प्रतिहार साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक माना जाता है -
सही उत्तर: नागभट्ट प्रथम
व्याख्या (Explanation)
नागभट्ट प्रथम गुर्जर प्रतिहार वंश का प्रथम प्रतापी शासक हुआ, जिसने अपनी राजधानी मण्डौर से मेड़ता, मेड़ता से भीनमाल और अंत में उज्जैन को बनाया।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के गुर्जर प्रतिहार वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 85 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।
प्रतिहार साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक माना जाता है -
सही उत्तर: नागभट्ट प्रथम
व्याख्या (Explanation)
नागभट्ट प्रथम गुर्जर प्रतिहार वंश का प्रथम प्रतापी शासक हुआ, जिसने अपनी राजधानी मण्डौर से मेड़ता, मेड़ता से भीनमाल और अंत में उज्जैन को बनाया।
‘रणहस्तिन’ की उपाधि धारण की थी -
सही उत्तर: वत्सराज ने
व्याख्या (Explanation)
नागभट्ट प्रथम के बाद वत्सराज प्रतापी शासक हुए। इन्होंने रणहस्तिन की उपाधि धारण की। इनके समय कुवलयमाला की रचना हुई। वत्सराज ने ओसियां में महावीर स्वामी का जैन मंदिर बनाया था।
मण्डौर के प्रतिहार माने जाते हैं -
सही उत्तर: क्षत्रिय
व्याख्या (Explanation)
गुर्जर-प्रतिहारों की 26 शाखाओं में से सबसे प्राचीन एवं महत्वपूर्ण मण्डौर के प्रतिहार थे।
ग्वालियर प्रशस्ति में किस शासक को ‘नारायण’ और ‘म्लेच्छों का नाशक’ कहा गया है -
सही उत्तर: नागभट्ट प्रथम
व्याख्या (Explanation)
नागभट्ट प्रथम को जालौर, अवंति और कन्नौज के गुर्जर प्रतिहार वंश का संस्थापक कहा जाता है। इनका दरबार ‘नागावलोक का दरबार’ कहलाता था।
गुर्जर-प्रतिहार, पाल एवं राष्ट्रकूट शासन केन्द्रीय राजतंत्र नहीं थे -
सही उत्तर: गलत है
व्याख्या (Explanation)
गुर्जर-प्रतिहार, पाल एवं राष्ट्रकूट शासन केन्द्रीय राजतंत्र थे।
राजस्थान में प्रतिहार वंश के संस्थापक हरिश्चन्द्र की राजधानी थी -
सही उत्तर: मण्डोर
व्याख्या (Explanation)
गुर्जर-प्रतिहारों की 26 शाखाओं में यह शाखा सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण थी। जोधपुर और घटियाला शिलालेखों के अनुसार हरिशचन्द्र नामक ब्राह्मण के दो पत्नियां थी। एक ब्राह्मणी और दूसरी क्षत्राणी भद्रा। क्षत्राणी भद्रा के चार पुत्रों भोगभट्ट, कद्दक, रज्जिल और दह ने मिलकर मण्डौर को जीतकर गुर्जर प्रतिहार वंश की स्थापना की।
गुर्जरों को किस शासक ने पराजित किया -
सही उत्तर: प्रभाकरवर्धन
व्याख्या (Explanation)
प्रभाकर वर्धन ने गुर्जरों को हराया और पड़ोसी राज्यों पर अपना नियंत्रण बढ़ाया।
गुर्जर प्रतिहार वंश के किस शासक ने अपनी राजधानी मण्डोर से मेड़ता स्थानान्तरित की थी -
सही उत्तर: नागभट्ट
व्याख्या (Explanation)
नागभट्ट प्रथम ने मेड़ता जीतकर अपनी राजधानी बनाया। इतिहास मे इसे नाहड़ के नाम से जाना जाता है।
स्रोत: Librarian Grade III 2018
सूची- II के साथ सूची- I का मिलान कीजिए और नीचे दिए गए कूट से उत्तर चुनिए: सूची- I (राजपूत वंश) सूची- II (स्थान) A. चौहान 1. दक्षिण राजस्थान B. प्रतिहार परिहार 2. काठियावाड़ C. चालुक्य / सोलंकी 3. मालवा D. परमार / पवार 4. पूर्वी राजस्थान
सही उत्तर: A- 4, B- 1, C- 2, D- 3
व्याख्या (Explanation)
राजपूत वंश स्थान चौहान पूर्वी राजस्थान प्रतिहार परिहार दक्षिण राजस्थान चालुक्य / सोलंकी काठियावाड़ परमार / पवार मालवा
नागभट्ट-प्रथम निम्नलिखित में से किस राजवंश से संबंधित है -
सही उत्तर: गुर्जर-प्रतिहार
व्याख्या (Explanation)
प्रतिहार शासक नागभट्ट प्रथम ने आठवीं शताब्दी में भीनमाल पर अधिकार कर उसे अपनी राजधानी बनाया। बाद में में इन्होंने उज्जैन को अपने अधिकार में कर लिया एवं उज्जैन उनकी शक्ति का प्रमुख केन्द्र हो गया। ये बड़े प्रतापी शासक थे इनका दरबार ‘नागावलोक का दरबार’ कहलाता था।