PYQ Practice
158 Questions · 16 Pages
अजय ने अपना कार्यालय छोड़ा और पूर्व दिशा में 5 किमी चला, फिर वह बाई तरफ मुड़ा और अपने घर पहुंचने के लिए 12 किमी चला। राकेश जो उसी कार्यालय में काम करता है, ने अपना कार्यालय छोड़ा और पश्चिम दिशा में 5 किमी चला और फिर वह बाई दिशा में मुड़ा और अपने घर पहुंचने के लिए 12 किमी चला। अजय और राकेश के घर के बीच की न्यूनतम दूरी क्या है -
अमर और अकबर ने विपरीत दिशा में चलना शुरू किया। अमर 24 कि. मी. चला और अकबर 7 कि. मी. चली। तत्पश्चात अमर बाँये मुड़ा और 7 कि. मी. चला और अकबर दाँये मुड़कर 24 कि. मी. चला। दोनों अपने मूल बिंदु से कितनी दूरी पर हैं -
रंजन उत्तर की ओर 15 किमी गया, उसके बाद दाहिने तरफ मुड़कर 10 किमी चला, उसके बाद बायीं ओर मुड़कर 20 किमी चला, तत्पश्चात्, बायीं तरफ मुड़कर 10 किमी तक चला। रंजन अपने प्रारंभिक बिंदु से कितनी दूर तक पहुंचा -
एक लड़का ‘A’ बिन्दु से सफर प्रारंभ करता है और पूर्व की ओर बिन्दु ‘B’ तक 3 किमी. यात्रा करता है और इसके बाद वह बायें मुड़कर बिंदु C तक पहुचने में 3 गुणा सफर तय करता है। वह फिर से बायें मुड़ता है और A से B के बीच की दूरी का पाँच गुणा सफर तय करके अपने गंतव्य बिंदु D तक पहुंचता है। उसके प्रारंभिक बिन्दु से गंतव्य बिन्दु के बीच की न्यूनतम दूरी ज्ञात कीजिए।
बिन्दु R, बिन्दु A के पूर्व की ओर 3 मी. पर है। बिन्दु S, बिन्दु R के दक्षिण की ओर 4 मी. पर है। बिन्दु H, बिन्दु S के पश्चिम की ओर 5 मी. पर है। बिन्दु M, बिन्दु H के उत्तर की ओर 4 मी. पर है। निम्न में से कौन से बिंदु सरेखीय हैं?
सोनू उत्तर की ओर 10 किमी. चलता है तथा दायीं ओर 45° मुड़कर 6 किमी. चलता है। तब दायीं ओर मुड़कर 8 किमी, चलता है। अब उसका चेहरा किस दिशा में है -
मोनू ने अपने घर से पूर्व की दिशा में 6 किमी. की दूरी तय करने के बाद यह महसूस किया कि उसने गलत दिशा में दूरी तय की है। वह वापस घूमा और पश्चिम की दिशा में 12 किमी. की दूरी तय की, दायीं ओर घूमकर अपने कार्यालय पहुँचने के लिए 8 किमी. की दूरी तय की। उसके घर से कार्यालय की सीधी दूरी है -
एक व्यक्ति एक स्थान से चलना प्रारम्भ करता है और 3 किमी. उत्तर में चलता है। इसके बाद पश्चिम में मुड़कर 2 किमी. चलता है। वह उत्तर में मुड़कर 1 किमी. चलता है और 5 किमी. पूर्व में चलता है। अब वह प्रारम्भिक स्थान से कितना दूर है -
मधु 5 किलोमीटर दक्षिण की ओर साईकल चलाती है और फिर अपने दायें मुड़कर 6 किलोमीटर जाती है, और फिर अपने दायें मुड़कर 5 किलोमीटर जाती है। वह फिर अपने दायें मुड़कर 7 किलोमीटर जाती है। अब वह अपने शुरुआती बिन्दु से कितनी दूर है -
नेहा अपने विद्यालय से पश्चिम की ओर 5 किमी चलती है। तब वह दायीं ओर मुड़कर 4 किमी चलती है । पुनः वह दायीं ओर मुड़कर 5 किमी चलती है। वह किस दिशा में जा रही है -