आदर्शी लाल श्रीवास्तव ने किस युद्ध को बादशाह बाघ का युद्ध कहा -
सही उत्तर: हल्दीघाटी का युद्ध
व्याख्या (Explanation)
बादशाह बाग एक बडा सा बाग है जो कि हल्दीघाटी खमनोर के मार्ग पर स्थित है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के मेवाड़ का गुहिल वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 443 प्रश्नों में से यह पेज 27 है।
आदर्शी लाल श्रीवास्तव ने किस युद्ध को बादशाह बाघ का युद्ध कहा -
सही उत्तर: हल्दीघाटी का युद्ध
व्याख्या (Explanation)
बादशाह बाग एक बडा सा बाग है जो कि हल्दीघाटी खमनोर के मार्ग पर स्थित है।
किसके राज्याभिषेक को ‘राजमहलों की क्रांति’ के नाम से जाना जाता है -
सही उत्तर: महाराणा प्रताप
व्याख्या (Explanation)
28 फरवरी 1572 गोगुंदा में महाराणा प्रताप का राज्यभिषेक कृष्णदास ने प्रताप की कमर में राजकीय तलवार बांधकर किया गोगुंदा के राज्य अभिषेक को राजमहलों की क्रांति भी कहा गया।
अकबर ने चित्तौड़ के दुर्ग पर अधिकार कब किया -
सही उत्तर: 25 फरवरी, 1568 ई.
व्याख्या (Explanation)
अकबर से युद्ध में जयमल और कल्ला राठौड़ हनुमानपोल व भैरवपोल के बीच और रावत व पत्ता सिसोदिया रामपोल के भीतर वीरगति को प्राप्त हुए व राजपूत स्त्रियों ने जौहर किया। यह चित्तौड़ दुर्ग का ‘तृतीय साका’ था। 25 फरवरी, 1568 को अकबर ने किले पर अधिकार कर लिया। जयमल और पत्ता की वीरता पर मुग्ध होकर अकबर ने आगरा जाने पर हाथियों पर चढ़ी हुई उनकी पाषाण की मूर्तियाँ बनवा कर किले के द्वार पर खड़ी करवाई।
स्रोत: JSA Ballistic-2019(Rajasthan Gk)
निम्नलिखित में से मेवाड़ के किस शासक को शिशु अवस्था में पन्ना धाय ने अपने पुत्र का बलिदान देकर बचाया -
सही उत्तर: महाराणा उदयसिंह
व्याख्या (Explanation)
विक्रमादित्य की हत्या कर राणा रायमल के पुत्र पृथ्वीराज का अनौरस पुत्र बनवीर शासक बन बैठा। वह उदयसिंह की हत्या करना चाहता था लेकिन उसकी धाय मां पन्ना ने उदयसिंह की जगह अपने बेटे चन्दन का बलिदान दिया, जो स्वामी भक्ति का अद्वितीय उदाहरण है।
स्रोत: JSA Ballistic-2019(Rajasthan Gk)
अकबर की बन्दूक का नाम क्या था, जिससे अकबर ने चित्तोड़ दुर्ग रक्षक जयमल को घायल किया -
सही उत्तर: संग्राम
व्याख्या (Explanation)
अकबर की सेना ने जब चित्तोड़ पर आक्रमण किया तो,उदयसिंह चित्तोड़ की रक्षा का भार सेनापति जयमल राठौड़ व वीर फत्ता सिसोदिया के उपर छोड़ कुछ कारणवश जंगलों में चले गए, ओर अकबर की सेना करीब 8 महिनों तक किले में प्रवेश करने में असफल रहे,1568 में जयमल राठौड़ को रात में किले की मरम्मत करते समय संग्राम नामक बंदूक से गोली लगने से घायल हो गए,ये दिन में युद्ध करतें व रातों-रात किले के की दिवारो को युद्ध से टूट जाने पर दुरस्त कर दते थे। जब इन्हें लगा अब हमें अन्तिम लड़ाई लड़नी है या तो जीत या हार,तो जयमल व फत्ता के नेतृत्व में राजपूतों ने केसरिया किया तथा फत्ता की पत्नी फूलकंवर के नेतृत्व में चित्तोड़ की महिलाओं ने जोहर किया,यह मेवाड़ का तृतीय वर्ष अन्तिम साका था,इस युद्ध में जयमल राठौड़ घायल हो गए फिर भी वह अपने भतिजे वीर कल्ला जी राठौड़ के कंधे पर सवार होकर अंतिम समय तक लड़ते रहे,वीर कल्ला जी को चार हाथो वाला देवता की उपाधि मिली,इस युद्ध में अकबर सेनापति जयमल राठौड़ व वीर फत्ता सिसोदिया की वीरता से खुश होकर आगरा किले के बाहर गजारूढ मुर्ति बनवाने का आदेश देते हैं, जिन्होने राजा की अनुपस्थिति में राष्ट्र की रक्षा हेतु अपने प्राणों का बलिदान किया।
महाराणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को कौन से युद्ध में पराजित किया -
सही उत्तर: खातोली
व्याख्या (Explanation)
मेवाड़ के महाराणा सांगा एवं दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी की महत्त्वाकांक्षाओं के फलस्वरूप दोनों के मध्य 1517 ई. में ‘खातोली’ (पीपल्दा तहसील, कोटा) में युद्ध हुआ। महाराणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को पराजित किया।
स्रोत: 2nd Grade Teacher (SANSKRIT EDUCATION) Comp. Exam-2018 (Group -B)
चित्तौड़ को राजधानी बनाने वाला प्रथम गुहिल शासक था -
सही उत्तर: जैत्रसिंह
व्याख्या (Explanation)
जैत्रसिंह गुहिल वंश के प्रतापी शासक हुए जिसने पहली बार चित्तौड़ को मेवाड़ की राजधानी बनाया।
अभिनव भरताचार्य के नाम से जाना जाता है -
सही उत्तर: महाराणा कुम्भा
व्याख्या (Explanation)
कुम्भा को अभिनव भरताचार्य, राणा रासौ, दानगुरू, हालगुरू, रामरायण, महाराजाधिराज, राजगुरू, परमगुरू, छापगुरू आदि उपाधियां प्राप्त थी।
‘विषमघाटी पंचानन’ की उपाधि दी जाती है -
सही उत्तर: राणा हम्मीर को
व्याख्या (Explanation)
हम्मीर को मेवाड़ का उद्धारक और किर्ति स्तम्भ प्रशस्ति में विषम घाटी पंचानन की उपाधि दी गई है।
वह शासक कौनसा है, जिसे सिपाही का अंश कहा जाता है तथा कर्नल टाॅड ने जिसे सैनिक भग्नावशेष की संज्ञा दी है -
सही उत्तर: राणा सांगा(संग्राम सिंह)
व्याख्या (Explanation)
इतिहास में महाराणा सांगा का नाम ‘अन्तिम भारतीय हिन्दू सम्राट’ के रूप में अमर है। कर्नल टॉड ने राणा सांगा को ‘सैनिक भग्नावशेष’ कहा है।