⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ PYQ in Hindi - पेज 12

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 367 प्रश्नों में से यह पेज 12 है।

111

बागोर सभ्यता किस नदी के किनारे स्थित है -

📋 पूछा गया: High Court LDC 2022 (12 March 2023)
Aआयड़ नदी
Bबनास नदी
Cकोठारी नदी
Dकांतली नदी

सही उत्तर: कोठारी नदी

व्याख्या (Explanation)

भीलवाड़ा कस्बे से 25 किलोमीटर दूर कोठारी नदी के किनारे वर्ष 1967-68 में डॉ. वीरेंद्रनाथ मिश्र, डॉ. एल.एस. लेश्निक व डेक्कन कॉलेज पूना और राजस्थान पुरातत्व विभाग के सहयोग से की गयी खुदाई में 3000 ई.पू. से लेकर 500 ई.पू. तक के काल की बागौर सभ्यता का पता लगा।

📋

स्रोत: High Court LDC 2022 (12 March 2023)

112

300 ई. पू. से 300 ई. तक के काल के राजस्थान में गोल चैत्य कहाँ मिला है -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Punjabi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)
Aबैराठ
Bकोलवी
Cलालसोट
Dनगरी

सही उत्तर: बैराठ

व्याख्या (Explanation)

वर्ष 1999 में बीजक की पहाड़ी से अशोककालीन ‘गोल बौद्ध मंदिर’, ‘स्तूप’ एवं ‘बौद्ध मठ’ के अवशेष मिले हैं जो हीनयान संप्रदाय से संबंधित हैं, ये भारत के प्राचीनतम् मंदिर माने जा सकते हैं। चैत्य एक बौद्ध या जैन मंदिर है जिसमे एक स्तूप समाहित होता है।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Punjabi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)

113

यूनानी शासक मिलेंडर के सिक्के किस सभ्यता से प्राप्त हुए थे -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Sindhi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)
Aबालाथल
Bकालीबंगा
Cगणेश्वर
Dबैराठ

सही उत्तर: बैराठ

व्याख्या (Explanation)

बैराठ से 36 चांदी के सिक्के प्राप्त हुए हैं 36 में से 28 सिक्के हिन्द - युनानी राजाओं के है। 28 में से 16 सिक्के मिनेण्डर राजा(प्रसिद्ध हिन्द - युनानी राजा) के मिले हैं।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Sindhi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)

114

______ की सभ्यता कांटली नदी पर स्थित है।

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Urdu L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)
Aगणेश्वर
Bबैराठ
Cआहड़
Dकालीबंगा

सही उत्तर: गणेश्वर

व्याख्या (Explanation)

गणेश्वर का टीला, नीम का थाना में कांतली नदी के उद्गम स्थल पर अवस्थित है। गणेश्वर में रत्नचंद्र अग्रवाल ने 1977 में खुदाई कर इस सभ्यता पर प्रकाश डाला। इस क्षेत्र का विस्तृत उत्खनन कार्य 1978-89 के बीच विजय कुमार ने किया।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Urdu L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)

115

निम्नलिखित में से किसे सिन्धु सरस्वती सभ्यता का एक महत्वपूर्ण केन्द्र कहा जाता है -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Urdu L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)
Aकालीबंगा
Bगिलूण्ड
Cबागोर
Dरंगमहल

सही उत्तर: कालीबंगा

व्याख्या (Explanation)

कालीबंगा प्राचीन सरस्वती नदी के बाएं तट पर जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ से लगभग 25 किमी. दक्षिण में स्थित है। वर्तमान में यहाँ घग्घर नदी बहती है।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Urdu L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)

116

आहड़ सभ्यता का उत्खन्न कार्य 1953 में सर्वप्रथम किसके निर्देशन में हुआ था -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 English L2
Aअक्षयकीर्ति व्यास
Bग्रेगरी पोशल
Cरतन चन्द अग्रवाल
Dअमलानंद घोष

सही उत्तर: अक्षयकीर्ति व्यास

व्याख्या (Explanation)

आहड़ स्थल के उत्खनन का कार्य सर्वप्रथम 1953 में अक्षय कीर्ति व्यास के नेतृत्व में हुआ। 1956 ई. में श्री रतचंद्र अग्रवाल की देखरेख में खनन कार्य हुआ। इसके उपरांत डॉ. एच.डी. सांकलिया, डेकन कॉलेज पूना, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, राजस्थान तथा मेलबोर्न विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त अभियान में वर्ष 1961-62 के दौरान इस स्थल का उत्खनन कार्य किया गया।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 English L2

117

बालाथल सभ्यता का उत्खनन किसके निर्देशन में हुआ -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Sanskrit L2
Aआर. सी. अग्रवाल
Bअमलानंद घोष
Cवी. एन. मिश्र
Dबी.बी. लाल

सही उत्तर: वी. एन. मिश्र

व्याख्या (Explanation)

सन् 1993 में वी.एन. मिश्र द्वारा ई.पू. 3000 से लेकर ई.पू. 2500 तक की ताम्रपाषाण युगीन संस्कृति के बारे में पता चला है। बालाथल उदयपुर जिले की वल्लभनगर तहसील में स्थित है।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Sanskrit L2

118

गणेश्वर सभ्यता किस नदी के किनारे स्थित है -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2
Aबनास नदी
Bकांतली नदी
Cकोठारी नदी
Dआयड़ नदी

सही उत्तर: कांतली नदी

व्याख्या (Explanation)

गणेश्वर का टीला, नीम का थाना में कांतली नदी के उद्गम स्थल पर अवस्थित है। गणेश्वर में रत्नचंद्र अग्रवाल ने 1977 में खुदाई कर इस सभ्यता पर प्रकाश डाला। इस क्षेत्र का विस्तृत उत्खनन कार्य 1978-89 के बीच विजय कुमार ने किया।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2

119

राजस्थान की कौन सी सभ्यता बनास, बेडच, गंभीरी और कोठारी नदियों के तटों और घाटियों में फैली हुई थी -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2
Aगणेश्वर
Bबैराठ
Cकालीबंगा
Dआहड़

सही उत्तर: आहड़

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर से तीन किलोमीटर दूर 500 मीटर लम्बे धूलकोट के नीचे आहड़ का पुराना कस्बा दवा हुआ है जहाँ से ताम्रयुगीन सभ्यता प्राप्त हुई है। यह सभ्यता बनास नदी पर स्थित है। ताम्र सभ्यता के रूप में प्रसिद्ध यह सभ्यता आयड़/बेड़च नदी के किनारे मौजूद थी। प्राचीन शिलालेखों में आहड़ का पुराना नाम ‘ताम्रवती’ अंकित है।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2

120

1950-53 में कालीबंगा के उत्खनन कार्य में जिस पुरातत्ववेत्ता का प्रमुख योगदान रहा, वह है-

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2
Aदयाराम साहनी
Bजॉन मार्शल
Cआर. सी. अग्रवाल
Dअमलानन्द घोष

सही उत्तर: अमलानन्द घोष

व्याख्या (Explanation)

कालीबंगा प्राचीन सरस्वती नदी के बाएं तट पर जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ से लगभग 25 किमी. दक्षिण में स्थित है। वर्तमान में यहाँ घग्घर नदी बहती है। कालीबंगा में पूर्व हड़प्पाकालीन, ‘हड़प्पाकालीन’ तथा ‘उत्तर हड़प्पाकालीन’ सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए हैं। खुदाई के दौरान मिली काली चूड़ियों के टुकड़ों के कारण इस स्थान को कालीबंगा कहा जाता है क्योंकि पंजाबी में बंगा का अर्थ चूड़ी होता है। इस स्थान का पता ‘पुरातत्व विभाग के निदेशक ए. एन. घोष’ ने सन् 1952 में लगाया था।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams