निम्नलिखित में से कौनसा/से कथन सही है/हैं - (A) के.एन. दीक्षित बैराठ में उत्खनन से सम्बन्धित हैं। (B) बैराठ से सूती वस्त्र का टुकड़ा प्राप्त हुआ था। (C) बैराठ में बीजक की पहाड़ी पर एक अशोक कालीन वृत्ताकार मन्दिर के साक्ष्य मिले हैं, दयाराम साहनी ने अपनी रिपोर्ट में जिसका उल्लेख किया था। सही कूट चुनिए। कूट -
सही उत्तर: (A), (B) और (C)
व्याख्या (Explanation)
प्राचीन मत्स्य जनपद की राजधानी विराटनगर (वर्तमान बैराठ) में ‘बीजक की पहाड़ी’, ‘भीमजी की डूँगरी’ मोती डूंगरी तथा ‘महादेवजी की डूँगरी’ आदि स्थानों पर उत्खनन कार्य दयाराम साहनी द्वारा 1936-37 में तथा पुनः 1962-63 में पुरातत्वविद् नीलरत्न बनर्जी तथा कैलाशनाथ दीक्षित द्वारा किया गया। यहां कुल 36 मुद्राएं मिली है। ये मिट्टी के भांड में कपड़े से बंधी हुई प्राप्त हुई है। वर्ष 1999 में बीजक की पहाड़ी से अशोककालीन ‘गोल बौद्ध मंदिर’, ‘स्तूप’ एवं ‘बौद्ध मठ’ के अवशेष मिले हैं जो हीनयान संप्रदाय से संबंधित हैं, ये भारत के प्राचीनतम् मंदिर माने जा सकते हैं।
स्रोत: Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam-2024 (G.K. Group - C)