PYQ Practice
97 Questions · 10 Pages
एक त्रिभुज की भुजाएँ 5, 12 और 13 इकाई हैं। एक आयत बनाया गया है, जिसका क्षेत्रफल त्रिभुज के क्षेत्रफल के बराबर है। इसकी चौड़ाई 10 इकाई है, इस आयत का परिमाप है :
एक वर्ग का क्षेत्रफल 9x²+24x+16 है। वर्ग के फलक का माप बताइए।
एक गोलाकार पार्क जिसकी परिधि 4840/7 मी. है, उसके चारों ओर (पार्क के बाहर) 10 मी. चौड़ा रास्ता है। रास्ते का क्षेत्रफल (मी² मे) क्या है? ( π = 22/7 का उपयोग करें)
एक मोटरसाइकिल का पहिया 11 किलोमीटर की दूरी तय करने में 5,000 परिक्रमण लगाता है। पहिए का व्यास (सेमी. में) है:
एक ठोस लम्ब वृत्तीय बेलन की ऊँचाई 17 सेमी एवं त्रिज्या 8 सेमी है। इस बेलन को तीन बराबर भागों (इसके आधार के समांतर दो कट) में काटा गया। कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल में वृद्धि का प्रतिशत क्या है -
एक समद्विबाहु त्रिभुज की परिमाप 32 सेमी हैं और प्रत्येक समान भुजाओं की लम्बाई आधार की लंबाई का 5/6 गुणा है। त्रिभुज के क्षेत्रफल का आधा (सेमी² में) क्या है -
एक गार्डन रोलर का व्यास 2.8 मीटर और लंबाई 4 मीटर है। यदि यह 30 सेकेण्ड में 5 परिक्रमण पूरे करता है, तो 5 मिनट में वह कितना क्षेत्रफल तय करेगा -
यदि दो वर्गों के विकर्णों की लम्बाई का अनुपात 4:7 हो, तो उनके क्षेत्रफलों का अनुपात है:
एक गोलाकार बाग के चारों ओर वर्तुलपथ की आंतरिक परिधि 660 मीटर है। यदि पथ 14 मीटर चौड़ा हो तो इसकी बाह्य परिधि की त्रिज्या, (मीटर में) क्या होगी -
एक आयत की परिमाप 90 m है। यदि इसकी लम्बाई चौड़ाई से दुगुनी हो, तो इसका क्षेत्रफल है: