कर्नल जेम्स टाॅड ने निम्नलिखित में से किस युद्ध को ‘मेवाड़ का मेराथन’ कहकर पुकारा है -
सही उत्तर: दिवेर का युद्ध
व्याख्या (Explanation)
‘अमरकाव्य’ के अनुसार 1582 ई. में राणा प्रताप ने मुगलों के विरुद्ध दिवेर (कुंभलगढ़) पर जबरदस्त आक्रमण किया। यहाँ का सूबेदार अकबर का काका सेरिमा सुल्तान खां था। जब कुंवर अमरसिंह ने अपना भाला सेरिमा सुल्तान पर मारा तो भाला सेरिमा के लोहे के बख्तर को चीरते हुए उसके शरीर में प्रवेश कर पार हो गया।