⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

कथन और मान्यताएँ PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Reasoning के कथन और मान्यताएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 56 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

यहाँ, एक कथन के पश्चात तीन पूर्वधारणाएं I, II तथा III दी गई हैं। आपको कथन तथा पश्चावर्ती पूर्वधारणाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय करना है कि कौनसी पूर्वधारणा / पूर्वधारणाएं कथन में समाहित है तथा उसी के अनुरूप अपना उत्तर चुनिए। कथन : वैदिक गणित की पुस्तक इस प्रकार बनाई गई है कि यहाँ तक की एक साधारण व्यक्ति भी अध्यापक की अनुपस्थिति में इसका अध्ययन कर सकता है। पर्वधारणाएं: I. एक साधारण व्यक्ति की इच्छा है कि अध्यापक के बिना भी वह वैदिक गणित का अध्ययन कर सके। II. वैदिक गणित के अध्यापन के लिए सदैव एक अध्यापक उपलब्ध नहीं हो सकता। III. एक साधारण व्यक्ति साधारणतः यह पाता है कि स्वमेव वैदिक गणित को सीखना कठिन है।

📋 पूछा गया: VDO Exam 1st Shift 28 Dec 2021
Aकेवल पूर्वधारणाएं I एवं II ही कथन में समाहित
Bकेवल पूर्वधारणाएं II एवं III ही कथन में समाहित
Cकेवल पूर्वधारणाएं I एवं III ही कथन में समाहित
Dसभी पूर्वधारणाएं कथन में समाहित हैं।

सही उत्तर: केवल पूर्वधारणाएं II एवं III ही कथन में समाहित

📋

स्रोत: VDO Exam 1st Shift 28 Dec 2021

42

दी गई टिप्पणी को पढं़े और निर्णय लें कि दी गई धारणाओं में से कौन सी धारणा/धारणाएं टिप्पणी से मेल खाती है/हैं। टिप्पणी: एक विज्ञापन कहता है, ‘अपने निवेश को एक वर्ष में दोगुना करें’। धारणाए ँः 1. वह विज्ञापन नकली है। 2. लोग अपने निवेश को हमेशा बढ़ाना चाहते हैं।

📋 पूछा गया: Raj Police Constable(9321)
Aकेवल धारणा (1) मेल खाती है।
B;ठद्ध केवल धारणा (2) मेल खाती है।
C(1) और (2) दोनों ही धारणाएँ मेल खाती हैं।
Dन तो धारणा (1) और न ही धारणा (2) मेल खाती हंै।

सही उत्तर: ;ठद्ध केवल धारणा (2) मेल खाती है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable(9321)

43

दिये गए तर्क को पढ़ें और निर्णय लें कि कौन-सी मान्यताध् मान्यताएँ टिप्पणी का तर्कसंगत रूप से पालन करती है/हैं। तर्कः एक बैंक का विज्ञापन कहता है, ‘एफ़.डी. में निवेश करें और 15% ब्याज कमाएँ’। मान्यताए ँः 1. 15% ब्याज निवेशकों की अच्छी संख्या को आकर्षित कर सकता है। 2. कोई अन्य बैंक एफ़ण्डीण् पर 15% ब्याज नहीं देता है।

📋 पूछा गया: Raj Police Constable(9321)
Aकेवल मान्यता 1 पालन करती है।
Bकेवल मान्यता 2 पालन करती है।
Cमान्यता 1 और मान्यता 2 दोनों ही पालन करती हैं।
Dन तो मान्यता 1 न ही मान्यता 2 पालन करती हंै।

सही उत्तर: केवल मान्यता 1 पालन करती है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable(9321)

44

एक कथन के आगे दो पूर्वानुमान I तथा II दिये गए है। कथन पर विचार करे तथा तय कीजिए कि कौन सा पूर्वानुमान निहित है। कथन : हमें खादी वस्त्रों का उपयोग करना चाहिए। पूर्वानुमान : I : खादी वस्त्र स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं है। II : खादी वस्त्र अन्य वस्त्रों से सस्ता है।

📋 पूछा गया: Informatics Assistant Exam 2018
Aकेवल पूर्वानुमान I निहित है।
Bकेवल पूर्वानुमान II निहित है।
Cपूर्वानुमान I तथा II दोनों निहित है।
Dन ही पूर्वानुमान I एवं न ही II निहित है।

सही उत्तर: केवल पूर्वानुमान I निहित है।

📋

स्रोत: Informatics Assistant Exam 2018

45

दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दी गई धारणाओं में से कौन सी धारणा/धारणाएँ, कथन में निहित है/हैं। कथन : एक पिता ने अपने पुत्र से कहा, “विदेश में नौकरी करने का निर्णय लेने से पहले एक बार मुझसे परामर्श कर लेना”। धारणाएँ : I. पिता चाहते है कि उनका पुत्र विदेश जाए। II. अगर पुत्र अपने पिता से सलाह नहीं लेता है तो वह गलत फैसला कर सकता है।

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-1)
Aकेवल धारणा I निहित है।
Bकेवल धारणा II निहित है।
Cधारणा I और II दोनों ही निहित हैं।
Dधारणा I और II दोनों ही निहित नहीं हैं।

सही उत्तर: केवल धारणा II निहित है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-1)

46

दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दी गई धारणाओं में से कौन सी धारणा/धारणाएँ, कथन में निहित है/हैं। कथन : मेरे बॉस ने मुझसे कहा, “यदि तुम्हें पदोन्नति चाहिए तो कल तक अपना काम पूरा कर लो”। धारणा : I. मुझे पदोन्नति पाने में कोई दिलचस्पी है। II.मुझे पदोन्नति पाने में कोई दिलचस्पी नही है।

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-1)
Aकेवल धारणा I निहित है।
Bकेवल धारणा II निहित है।
CI और II दोनों धारणाएँ निहित हैं।
DI और II दोनों धारणाएँ निहित नहीं हैं।

सही उत्तर: केवल धारणा I निहित है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-1)

47

दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दी गई धारणाओं में से कौन सी धारणा/धारणाएँ, कथन में निहित है/हैं। कथन : एक पति ने अपनी पत्नी से अनुरोध किया “मुझे अगले महीने उस फर्नीचर को खरीदने के बारे में याद दिला देना। धारणा : I. पति का मानना है कि वह अगले महीने में फर्नीचर खरीदना संभवतः भूल जाएगा। II. संभवतः पत्नी इस अनुरोध का स्वीकार कर लेगी।

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-1)
Aकेवल धारणा I निहित है।
Bकेवल धारणा II निहित है।
CI और II दोनों धारणाएँ निहित हैं।
DI और II दोनों धारणाएँ निहित नहीं हैं।

सही उत्तर: I और II दोनों धारणाएँ निहित हैं।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-1)

48

दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दी गई धारणाओं में से कौन सी धारणा/धारणाएँ, कथन में निहित है/हैं। कथन : ABC स्कूल के निदेशक मंडल की अगली बैठक एक महीने के बाद होगी। धारणाएँ : I. ABC स्कूल में एक महीने से पहले कोई बैठक नहीं होगी। II. ABC स्कूल में कुछ मीटिंग्स होगी।

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-1)
Aकेवल धारणा I निहित है।
Bकेवल धारणा II निहित है।
Cधारणा I और II दोनों निहित हैं।
Dधारणा I और II दोनों ही निहित नहीं हैं।

सही उत्तर: धारणा I और II दोनों ही निहित नहीं हैं।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-1)

49

दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दी गई धारणाओं में से कौन सी धारणा/धारणाएँ, कथन में निहित है। कथन : वर्तमान राज्य सरकार, अगर आगामी राज्य चुनावों में जीत दर्ज करना चाहती है, तो उसे राज्य में सड़कों का निर्माण करवाना चाहिए। धारणाएँ : (i) राज्य के अधिकांश लोग चाहते हैं कि उनकी सरकार उनके राज्य में सड़कों का निर्माण करें। (ii) राज्य के अधिकांश लोग वर्तमान सरकार को केवल तभी वोट देंगे जब वह सड़कों का निर्माण करेगी।

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-2)
Aकेवल धारणा (i) निहित है।
Bकेवल धारणा (ii) निहित है।
Cदोनों धारणाएँ निहित हैं।
Dन तो धारणा (i) और न ही (ii) निहित है।

सही उत्तर: दोनों धारणाएँ निहित हैं।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-2)

50

दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दी गई धारणाओं में से कौन सी धारणा/धारणाएँ कथन में निहित है। कथन : अगर आप ‘स्पोकन इंग्लिश’ किताब पढ़ते हैं, तो आपकी अंग्रेजी बोलने की क्षमताओं में सुधार होता है। धारणाएँ: (i) ‘स्पोकन इंग्लिश’ किताब अंग्रेजी बोलने की क्षमताओं में सुधार कर सकती है। (ii) बातचीत के दौरान अंग्रेजी बोलने का एक नियमित अभ्यास अंग्रेजी बोलने की क्षमताओं में सुधार कर सकता है।

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-2)
Aकेवल धारणा (i) निहित है।
Bकेवल धारणा (ii) निहित है।
Cदोनों धारणाएँ निहित हैं।
Dन तो धारणा (i) और न ही धारणा (ii) निहित है।

सही उत्तर: केवल धारणा (i) निहित है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-2)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams