प्रतिहारों की कौनसी शाखा सर्वाधिक पुरातन मानी जाती है -
सही उत्तर: मण्डोर
व्याख्या (Explanation)
गुर्जर-प्रतिहारों की 26 शाखाओं में यह शाखा सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण थी। जोधपुर और घटियाला शिलालेखों के अनुसार हरिशचन्द्र नामक ब्राह्मण के दो पत्नियां थी। एक ब्राह्मणी और दूसरी क्षत्राणी भद्रा। क्षत्राणी भद्रा के चार पुत्रों भोगभट्ट, कद्दक, रज्जिल और दह ने मिलकर मण्डौर को जीतकर गुर्जर प्रतिहार वंश की स्थापना की।
स्रोत: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)