⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मेवाड़ का गुहिल वंश PYQ in Hindi - पेज 26

इस पेज पर Rajasthan GK के मेवाड़ का गुहिल वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 443 प्रश्नों में से यह पेज 26 है।

251

मेवाड़ के सिसौदिया वंश का प्रथम शासक कौन था -

Aराणा हम्मीर
Bराणा लाखा
Cराणा मोकल
Dराणा कुम्भा

सही उत्तर: राणा हम्मीर

व्याख्या (Explanation)

सीसोद गांव के ठाकुर राणा हम्मीर सिसोदिया वंश के प्रथम शासक थे।

252

सिंगोली का युद्ध हुआ -

Aनासिरूद्दीन मुहम्मद तुगलक व राणा हम्मीर
Bफिरोजशाह तुगलक व राणा हम्मीर
Cमुहम्मद बिन तुगलक व राणा हम्मीर
Dजलालुद्दीन खिलजी व राणा हम्मीर

सही उत्तर: मुहम्मद बिन तुगलक व राणा हम्मीर

व्याख्या (Explanation)

राणा हम्मीर व दिल्ली के सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक के बीच मे सिंगोली नामक स्थान पर युद्ध हुआ वर्तमान में सिंगोली नामक स्थान उदयपुर में स्थित है

253

धनेश्वर भट्ट व झोटिंग भट्ट नामक प्रसिद्ध संगीतज्ञ किसके दरबार की शोभा बढ़ाते थे -

Aराणा हम्मीर
Bराणा लाखा
Cराणा मोकल
Dराणा कुम्भा

सही उत्तर: राणा लाखा

व्याख्या (Explanation)

राणा लाख एक विद्वान शासक होने के साथ-साथ एक प्रसिद्ध संगीतज्ञ भी थे।

254

नौ मंजिला डमरू के समान दिखने वाली इमारत विजय स्तम्भ की किस मंजिल पर ‘अल्लाह’ शब्द अंकित है -

Aतीसरी
Bपांचवीं
Cसातवीं
Dनौवीं

सही उत्तर: तीसरी

व्याख्या (Explanation)

विजय स्तम्भ की तीसरी मंजिल पर अरबी भाषा में 9 बार अल्लाह शब्द लिखा है।

255

राणा प्रताप की छतरी कहां स्थत है, जहां जनवरी, 1597 ई. को राणा प्रताप की मृत्यु हुई -

Aदिवेर
Bबाड़ौली
Cकाल्पी
Dखमनौर

सही उत्तर: बाड़ौली

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर में स्थित बाड़ौली राणा प्रताप के स्मारक या छतरी के रूप में प्रसिद्ध है। प्रताप के इस स्मारक को 8 खम्भों वाली छतरी भी कहा जाता है।

256

अकबर ने प्रताप को समझाने के लिए सर्वप्रथम किसे भेजा -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(Eco. Investigator)
Aमान सिंह
Bभगवान दास
Cजलाल खान
Dटोडरमल

सही उत्तर: जलाल खान

व्याख्या (Explanation)

अकबर ने प्रताप को समझाने के लिए चार राजदूत नियुक्त किए जिसमें सर्वप्रथम सितम्बर 1572 ई. में जलाल खाँ प्रताप के खेमे में गया, इसी क्रम में मानसिंह (1573 ई. में ), भगवानदास ( सितम्बर, 1573 ई. में ) तथा राजा टोडरमल ( दिसम्बर,1573 ई. ) प्रताप को समझाने के लिए पहुँचे, लेकिन राणा प्रताप ने चारों को निराश किया, इस तरह राणा प्रताप ने मुगलों की अधीनता स्वीकार करने से मना कर दिया जिसके परिणामस्वरूप हल्दी घाटी का ऐतिहासिक युद्ध हुआ।

📋

स्रोत: Junior Instructor(Eco. Investigator)

257

हल्दीघाटी के युद्ध के पश्चात् महाराणा प्रताप ने मुगलों के विरूद्ध कहां से प्रतिरोध जारी रखा -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(fitter)
Aकुम्भलगढ़
Bचावण्ड
Cदेवगढ़
Dगोगुन्दा

सही उत्तर: चावण्ड

व्याख्या (Explanation)

महाराणा प्रताप ने चावण्ड को अपनी संकटकालीन राजधानी बनाई तथा यहीं से मुगलों से संघर्ष जारी रखा था।

📋

स्रोत: Junior Instructor(fitter)

258

राणा सांगा के उस सहयोगी का नाम बताइये जिसने खानवा युद्ध के नाजुक पड़ाव पर अपना समर्थन वापस ले लिया -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(fitter)
Aसल्हदी तंवर
Bमेदनी राय
Cराव गंगा
Dउदय सिंह

सही उत्तर: सल्हदी तंवर

व्याख्या (Explanation)

खानवा युद्ध राणा सांगा एवं मुगल सम्राट जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर के मध्य 17 मार्च, 1527 ई. को बयाना के पास (वर्तमान रूपबास) हुआ। रायसीन के सलहदी तंवर व नागौर के खानजादा युद्ध के अंतिम दौर में बाबर से जा मिले। अंतिम रूप से विजय बाबर की हुई।

📋

स्रोत: Junior Instructor(fitter)

259

महाराणा राज सिंह ने मारवाड़ के किस शासक को मुगलों के विरूद्ध आश्रय दिया -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(welder)
Aजसवन्त सिंह
Bअजीत सिंह
Cअनूप सिंह
Dअभय सिंह

सही उत्तर: अजीत सिंह

व्याख्या (Explanation)

वीर दुर्गादास, गोरा धाय तथा मुकुंददास खींची ने अजीत सिंह को चुपके से दिल्ली से निकाल कर सिरोही राज्य के कालिन्द्री मंदिर में छिपा दिया। इस कार्य में मेवाड़ महाराणा राजसिंह सिसोदिया ने बड़ी सहायता की। मेवाड़ महाराजा राजसिंह ने अजीतसिंह के निर्वाह के लिए दुर्गादास को केलवा की जागीर-प्रदान की।

📋

स्रोत: Junior Instructor(welder)

260

जेम्स टाड ने निम्न में से किस युद्ध को ‘मेवाड़ के इतिहास का मेरेथाॅन’ कहा है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(welder)
Aहल्दीघाटी का युद्ध
Bकुम्भलगढ़ का युद्ध
Cदिवेर का युद्ध
Dगोगुन्दा का युद्ध

सही उत्तर: दिवेर का युद्ध

व्याख्या (Explanation)

‘अमरकाव्य’ के अनुसार 1582 ई. में राणा प्रताप ने मुगलों के विरुद्ध दिवेर (कुंभलगढ़) पर जबरदस्त आक्रमण किया। यहाँ का सूबेदार अकबर का काका सेरिमा सुल्तान खां था। जब कुंवर अमरसिंह ने अपना भाला सेरिमा सुल्तान पर मारा तो भाला सेरिमा के लोहे के बख्तर को चीरते हुए उसके शरीर में प्रवेश कर पार हो गया।

📋

स्रोत: Junior Instructor(welder)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams