PYQ Practice
69 Questions · 7 Pages
धातु के एक बेलनाकार पाइप का आयतन 7480 cm³ है। यदि इसकी लम्बाई 1.4 m है और इसकी बाहरी त्रिज्या 9 cm है, तो इसकी मोटाई है - (π = 22/7)
एक ठोस अर्धगोले का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल 1039.5 सेमी2 है। अर्धगोले का आयतन (सेमी' में) कितना होगा - (मान लीजिए π =22/7)
एक कमरे की चौड़ाई इसकी ऊँचाई की दुगुनी तथा लम्बाई से आधी है। यदि कमरे का आयतन 512 घन मीटर हो, तो कमरे की लम्बाई कितनी है -
एक आयताकार जलाशय में 42000 लीटर जल है। यदि जलाशय की लम्बाई 6 मीटर तथा चौड़ाई 3.5 मीटर हो, तो जलाशय में जल की गहराई कितनी है -
एक बालटी को जब 80% भरते हैं तो उसमें 66⅔% भरने के सापेक्ष 2 लीटर पानी अधिक आता है। बालटी की क्षमता क्या है -
यदि एक गोले की त्रिज्या दुगुनी की गई तो वास्तविक गोले एवं नये गोले के आयतनों का अनुपात क्या है -
दो लम्बवृत्तीय बेलनों की त्रिज्याओं का अनुपात 2:3 तथा ऊँचाईयों का अनुपात 5:4 है, तो दोनों बेलनों के वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा आयतनों का अनुपात क्रमशः है -
यदि एक लम्बवृत्तीय शंकु का आयतन 16π मी³ तथा ऊँचाई 12 मी है। उसके आधार का व्यास है -
एक गोले का व्यास 0.7 सेमी है । एक पानी की टंकी से 3000 गोले पूर्ण रूप से भरकर पानी बाहर निकाला जाता है, तो बाहर निकलने वाले पानी का आयतन है (जहाँ π =22/7)
2.2 घन डेसी मी पीतल को 0.5 सेमी व्यास के बेलनाकार तार में खींचा जाता है, तो तार की लम्बाई है -