: 1. अत्याधुनिक तकनीकी अपनाने के कारण उत्पादकता और कुशलता में हुई वृद्धि को परिमाणित करना संभव है। 2. अत्याधुनिक तकनीकी से छुटकारा पाकर उत्पादकता और कुशलता में वृद्धि हो सकती है।

Aपूर्वधारणा 1 अंतर्निहित है।
Bपूर्वधारण 2 अंतर्निहित है।
Cया तो पूर्वधारणा 1 अथवा 2 निहित है।
Dन तो पूर्वधारणा 1 और न ही 2 निहित है।

सही उत्तर: पूर्वधारणा 1 अंतर्निहित है।

39

कथन - एक बैंक का विज्ञापन कहता है, एफ.डी. में निवेश करें और 15 प्रतिशत ब्याज कमाएं। मान्यताएं - 1. 15 प्रतिशत ब्याज निवेशकों की अच्छी संख्या को आकर्षित कर सकता है। 2. कोई अन्य बैंक एफ.डी. पर 15 प्रतिशत ब्याज नहीं देता है।

Aमान्यता 1 अन्तर्निहित है।
Bमान्यता 2 अन्तर्निहित है।
Cमान्यता 1 व 2 दोनों ही अन्तर्निहित नहीं है
Dमान्यता 1 व 2 दोनों ही अन्तर्निहित है।

सही उत्तर: मान्यता 1 अन्तर्निहित है।

40

यहाँ, एक कथन के पश्चात् तीन पूर्वधारणाएं I, II तथा III दी गई हैं। आपको कथन तथा पश्चावर्ती पूर्वधारणाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय करना है कि कौनसी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएं कथन में समाहित है/हैं तथा उसी के अनुरूप अपना उत्तर चुनिए। कथन : चलती हुई रेलगाड़ी में बाहर की ओर न झुकें रेलवे के डिब्बे में एक चेतावनी। पूर्वानुमान : I. चलती रेलगाड़ी से बाहर की ओर झुकना खतरनाक है। II. इस तरह की चेतावनी का प्रभाव होता III. रेलवे के अधिकारियों का यह दायित्व है कि यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए।

📋 पूछा गया: VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021
Aकेवल पूर्वानुमान I और II अन्तर्निहित है।
Bकेवल पूर्वानुमान I और III अन्तर्निहिती
CI, II और III सभी पूर्वानुमान अन्तर्निहित है।
Dकेवल पूर्वानुमान II और III अन्तर्निहित है।

सही उत्तर: I, II और III सभी पूर्वानुमान अन्तर्निहित है।

📋

स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams