⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 367 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

राजस्थान में आरंभिक मानव बस्ती _______ में पाया गया है।

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)
Aबागोर
Bकालीबंगन
Cआहड
Dबैरत

सही उत्तर: कालीबंगन

व्याख्या (Explanation)

कालीबंगा प्राचीन सरस्वती नदी के बाएं तट पर जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ से लगभग 25 किमी. दक्षिण में स्थित है। वर्तमान में यहाँ घग्घर नदी बहती है। इस स्थान का पता ‘पुरातत्व विभाग के निदेशक ए. एन. घोष’ ने सन् 1952 में लगाया था। इस स्थान का उत्खनन कार्य सन् 1961 से 1969 के मध्य ‘श्री बी. बी. लाल’, ‘श्री बी. के. थापर’, ‘श्री डी. खरे’, ‘के. एम. श्रीवास्तव’ एवं ‘श्री एस. पी. श्रीवास्तव’ के निर्देशन में सम्पादित हुआ था। हनुमानगढ़ जिले में कालीबंगन में सिंधु घाटी सभ्यता की आरंभिक बस्ती (कृषि और हल के प्रमाण) मिली है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)

22

राजस्थान की आहड़-बनास संस्कृति निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में खोजी गई थी -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)
Aउदयपुर क्षेत्र
Bजोधपुर क्षेत्र
Cबीकानेर क्षेत्र
Dजयपुर क्षेत्र

सही उत्तर: उदयपुर क्षेत्र

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर से तीन किलोमीटर दूर 500 मीटर लम्बे धूलकोट के नीचे आहड़ का पुराना कस्बा दवा हुआ है जहाँ से ताम्रयुगीन सभ्यता प्राप्त हुई है। यह सभ्यता बनास नदी पर स्थित है। ताम्र सभ्यता के रूप में प्रसिद्ध यह सभ्यता आयड़/बेड़च नदी के किनारे मौजूद थी। प्राचीन शिलालेखों में आहड़ का पुराना नाम ‘ताम्रवती’ अंकित है। दसवीं व ग्याहरवीं शताब्दी में इसे ‘आघाटपुर’ अथवा ‘आघट दुर्ग’ के नाम से जाना जाता था। इसे ‘धूलकोट’ भी कहा जाता है। इस स्थल के उत्खनन का कार्य सर्वप्रथम 1953 में अक्षय कीर्ति व्यास के नेतृत्व में हुआ।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)

23

कालीबंगा राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में किस नदी के बाएं या दक्षिणी तट पर स्थित है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)
Aसरस्वती नदी
Bदृषद्वती नदी
Cघग्गर (घग्गर-हकरा) नदी
Dसतलुज नदी

सही उत्तर: घग्गर (घग्गर-हकरा) नदी

व्याख्या (Explanation)

कालीबंगा प्राचीन सरस्वती नदी के बाएं तट पर जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ से लगभग 25 किमी. दक्षिण में स्थित है। वर्तमान में यहाँ घग्घर नदी बहती है। कालीबंगा में पूर्व हड़प्पाकालीन, ‘हड़प्पाकालीन’ तथा ‘उत्तर हड़प्पाकालीन’ सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए हैं। खुदाई के दौरान मिली काली चूड़ियों के टुकड़ों के कारण इस स्थान को कालीबंगा कहा जाता है क्योंकि पंजाबी में बंगा का अर्थ चूड़ी होता है। इस स्थान का पता ‘पुरातत्व विभाग के निदेशक ए. एन. घोष’ ने सन् 1952 में लगाया था। इस स्थान का उत्खनन कार्य सन् 1961 से 1969 के मध्य ‘श्री बी. बी. लाल’, ‘श्री बी. के. थापर’, ‘श्री डी. खरे’, ‘के. एम. श्रीवास्तव’ एवं ‘श्री एस. पी. श्रीवास्तव’ के निर्देशन में सम्पादित हुआ था।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)

24

नागरी सभ्यता की खुदाई डॉ.डी.आर. भंडारकर ने किस नदी के किनारे और राजस्थान के किस जिले में की थी -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)
Aघग्गर नदी, हनुमानगढ़
Bकटारी नदी, उदयपुर
Cबेढ़च नदी, चित्तौड़गढ़
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर: बेढ़च नदी, चित्तौड़गढ़

व्याख्या (Explanation)

चित्तौड़गढ़ के पास स्थित नगरी को पाणिनी की अष्टाध्यायी में उल्लिखित ‘माध्यमिका’ माना जाता है। जो बेड़च नदी के तट पर स्थित था। नगरी शिवि जनपद की राजधानी रही है। 1872 ई. में कार्लाइल द्वारा इसकी खोज की गई। 1919-20 ई. में डी.आर. भंडारकर एवं 1961-62 ई. में के.बी. सौन्दर राजन द्वारा यहाँ उत्खनन करवाया गया।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)

25

बाड़मेर में तिलवाड़ा की खोज ______ ने की थी।

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)
Aअमलानंद घोष
Bरतन चंद्र अगरवाल
Cडॉ. वी. एन. मिश्रा
Dबालकृष्ण थापर

सही उत्तर: डॉ. वी. एन. मिश्रा

व्याख्या (Explanation)

बाड़मेर में तिलवाड़ा की खोज डॉ. वी. एन. मिश्रा ने की थी, जो पुरातात्विक महत्व की है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)

26

सिंधु घाटी सभ्यता का एक महत्वपूर्ण स्थल कालीबंगा, किस प्राचीन नदियों की घाटी में स्थित था -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025
Aगंगा और नर्मदा
Bसरस्वती और दृषद्वती
Cचंबल और यमुना
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर: सरस्वती और दृषद्वती

व्याख्या (Explanation)

कालीबंगा (हनुमानगढ़, राजस्थान) सिंधु घाटी सभ्यता का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जो प्राचीन सरस्वती (वर्तमान घग्घर) और दृषद्वती नदियों की घाटी में स्थित था। कालीबंगा में पूर्व हड़प्पाकालीन, ‘हड़प्पाकालीन’ तथा ‘उत्तर हड़प्पाकालीन’ सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए हैं। खुदाई के दौरान मिली काली चूड़ियों के टुकड़ों के कारण इस स्थान को कालीबंगा कहा जाता है क्योंकि पंजाबी में बंगा का अर्थ चूड़ी होता है। इस स्थान का पता ‘पुरातत्व विभाग के निदेशक ए. एन. घोष’ ने सन् 1952 में लगाया था। इस स्थान का उत्खनन कार्य सन् 1961 से 1969 के मध्य ‘श्री बी. बी. लाल’, ‘श्री बी. के. थापर’, ‘श्री डी. खरे’, ‘के. एम. श्रीवास्तव’ एवं ‘श्री एस. पी. श्रीवास्तव’ के निर्देशन में सम्पादित हुआ था।

📋

स्रोत: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025

27

कालीबंगा सभ्यता की खोज किसने की -

📋 पूछा गया: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-2
Aअमलानन्द घोष
Bअक्षयकीर्ति व्यास
Cरतन चन्द्र अग्रवाल
Dविजय कुमार

सही उत्तर: अमलानन्द घोष

व्याख्या (Explanation)

कालीबंगा प्राचीन सरस्वती नदी के बाएं तट पर जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ से लगभग 25 किमी. दक्षिण में स्थित है। वर्तमान में यहाँ घग्घर नदी बहती है। कालीबंगा में पूर्व हड़प्पाकालीन, ‘हड़प्पाकालीन’ तथा ‘उत्तर हड़प्पाकालीन’ सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए हैं। खुदाई के दौरान मिली काली चूड़ियों के टुकड़ों के कारण इस स्थान को कालीबंगा कहा जाता है क्योंकि पंजाबी में बंगा का अर्थ चूड़ी होता है। इस स्थान का पता ‘पुरातत्व विभाग के निदेशक ए. एन. घोष’ ने सन् 1952 में लगाया था। इस स्थान का उत्खनन कार्य सन् 1961 से 1969 के मध्य ‘श्री बी. बी. लाल’, ‘श्री बी. के. थापर’, ‘श्री डी. खरे’, ‘के. एम. श्रीवास्तव’ एवं ‘श्री एस. पी. श्रीवास्तव’ के निर्देशन में सम्पादित हुआ था। कालीबंगा स्वतंत्र भारत का वह पहला पुरातात्विक स्थल है जिसका स्वतंत्रता के बाद पहली बार उत्खनन किया गया तत्पश्चात् रोपड़ का उत्खनन किया गया।

📋

स्रोत: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-2

28

1960 में बी.बी. लाल और बी.के. थापर के निर्देशन में किस पुरातात्विक स्थल की खुदाई की गई थी -

📋 पूछा गया: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)
Aकालीबंगन
Bधोलावीरा
Cहड़प्पा
Dलोथल

सही उत्तर: कालीबंगन

व्याख्या (Explanation)

कालीबंगा प्राचीन सरस्वती नदी के बाएं तट पर जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ से लगभग 25 किमी. दक्षिण में स्थित है। वर्तमान में यहाँ घग्घर नदी बहती है। इस स्थान का पता ‘पुरातत्व विभाग के निदेशक ए. एन. घोष’ ने सन् 1952 में लगाया था। इस स्थान का उत्खनन कार्य सन् 1961 से 1969 के मध्य ‘श्री बी. बी. लाल’, ‘श्री बी. के. थापर’, ‘श्री डी. खरे’, ‘के. एम. श्रीवास्तव’ एवं ‘श्री एस. पी. श्रीवास्तव’ के निर्देशन में सम्पादित हुआ था। कालीबंगा स्वतंत्र भारत का वह पहला पुरातात्विक स्थल है जिसका स्वतंत्रता के बाद पहली बार उत्खनन किया गया तत्पश्चात् रोपड़ का उत्खनन किया गया।

📋

स्रोत: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)

29

सिन्धु घाटी सभ्यता का एक प्राचीन स्थल, कालीबंगा राजस्थान के किस जिले में स्थित है -

Aसीकर
Bजयपुर
Cश्रीगंगानगर
Dहनुमानगढ़

सही उत्तर: हनुमानगढ़

व्याख्या (Explanation)

कालीबंगा (Kalibangan) सिन्धु घाटी सभ्यता का एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल है, जो राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में घग्घर नदी के किनारे स्थित है। इस स्थान का पता ‘पुरातत्व विभाग के निदेशक ए. एन. घोष’ ने सन् 1952 में लगाया था। इस स्थान का उत्खनन कार्य सन् 1961 से 1969 के मध्य ‘श्री बी. बी. लाल’, ‘श्री बी. के. थापर’, ‘श्री डी. खरे’, ‘के. एम. श्रीवास्तव’ एवं ‘श्री एस. पी. श्रीवास्तव’ के निर्देशन में सम्पादित हुआ था। कालीबंगा स्वतंत्र भारत का वह पहला पुरातात्विक स्थल है जिसका स्वतंत्रता के बाद पहली बार उत्खनन किया गया तत्पश्चात् रोपड़ का उत्खनन किया गया।

30

निम्नांकित में से किस प्रागैतिहासिक स्थल का सम्बन्ध महासती टीले से है -

📋 पूछा गया: Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024
Aबागोर
Bबालाथल
Cआहड़
Dगणेश्वर

सही उत्तर: बागोर

व्याख्या (Explanation)

बागौर राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में कोठारी नदी के किनारे महासती टीले पर स्थित है। डॉ. वी.एन. मिश्रा और डॉ. लैश्मिक की देखरेख में 1967 और 1970 के बीच खुदाई की गई थी।

📋

स्रोत: Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams