PYQ Practice
158 Questions · 16 Pages
रीना अपने घर से कॉलेज जा रही है। वह उत्तर की ओर 500 मीटर चलती है, फिर मंदिर से ठीक बाईं ओर मुड़ती है तथा 700 मीटर और चलती है। दाईं ओर मुड़ते हुए, वह 2.5 किमी दूर स्थित बस स्टॉप के लिए रिक्शा लेती है। फिर वह बस पकड़ती है और अपने कॉलेज तक पहुँचने के लिए बाईं ओर 3.3 किमी की यात्रा करती है। रीना के कॉलेज और घर के बीच की न्यूनतम हवाई दूरी है :
बिन्दु K, बिन्दु M से पूर्व की ओर 5 मी. दूरी पर है। बिन्दु J, बिन्दु K से दक्षिण की ओर 5 मी. दूरी पर है। बिन्दु G, बिन्दु J से पश्चिम की ओर 10 मी. दूरी पर है। बिन्दु G से बिन्दु M किस दिशा की ओर है -
बिन्दु A से श्रीमान X दक्षिण की ओर चलना प्रारम्भ करता है। 20, मीटर चलने के बाद वह बिन्दु B पर पहुँचता है। अब वह बायीं ओर मुड़कर 20 मीटर चलने के बाद बिन्दु C पर पहुँचता है। अब वह 45° वामावर्त दिशा में मुड़कर, 20√3 मीटर चलकर बिन्दु D पर पहुँचता है, तो बिन्दु A से बिन्दु D की न्यूनतम दूरी क्या है -
अमन पूर्व की ओर 3 किमी चलता है फिर वह उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़कर 4 किमी चलता है। फिर वह दक्षिण की ओर मुड़कर 6 किमी चलता है। फिर वह पुनः पश्चिम दिशा की ओर 3 किमी चलता है। अंत में वह उत्तर की ओर मुड़कर 7 किमी चलता है। बताइए कि वह अपने प्रारंभिक बिंदु से अब किस दिशा में है -
अशोक उत्तर की तरफ़ 4 मीटर चलता है। पुनः वह दाहिनी ओर मुड़कर 12 मीटर तक चलता है। और इसके बाद वह अपनी बायीं ओर मुड़ता है और 12 मीटर की दूरी तक चलता है। अशोक की प्रारंभिक बिंदु से अंत तक की निकटतम दूरी का पता लगाएं:
अंकित एक सुबह सूर्योदय के पश्चात् एक खम्बे की ओर मुख करके खड़ा था। खम्बे की छाया अंकित के बायीं ओर बन रही थी। अंकित किस दिशा की ओर मुख करके खड़ा था -
एक व्यक्ति ने उत्तर-पश्चिम की ओर मुख किया हुआ है। वह दक्षिणावर्त दिशा(क्लोक वाइज) में 90° और तत्पश्चात वामावर्त (एंटीक्लौंक वाइज) दिशा में 135° मुड़ता है। अब वह किस दिशा में मुख करके खड़ा है -
यदि उत्तर-पूर्व पश्चिम बन जाता है, दक्षिण-पूर्व उत्तर बन जाता है और इसी प्रकार क्रम बदलता जाढ़ा है तो पूर्व क्या बन जाएगा -
चार खिलाड़ी A, B, C एवं D खेल के मैदान में इस तरह से खड़े हैं कि A के पूर्व में B, A के दक्षिण में C और A के उत्तर में D खड़ा है। B के किस दिशा में D खड़ा है -
एक व्यक्ति पूर्व दिशा की ओर अभिमुख है। उसके बाद वह 135° घड़ी की दिशा में मुड़ता है और अंततः 180° घड़ी के विपरीत दिशा में मुड़ता है। अब वह किस दिशा की ओर मुख करके खड़ा है -