PYQ Practice
69 Questions · 7 Pages
एक समान मोटाई की लोहे की छड़ जिसकी लंबाई 5.6 मीटर है का भार 2.4 किग्रा है, तो 5 समान मोटाई की लोहे की छड़ों का भार क्या होगा, यदि प्रत्येक छड़ की लंबाई 8.4 मीटर है -
एके गोले का व्यास 8 सेमी है। इसे पिघलाकर एक 4 मिमी व्यास के तार में खींचा जाता है, तार की लंबाई होगी :
एक आयताकार डिब्बे की लम्बाई, चौड़ाई और ऊचाई क्रमशः 8 cm, 6 cm और 4 cm है। 6144 cm आयतन के घन में कितने डिब्बे पैक (संकुलित) होंगे -
यदि प्रति सिक्के का व्यास 2.5 सेमी और मोटाई 0.2 सेमी है तो एक लम्ब वृत्तीय बेलन जिसकी ऊंचाई 10 सेमी और व्यास 5 सेमी, को बनाने में कितने सिक्कों को पिघलांना होगा? इनकी संख्या ज्ञात कीजिए।
एक कमरा 12 मी लम्बा, 9 मी चौड़ा और 8 मी ऊंचा है। इसमें रखे जा सकने वाले बांस के डंडे की अधिकतम लंबाई ज्ञात कीजिए।
एक शीत संग्रहागार की लम्बाई उसकी चौड़ाई से दुगुनी है। उसकी ऊंचाई 3m है। इसकी चार दीवारों (दरवाजों को शामिल कर) का क्षेत्रफल 108 m² है। इसका आयतन ज्ञात कीजिए।
एक ठोस धातु के घनाभ जिसकी विमाएँ 11 सेमी x 17 सेमी x 20 सेमी हैं, को पिघलाकर 70 सेमी लम्बाई की पाइप बनायी जाती है, यदि पाइप की आंतरिक त्रिज्या 8 सेमी है, तब पाइप की बाहरी त्रिज्या (सेमी में) क्या होगी- ( π = 22 /7का प्रयोग करें)
एक ठोस सिलेंडर के आधार की त्रिज्या और ऊंचाई का अनुपात 2:3 है और इसका आयतन 1617 सेमी³ है। सिलेंडर का कुल सतह क्षेत्रफल (सेमी² में) क्या है (π=22/7)
एक जन्मदिन की टोपी एक शंकु के आकार की है जिसका आधार त्रिज्या 7 से.मी और ऊंचाई 24 से.मी है। ऐसी पांच टोपियां बनाने हेतु आवश्यक शीट का क्षेत्रफल (सेमी² में) है. (π = 22/7)
एक कमरे की लंबाई इसकी चौड़ाई से दोगुनी है। छत को रंगने की लागत ₹ 25 प्रति वर्ग मीटर की दर से ₹ 5,000 है और चार दीवारों की रंगाई की लागत ₹ 240 प्रति वर्ग मीटर की दर से ₹ 64,800 है तो कमरे की ऊंचाई है: