⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

गुर्जर प्रतिहार वंश PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Rajasthan GK के गुर्जर प्रतिहार वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 85 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

प्रतिहार वंश की मण्डोर शाखा के किस शासक ने अपनी राजधानी मण्डोर से मेड़ता स्थानान्तरित की थी -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)
Aकक्कुक
Bरज्जिल
Cनागभट्ट प्रथम
Dबाॅउक

सही उत्तर: नागभट्ट प्रथम

व्याख्या (Explanation)

नागभट्ट प्रथम ने मेड़ता जीतकर अपनी राजधानी बनाया। इतिहास मे इसे नाहड़ के नाम से जाना जाता है। नागभट्ट प्रथम की रानी जज्जिका देवी से भोज व तात नामक दो पुत्र हुए।

📋

स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)

42

निम्न में से किन अभिलेखों में प्र्रतिहारों को गुर्जर कहा गया है - अ. नीलगुण्ड ब. देवली स. राधनपुर द. कराड़ कूट -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)
Aअ, द
Bअ, स, द
Cअ, ब, स
Dअ, ब, स, द

सही उत्तर: अ, ब, स, द

व्याख्या (Explanation)

नीलकुण्ड, राधनपुर, देवली तथा करडाह शिलालेख में प्रतिहारों को गुर्जर कहा गया है।

📋

स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)

43

निम्न में से किस विदेशी यात्री ने गुर्जर-प्रतिहार वंश की सैन्य शक्ति एवं समृद्धि का उल्लेख किया है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)
Aमार्को पोलो
Bसुलेमान
Cअल बिरूनी
Dअब्दुल रज्जाक

सही उत्तर: सुलेमान

व्याख्या (Explanation)

अरब यात्री ‘सुलेमान’ ने मिहिरभोज के समय भारत की यात्रा की ओर मिहिरभोज को भारत का सबसे शक्तिशाली शासक बताया। जिसने अरबों को रोक दिया।

📋

स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)

44

प्रतिहार शासक जिसने जालौर में अपनी राजधानी स्थापित की -

📋 पूछा गया: Sr Teacher Gr II Special Edu. Comp. Exam 2015 (G.K.)
Aनागभट्ट 1
Bवत्सराज
Cमहेन्द्रपाल 1
Dमिहिरभोज

सही उत्तर: नागभट्ट 1

व्याख्या (Explanation)

प्रतिहार शासक नागभट्ट प्रथम ने आठवीं शताब्दी में भीनमाल पर अधिकार कर उसे अपनी राजधानी बनाया। बाद में में इन्होंने उज्जैन को अपने अधिकार में कर लिया एवं उज्जैन उनकी शक्ति का प्रमुख केन्द्र हो गया।

📋

स्रोत: Sr Teacher Gr II Special Edu. Comp. Exam 2015 (G.K.)

45

निम्नलिखित में से कौन सा शासक गुर्जर-प्रतिहार राजवंश से संबंधित नहीं है -

📋 पूछा गया: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018
Aनागभट्ट-2
Bमहेन्द्रपाल-1
Cदेवपाल
Dभरत्रभट्ट-1

सही उत्तर: भरत्रभट्ट-1

व्याख्या (Explanation)

भरत्रभट्ट-1 गुर्जर-प्रतिहार राजवंश से संबंधित नहीं है।

📋

स्रोत: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018

46

कन्नौज पर अधिकार हेतु चले त्रिपक्षीय युद्ध में राजपूताना के किस वंश के शासकों ने भाग लिया -

Aचौहान
Bगुर्जर प्रतिहार
Cपरमार
Dगहलोत

सही उत्तर: गुर्जर प्रतिहार

व्याख्या (Explanation)

भारतीय इतिहास में कन्नौज(कान्यकुब्ज में आयुध वंश) को प्राप्त करने के लिए के लिए पूर्व में बंगाल से पाल, दक्षिण से मान्यखेत के राष्ट्रकूट एवं उत्तर-पश्चिम से उज्जैन के प्रतिहारों के मध्य संघर्ष चला। इसे भारतयी इतिहास में ‘त्रिपक्षीय संघर्ष’ या ‘त्रिकोणात्मक संघर्ष’ कहा जाता है। त्रिकोणात्मक संघर्ष की शुरूआत वत्सराज ने की थी।

47

किस गुर्जर प्रतिहार शासक ने अपनी राजधानी मेड़ता बनाई -

Aवत्सराज -1
Bभोजराज -1
Cनागभट्ट -1
Dदेवपाल -1

सही उत्तर: नागभट्ट -1

व्याख्या (Explanation)

नागभट्ट प्रथम ने मेड़ता जीतकर अपनी राजधानी बनाया। इतिहास मे इसे नाहड़ के नाम से जाना जाता है। नागभट्ट प्रथम की रानी जज्जिका देवी से भोज व तात नामक दो पुत्र हुए।

48

निम्न में से कौन सा शासक गोड़ (बंगाल) में भोज-प्रथम का समकालीन था -

📋 पूछा गया: 2nd Grade Teacher (SANSKRIT EDUCATION) Comp. Exam-2018 (Group -A)
Aरामभद्र
Bकाकूका
Cदेवपाल
Dत्रिलोचनपाल

सही उत्तर: देवपाल

व्याख्या (Explanation)

मिहिर भोज (लगभग 836-885 ई.), जिन्हें भोज प्रथम के नाम से भी जाना जाता है, एक गुर्जर-प्रतिहार राजवंश के राजा थे। देवपाल धर्मपाल का पुत्र एवं पाल वंश का उत्तराधिकारी था। इसे 810 ई. के लगभग पाल वंश की गद्दी पर बैठाया गया था।

📋

स्रोत: 2nd Grade Teacher (SANSKRIT EDUCATION) Comp. Exam-2018 (Group -A)

49

निम्नलिखित प्रतिहार शासकों में से किसने मण्डोर को बदलकर मेड़ता को राजधानी बनाया -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(electrician)
Aहरिशचन्द्र
Bनागभट्ट प्रथम
Cवत्सराज
Dदेव राज

सही उत्तर: नागभट्ट प्रथम

व्याख्या (Explanation)

नागभट्ट प्रथम ने मेड़ता जीतकर अपनी राजधानी बनाया। इतिहास मे इसे नाहड़ के नाम से जाना जाता है। नागभट्ट प्रथम की रानी जज्जिका देवी से भोज व तात नामक दो पुत्र हुए।

📋

स्रोत: Junior Instructor(electrician)

50

‘परमभट्टारक महाराजाधिराज परमेश्वर’ की उपाधि धारण की -

Aनागभट्ट प्रथम ने
Bनागभट्ट द्वितीय ने
Cमिहिरभोज ने
Dवत्सराज ने

सही उत्तर: नागभट्ट द्वितीय ने

व्याख्या (Explanation)

नागभट्ट द्वितीय ने धर्मपाल को हराकर ‘परमभट्टारक महाराजाधिराज परमेश्वर’ की उपाधि धारण की।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams