राजस्थान में गोपीकृष्ण भट्ट किसके लिए प्रसिद्ध है -
सही उत्तर: तमाशा
व्याख्या (Explanation)
तमाशा मूल रूप से महाराष्ट्र का लोकनाट्य है जो सवाई प्रताप सिंह के काल में जयपुर में लोकप्रिय हुआ। जयपुर महाराजा सवाई प्रतापसिंह, तमाशा के प्रमुख कलाकार बंशीधर भट्ट को महाराष्ट्र से लेकर आये व अपने गुणीजन खाने में शामिल कर तमाशा लोकनाट्य का प्रारम्भ किया। भट्ट परिवार परम्परागत रूप से आज भी तमाशा का लोक मंचन करता है। फूलजी भट्ट, गोपीकृष्ण भट्ट व वासुदेव भट्ट इस परम्परा को जीवित रखे हुए हैं। जिस खुले मैदान में तमाशा का आयोजन होता है उसे अखाड़ा कहा जाता है।