एक कथन के पश्चात् दो पूर्वधारणायें I और II दी गई हैं। कथन और उसके पश्चात् दी गई पूर्वधारणाओं के आधार पर निर्णय कीजिए कि कौनसी पूर्वधारणा कथन में अंतर्निहित है? कथन : ललिता के पास पुस्तकों का विशाल संग्रह है और वह अपने संग्रह में सम्मिलित करने के लिए नयी पुस्तकें खरीदती रहती है। पूर्वधारणायें : I. ललिता ने जो पुस्तकें खरीदी हैं उसने वह प्रत्येक पुस्तक पढ़ी है। II. ललिता को पुस्तकों के लिए प्यार और जुनून है।
सही उत्तर: केवल II पूर्वधारणा अंतर्निहित है
स्रोत: RPSC Ras Pre. Exam 2021